ताज़ा खबरें
महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में आखिरी स्नान, संगम में लाखों ने लगाई डुबकी
सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं साल में दो बार होंगी, नए नियम जारी
'शराब नीति के कारण दिल्ली सरकार को 2,000 करोड़ का हुआ घाटा'
लैंड फॉर जॉब केस: लालू-तेजस्वी और अन्य आरोपियों को कोर्ट से समन

लखनऊ: प्रियंका गांधी के रोड शो पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि गठबंधन में बसपा तो है ही, वहीं आपको जानकारी होगी कि कांग्रेस पार्टी भी शामिल है। अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस का रोड शो अच्छी बात है। राजनीतिक दलों को कार्यक्रम करते रहना चाहिए। कांग्रेस का रोड शो और अच्छी बात है। चुनाव करीब है। पांच साल में भाजपा को देख लिया। सपा-बसपा गठबंधन में बहुत से दल शामिल हैं। वह सब मदद करेंगे। रालोद को भी तीन सीट दी गई हैं। वह भी शामिल है और निषाद पार्टी भी। क्योंकि पहले हम उनके साथ मिल कर चुनाव लड़े हैं। आने वाले समय में कुछ लोकसभा में हमारे साथ रहेंगे तो कुछ विधानसभा चुनाव में हमारे साथ रहेंगे।

गौरतलब है कि सपा बसपा और रालोद के बीच सीट बंटवारा हो चुका है। सपा और बसपा ने 38 38 सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की। बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में कहा कि अमेठी और राय बरेली की सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी गईं हैं। जबकि दो सीट रालोद के लिए छोड़ी गईं हैं। बाद में अखिलेश यादव ने रालोद नेता जयंंत चौधरी से मुलाकात के बाद अपने हिस्से की एक मथुरा सीट रालोद को अपने खाते से दी है। सूत्रों का कहना है कि बसपा सुप्रीमो मायावती भी अपने खाते से एक सीट रालोद को दे सकती हैं।

सूत्रों का कहना है कि पश्चिमी उत्तर​ प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य में बसपा सुप्रीमों मायावती भी रालोद के लिए एक सीट छोड़ने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमत हो गई हैं। रालोद के लिए पश्चिमी उत्तर​ प्रदेश की किस सीट को छोड़ा जाए। यह अभी तय नही हुआ है। दरअसल रालोद पार्टी की मान्यता के लिहाज से चार सीट पर चुनाव लड़ने की दावेदारी कर रहा है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख