ताज़ा खबरें
भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराया, वरुण ने झटके पांच विकेट
महाराष्ट्र में महिला सुरक्षा तार-तार, केंद्रीय मंत्री की बेटी से हुई छेड़छाड़
धोखाधड़ी: पूर्व सेबी चीफ बुच और पांच के खिलाफ होगी एफआईआर
उत्तराखंड में लापता चारों मजदूरों के शव मिले, मृतकों संख्या आठ हुई

औरैया: उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के सहायल क्षेत्र में शनिवार को ट्रक की जबरदस्त टक्कर से टेंपो सवार आठ लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य जख्मी हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पुलिस अधीक्षक सुनीति ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे दिबियापुर बेला मार्ग पर जा रहे एक टेंपो ने सहायल थाना क्षेत्र के कचरियापुर गांव स्थित सौथरा तिराहे के पास एक वाहन से आगे निकलने की कोशिश की। तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गये और टेंपो सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सुनीति ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। शवों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

वाराणसी: दोबारा देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। अपने तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10.30 बजे वह वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना के विमान से पहुंचे। एयरपोर्ट पर मौजूद राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पाण्डेय सहित कई भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम के बाद पीएम मोगी ने बाबतपुर एयरपोर्ट पर लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा का अनावरण किया। वाराणसी एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत लाल बहादुर शास्त्री के दोनों बेटों अनिल शास्त्री और भाजपा नेता सुनील शास्त्री ने किया है। प्रतिमा अनावरण के बाद पीएम मोदी सुबह सड़क मार्ग से हरहुआ स्थित प्राथमिक विद्यालय कैंपस पंचकोशी मार्ग पर नवग्रह वाटिका पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-पाठ के साथ वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। उन्होंने पीपल का पौधा लगाया और बच्चों को पौधे सौंपे।

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में इनर रिंग रोड टोल पर इटावा सांसद राम शंकर कठेरिया के काफिले को रोकने पर विवाद में टोलकर्मियों से मारपीट और फायरिंग हुई। इसमें तीन लोग घायल हैं। टोल इंचार्ज ने सांसद के खिलाफ तहरीर दी है। सारी घटना सीसीटीवी में कैद है। शनिवार तड़के इटावा के सांसद रामशंकर कठेरिया नई दिल्ली से लौट रहे थे। तभी ये घटना हुई। टोल कर्मियों का कहना है कि उनके काफिले में पांच गाड़ी थी।

सांसद समर्थक एक साथ सभी गाड़ी निकालना चाहते थे। जबकि हमने कहा था कि एक एक करके गाड़ी निकाली जाए। इस बात पर ही सांसद और उनके समर्थकों गुस्सा हो गए और टोल कर्मियों से मारपीट की। आरोप है कि विरोध करने पर सांसद के सुरक्षाकर्मियों ने फायरिंग भी की है। कर्मचारी के अनुसार मारपीट में उनके 3 साथी घायल हुए हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि मंत्री, विधायक, सांसद व जिम्मेदार पदों पर बैठे पदाधिकारी व अन्य लोग अपना आचरण संयमित और मर्यादित रखें। मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक की तरह अधिकारियों पर बल्ला चलाने की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस घटना पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि उपचुनावों में सभी 12 सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर चलें। कहा कि रिश्तेदारों को उपचुनाव में किसी भी कीमत पर टिकट नहीं देंगे।

उन्होंने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन से टूटने से अब सभी सीटों पर जीत की स्थितियां अनुकूल हो गई हैं। इन स्थितियों में प्रदेश में अब 2022 में दोबारा भाजपा सरकार भी आएगी। भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार भाजपा मुख्यालय में नड्डा शनिवार को अपने स्वागत कार्यक्रम के बाद भाजपा के प्रदेश व क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उनके मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल और दोनों उपमुख्यमंत्री भी थे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख