- Details
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के वकीलों के एक समूह ने भारत के मुख्य न्यायाधीश को मीडिया रिपोर्टों पर स्वत: संज्ञान लेने के लिए एक याचिका दायर की है। जिसमें उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एसएस लॉ कॉलेज की एक छात्रा के छात्रावास से लापता होने की बात कही गई थी। सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का कहना है कि वह नहीं चाहते कि एक उन्नाव हो। लापता छात्रा के माता-पिता ने पुलिस के पास अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने इसके लिए कॉलेज के निदेशक और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को जिम्मेदार बताया है।
इस मामले पर प्रियंका गांधी वाड्रा का कहना है, "पिछले ही साल आरोपी पर से बलात्कार का मुकदमा भाजपा सरकार ने वापस लिया था। बहुत साफ है सरकार किसके साथ खड़ी है। यूपी की लड़कियां सब देख रही हैं।" मामले में कॉलेज के प्रबंधक पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ चौक कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी। डीजीपी की फटकार के बाद बैकफुट पर आई पुलिस ने मंगलवार रात रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी दी। हालांकि छात्रा के पिता की ओर से दी गई तहरीर में बेटी व अन्य छात्राओं का शारीरिक शोषण व दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया गया था।
- Details
नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके यूपी सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके कहा है कि उत्तर प्रदेश में एक दिन भी ऐसा नहीं बीतता जिस दिन भाजपा सरकार महिलाओं को ये भरोसा दिलाने में कामयाब हो कि आप सुरक्षित हैं और अगर आपके साथ कोई घटना घटती है तो आपको न्याय मिलेगा। दूसरे ट्वीट के प्रियंका ने कहा है कि आवाज उठाने वाली लड़की लापता है या कर दी गयी है। उसके साथ क्या हो रहा है कोई नहीं जानता। आखिर ये कब तक चलेगा?
तीसरे ट्वीट पर प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ये उन्नाव मामले जैसा ही दुहराव लग रहा है। अगर कोई महिला भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत करती है, तो उसको न्याय मिलना तो दूर की बात, उसकी खुद की सुरक्षा की भी गारंटी नहीं रहती। आखिरी ट्वीट पर उन्होंने कहा है कि पिछले ही साल आरोपी पर से बलात्कार का मुकदमा भाजपा सरकार ने वापस लिया था। बहुत साफ है सरकार किसके साथ खड़ी है। यूपी की लड़कियां सब देख रही हैं।
- Details
बरेली: पूर्व भाजपा सांसद स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। यह एफआईआर गायब हुई लड़की के पिता की तहरीर पर की गई है। बता दें कि कानून की पढ़ाई कर रही 23 साल की एक छात्रा शनिवार से गायब है। इसी के चलते चिन्मयानंद के खिलाफ अपहरण और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस अधीक्षक एस चन्नपा के मुताबिक चिन्मयानंद के खिलाफ शाहजहांपुर में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि चिन्मयानंद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 364 हत्या करने के लिए अपहरण करना और 506 धमकाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पूर्व भाजपा सांसद स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर गायब हुई लड़की के पिता की तहरीर पर की गई है। बता दें कि कानून की पढ़ाई कर रही 23 साल की एक छात्रा शनिवार से गायब है। इसी के चलते चिन्मयानंद के खिलाफ अपहरण और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज कराया गया है।
- Details
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश से मंलगवार सुबह दर्दनाक खबर सामने आई है। सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शाहजहांपुर जिले की है। रोजा थाना इलाके में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने टेंपो और मैजिक को टक्कर मार दी। हादसे में करीब 16 लोगों की मौत हो गई है। टक्कर लगते ही सड़क पर चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे, वहीं ट्रक चालक फरार हो गया।
हादसे में घायल लोगों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर मिलते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे मामले का संज्ञान लिया साथ ही घायलों से उपचार और उचित मुआवजे के संबंध में जिलाधिकारी को निर्देश दिया।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- किसी को मियां-तियां या पाकिस्तानी कहने पर केस नहीं चला सकते: कोर्ट
- चुनाव मशीनरी राजनीतिक दलों के मुद्दों को प्रक्रिया से हल करें: सीईसी
- डेटा संरक्षण के नाम पर आरटीआई को कमजोर कर रही सरकार: खड़गे
- हिंदी को लेकर पहले भी खिंच चुकीं हैं उत्तर और दक्षिण के बीच तलवारें
- ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना से 455 करोड़ रुपये हुए गायब: खड़गे
- केवल कानून बनाने से ऐसे अपराधों को रोका नहीं जा सकता: चंद्रचूड़
- सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं साल में दो बार होंगी, नए नियम जारी
- सिख विरोधी दंगा केस: कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को उम्रकैद
- लैंड फॉर जॉब केस: लालू-तेजस्वी और अन्य आरोपियों को कोर्ट से समन
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 4 भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
- भगवंत मान सत्ता के नशे में चूर, घमंड में किसानों को धमका रहे: कांग्रेस
- किसी को मियां-तियां या पाकिस्तानी कहने पर केस नहीं चला सकते: कोर्ट
- पंजाब: प्रदर्शन से पहले किसान नेताओं को हिरासत में लिया,कई नजरबंद
- महाराष्ट्रः सरपंच हत्याकांड में घिरे मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा
- धनंजय मुंडे छोड़ेंगे मंत्री पद, फडणवीस ने इस्तीफा देने को कहा: सूत्र
- पंजाब सीएम के साथ बैठक रही बेनतीजा, किसान विरोध प्रदर्शन पर अड़े
- सपा ने 'मिशन-27' के तहत महिलाओं के लिए योजना का किया एलान
- मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बीएसपी से किया निष्कासित
- पूर्व सीएम राबड़ी ने सस्ती गैस समेत कई मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
- दिल्ली सरकार 24-26 मार्च के बीच पेश करेगी बजट: सीएम रेखा गुप्ता
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी