ताज़ा खबरें
उत्तराखंड के माणा में बर्फ में दबे 32 लोगों को बचाया, अभी 25 लापता
आतिशी ने विपक्षी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई पर अध्यक्ष को लिखा पत्र
असम चुनाव में कांग्रेस वोटर लिस्ट में बदलावों पर रखेगी पैनी नज़र
संभल की मस्जिद में अभी रंगाई पुताई नहीं होगी, हाई कोर्ट का फैसला

लखनऊ: नौजवानों को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी आज से ही करने में जुट जाये। भाजपा की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराने का अभियान जोर शोर से चलाया जाना है। उन्होने राज्य की जनता का गठबंधन पर भरोसा करने के लिए आभार जताया है। समाजवादी पार्टी के डोर-टू-डोर अभियान के कार्यकर्ताओं की बैठक आज पार्टी मुख्यालय में हुई। बैठक में विभिन्न विश्वविद्यालयों के सैकड़ों युवा नेता शामिल थे।

यादव ने कहा कि भाजप राज में जनता की हालत बहुत खराब है। सभी लोग परेशान है। भाजपा ने बेरोजगारी में वृृद्वि करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। किसान बदहाल है, उससे जो वादे किए गए, पूरे नहीं हुए हैं। महिलाएं असुरक्षित हैं। नोटबंदी और जीएसटी जैसे निर्णय ने पूरी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। व्यापारी समाज को असुविधा में फंसा दिया है।

वाराणसी: शनि, राहु और गुरु की तिकड़ी एग्जिट पोल के आंकड़ों को बिगाड़ सकती है और इससे केंद्र में नई सरकार बनाने में कुछ परेशानी आ सकती है। वाराणसी के ज्योतिषियों के अनुसार, ग्रहों की यह स्थिति भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लोकसभा में सबसे बड़ी पार्टी तो बना सकती है, लेकिन हो सकता है भाजपा बहुमत तक न पहुंच सके। पंडित ऋषि द्विवेदी के अनुसार, ग्रहों की स्थित के कारण लोकतंत्र में अस्थिरता है और यह चुनाव के परिणामों में दिखेगा। उन्होंने कहा, "ग्रहों की इस स्थिति के कारण कोई भी सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 220-240 सीटें मिल सकती हैं, वहीं भाजपा 140-160 सीटों तक रह सकती है। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) को 110-140 सीटें मिल सकती हैं।" द्विवेदी ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा)-बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं, जो अपना आधार भी बढ़ाएंगी। एक अन्य ज्योतिषी पंडित दीपक मालवीय ने भी कहा कि सरकार गठन में काफी परेशानी आ सकती है और नरेंद्र मोदी का व्यक्तिगत भविष्य भी संकेत देता है कि सरकार गठन के लिए उन्हें समझौते करने पड़ सकते हैं।

बलिया: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को दावा किया कि उनकी पार्टी के सभी विधायक एकजुट हैं तथा उनके भाजपा में शामिल होने की खबरें भ्रामक हैं। सुभासपा अध्यक्ष राजभर ने ट्वीट किया कि मीडिया में खबरें आ रही हैं कि उनके पार्टी के विधायक भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, 'यह महज अफ़वाह है। हमारे तीनों विधायक त्रिवेणी राम, रामानन्द बौद्ध और कैलाश नाथ सोनकर चट्टान की तरह सुभासपा के साथ हैं। राजभर ने कहा,‘‘हम सब लोग संघर्षों के साथी हैं। भाजपा कितना भी कोशिश कर ले, उसके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे।’’ उन्होंने दावा किया कि भाजपा उनके विधायकों को मंत्री ही नहीं, किसी भी पद का प्रलोभन दे दे, उनके विधायक किसी तरह के दबाव में नहीं आयेंगे। उल्लेखनीय है कि सुभासपा के ओम प्रकाश राजभर समेत 4 विधायक हैं।

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार में स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री अनिल राजभर का कद बढ़ाते हुए पिछड़ा वर्ग कल्याण व दिव्यांगजन विभाग भी दे दिया है। यह विभाग अभी तक ओमप्रकाश राजभर के पास थे। भाजपा के निर्देश के बाद सीएम ने सोमवार को ही ओमप्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया था। साथ ही उनकी पार्टी के दूसरे नेताओं को निगमों व आयोगों से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। मंगलवार को सीएम गोरखपुर से लखनऊ लौटे और अनिल राजभर को उपरोक्त विभाग दिये जाने का प्रस्ताव राज्यपाल के पास भेज दिया।

राज्यपाल राम नाईक ने इसे मंजूर करते हुए अनिल राजभर को को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं विकलांग जन विकास विभाग का अतिरिक्त कार्यभार आवंटित कर दिया। उनके पास सैनिक कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण, होमगार्ड्स, प्रान्तीय रक्षक दल एवं नागरिक सुरक्षा विभाग पहले से ही है। भाजपा अब ओम प्रकाश राजभर से छुटकारा पाने के बाद इससे होने वाले संभावित नुकसान की भरपाई में जुट गई है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख