- Details
लखनऊ: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के बुधवार को उत्तर प्रदेश में बालू खनन घोटाले के सिलसिले में बुलंदशहर के जिलाधिकारी अभय सिंह के आवास और कायार्लय पर छापा मारा। सीबीआई ने बुलंदशहर के जिलाधिकारी के आवास और कायार्लय के अलावा साथ बैंक धोखाधड़ी मामले में मुरादाबाद में प्रथमा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक शैलेश रंजन के कायार्लय और आवास पर भी छापा मारा। सीबीआई को अभय सिंह के आवास से 47 लाख रुपये कैश मिले हैं। इसके अलावा एसडीएम के यहां से दस लाख रुपये मिले हैं।
डीएम आवास पर सीबीआई छापे के दौरान बड़ी मात्रा में नोट बरामद होने की आशंका जताई गई। बाहर से मशीन मंगाकर नोटों की गिनती कराई गई है। सूत्रों ने बताया कि तीन वाहनों में लगभग 20 लोगों की सीबीआई टीम सुबह बुलंदशहर जिलाधिकारी के आवास पर पहुंची। जिलाधिकारी और उनके परिवार के सदस्यों को छोड़कर सभी लोगों को घर से निकाल दिया। बुलंदशहर के जिलाधिकारी के यहां छापेमारी का कारण खनन घोटाला बताया जा रहा है। सिंह समाजवादी पार्टी (सपा) शासनकाल के दौरान फतेहपुर के जिलाधिकारी थे।
- Details
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के पास गिनाने को न तो विकास कार्य हैं और बताने के लिए न कोई उपलब्धि तो वे बहकी-बहकी बातें करने लगे हैं। अपनी सरकार में बिगड़ते हालात पर ध्यान देने के बजाय समाजवाद और समाजवादियों को लेकर वे अधिक चिंतित रहते हैं। अखिलेश यादव ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि समाज में नफरत और दूरी पैदा करने की भाजपा की लगातार कोशिश रहती है।
उन्होंने कहा, भाजपा का महात्मा गांधी, सरदार पटेल, आचार्य नरेन्द्र देव, लोकनायक जयप्रकाश नारायण और लोहिया की विचारधारा से कभी कोई संबंध नहीं रहा है। ये सभी स्वतंत्रता सेनानी थे जबकि आरएसएस स्वतंत्रता आंदोलन का कभी हिस्सा नहीं बना था। भारत के संविधान में जहां पंथनिरपेक्षता और लोकतंत्र है वहीं समाजवाद का भी उल्लेख है। इस समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम समाजवादी पार्टी कर रही है। जो समाज के सबसे गरीब, शोषित और वंचित वर्ग की आवाज बन गई है।
- Details
अमेठी: अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी अपने एक दिवसीय दौरे पर आगामी दस जुलाई को अमेठी आ रहे हैं। राहुल गांधी यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी का यह पहला अमेठी दौरा होगा। उनके कार्यक्रम को लेकर कई दिन बाद कांग्रेस कार्यालय में चहल पहल दिखी। कांग्रेस एमएलएसी दीपक सिंह ने बताया कि राहुल गांधी दस जुलाई को निर्मला देवी इंस्टीटयूट गौरीगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।
उन्होंने कहा कि अमेठी उनका घर है और वे अपने घर आ रहे हैं। उन्होंने यह दिखाया है कि अमेठी से उनका रिश्ता राजनैतिक न होकर पारिवारिक है। यहां का लोकसभा चुनाव यहां की जनता ने लड़ा था। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव जुबैर अहमद भी रहेंगे। गौरतलब है कि राहुल गांधी की हार की समीक्षा के लिए जुबेर अहमद को ही लगाया गया था।
- Details
लखनऊ: एक बार फिर से यमुना एक्सप्रेस-वे पर रफ्तार का कहर बरपा है। आगरा के पास झरना नाले में डबल डेकर एसी बस गिर गई। हादसे में 29 यात्रियों की मौत हो गई है। मृतकों में डेढ़ साल की बच्ची भी शामिल है। वहीं 22 लोग घायल हैं। यह दर्दनाक हादसा आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में हुआ है।। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी लगने के चलते बस बेकाबू चार फुट ऊंची रेलिंग पर चढ़ गई। इसके बाद खाई में जा गिरी। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। अब तक 30 लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाए गए हैं। बस में करीब 40 से 45 लोग सवार थे। बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। जब बस यमुना एक्सप्रेस वे पर झरना नाले के पास पहुंची तो ड्राइवर को झपकी आ गई।
डबल डेकर एसी स्लीपर बस लखनऊ से रविवार रात को चली गई थी। सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे थाना एत्मादपुर क्षेत्र में यह हादसा हो गया। चालक को झपकी आने से बेकाबू हुई बस यमुना एक्सप्रेस वे से 60 फीट नीचे झरना नाले में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रही थी। बस डिवाइडर से टकराकर एक फुट ऊंचे डिवाइडर पर चढ़ी, फिर चार फुट ऊंची रेलिंग पर 25 मीटर तक घिसटती गई।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना से 455 करोड़ रुपये हुए गायब: खड़गे
- केवल कानून बनाने से ऐसे अपराधों को रोका नहीं जा सकता: चंद्रचूड़
- सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं साल में दो बार होंगी, नए नियम जारी
- सिख विरोधी दंगा केस: कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को उम्रकैद
- लैंड फॉर जॉब केस: लालू-तेजस्वी और अन्य आरोपियों को कोर्ट से समन
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 4 भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
- अधिवक्ताओं, निरंकुशता के खिलाफ एकता की जीत की बधाई: अखिलेश
- गुजरात के अहमदाबाद में 8-9 अप्रैल को होगा एआईसीसी का अधिवेशन
- 'ट्रंप और मस्क भारत की बेइज्जती कर रहे हैं, सरकार चुप क्यों': जयराम
- संयुक्त किसान मोर्चा-सरकार के बीच छठे दौर की बातचीत रही बेनतीजा
- दिल्ली सरकार 24-26 मार्च के बीच पेश करेगी बजट: सीएम रेखा गुप्ता
- विधानसभा में आप विधायकों का हंगामा, दो बजे तक कार्यवाही स्थगित
- बिहार में तेजस्वी को अगला मुख्यमंत्री देखना चाहते है 41 फीसदी लोग
- कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल हत्याकांड: पुलिस की गिरफ्त में एक आरोपी
- मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाया
- नौकरियां-आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रही है बीजेपी: अखिलेश
- आप अपनी कुर्सी फिक्स नहीं रख पाए- शिंदे पर अजित ने कसा तंज
- यूपी में एक्सप्रेस-वे और हाईवे के किनारे नहीं होंगी शराब की दुकानें
- महाराष्ट्र में महिला सुरक्षा तार-तार, केंद्रीय मंत्री की बेटी से हुई छेड़छाड़
- उत्तराखंड में लापता चारों मजदूरों के शव मिले, मृतकों संख्या आठ हुई
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी