ताज़ा खबरें
उत्तराखंड के माणा में बर्फ में दबे 32 लोगों को बचाया, अभी 25 लापता
आतिशी ने विपक्षी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई पर अध्यक्ष को लिखा पत्र
असम चुनाव में कांग्रेस वोटर लिस्ट में बदलावों पर रखेगी पैनी नज़र
संभल की मस्जिद में अभी रंगाई पुताई नहीं होगी, हाई कोर्ट का फैसला

लखनऊ: नौजवानों को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी आज से ही करने में जुट जाये। भाजपा की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराने का अभियान जोर शोर से चलाया जाना है। उन्होने राज्य की जनता का गठबंधन पर भरोसा करने के लिए आभार जताया है। समाजवादी पार्टी के डोर-टू-डोर अभियान के कार्यकर्ताओं की बैठक आज पार्टी मुख्यालय में हुई। बैठक में विभिन्न विश्वविद्यालयों के सैकड़ों युवा नेता शामिल थे।

यादव ने कहा कि भाजप राज में जनता की हालत बहुत खराब है। सभी लोग परेशान है। भाजपा ने बेरोजगारी में वृृद्वि करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। किसान बदहाल है, उससे जो वादे किए गए, पूरे नहीं हुए हैं। महिलाएं असुरक्षित हैं। नोटबंदी और जीएसटी जैसे निर्णय ने पूरी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। व्यापारी समाज को असुविधा में फंसा दिया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने गठबन्धन समर्थकों को चुनावो से वंचित करने की साजिश रची, पर जनता का विश्वास गठबन्धन पर होने से वे विफल रहे। भाजपा की बदनामी गांव-गांव में है। अब महापरिवर्तन के लिए संघर्ष जारी रखना है। समाजवादी पार्टी के पास अपनी विचारधारा, सक्षम नेतृृत्व और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की फौज है, भाजपा जुमलेबाजी से लोगों को भटकाने-बहकाने के काम में माहिर है। इसलिए उनको जवाब देने के लिए समाजवादियों को रक्षात्मक रणनीति के बजाय आक्रामकता का रास्ता अपनाना होगा। युवा नेतृृत्व को वास्तविक तर्को से लैस रहना चाहिए।

यादव ने कार्यकर्ताओं को डोर-टू-डोर अभियान चलाने के लिए बधाई दी और कहा कि आपने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को जो गति दी वह सराहनीय है। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र की मजबूती में यकीन रखती है। हमें अपना काम ईमानदारी से करना है और समाज को समाजवाद की विचारधारा के अनुरूप तैयार करना है। महापरिवर्तन के लिए इस अभियान को पूरी ताकत से चलाना है। इस कार्य में निष्ठा से जुड़े कार्यकर्ताओं का समायोजन भी किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अंत में कहा कि भाजपा ने सामाजिक विभाजनकारी नीति अपनाते हुए समाज को बांटने और उसमें नफरत फैलाने का काम किया है। भाजपा अफवाहें फैलाती है और एक झूठ को बार-बार दुहराती है ताकि सच्चाई पर पर्दा पड़ जाए। लोग भ्रमित हो जाएं। जातिवाद का जहर भी भाजपा फैलाती है। समाजवादी पार्टी से जुड़े नौजवानों को भाजपा की कुनीतियों के खिलाफ वैचारिक अभियान चलाने में जुट जाना चाहिए।

इस अवसर पर बैठक में उपस्थित नौजवानों ने समाजवादी सरकार के विकास कार्यो की प्रशंसा की और कहा कि अखिलेश यादव की सूझबूझ, शालीन व्यवहार दूरदर्शिता और जनसापेक्ष नीतियों के कारण जनता वैकल्पिक नेतृृत्व के रूप में उन पर भरोसा करती है। अखिलेश यादव ने जहां किसानों, गरीबों, नौजवानों, श्रमिकों को प्रभावित किया है वहीं कालेजों, विश्वविद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, डाक्टरों, प्रोफेसरों, अधिवक्ताओं सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि समााजवादी सरकार में ही रोजगार मिले थे।

अभियान से जुड़े युवाओं ने कहा कि सामाजिक न्याय में सभी का सम्मान है इसी कारण अखिलेश यादव पर सभी का भरोसा मजबूत हुआ है। गठबन्धन में महत्वपूर्ण भूमिका का श्रेय भी  अखिलेश यादव को जाता है। जमीनी सच्चाई यह है कि गठबन्धन के समर्थकों में परस्पर विश्वसनीय तालमेल हुआ है। सभी ने कहा कि अब वे सन् 2022 की तैयारियों में जुटेगें और समाजवादी विचारधारा तथा लोकतंत्र की ताकतों को मजबूती देगें।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख