- Details
नई दिल्ली: पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ उत्पीड़न के आरोप लगाने वाली लड़की से सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति आर भानुमति और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की पीठ ने बातचीत की। बाद में पीठ ने कहा कि वह मामले में दो सितंबर को फिर सुनवाई करेगी और तब तक महिला अपने माता-पिता के अलावा अन्य किसी से बातचीत या मुलाकात नहीं करेगी। साथ ही शीर्ष अदालत ने कहा कि दिल्ली पुलिस के दल को लड़की के माता-पिता को सुरक्षित यहां लाने के लिए जल्द से जल्द शाहजहांपुर भेजा जाना चाहिए।
पीठ ने कहा कि उन्होंने लड़की के साथ बातचीत की और वह अब उत्तर प्रदेश नहीं जाना चाहती है। पीठ ने कहा कि लड़की अपने माता पिता के दिल्ली आने तक यहीं रहना चाहती है। अदालत ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को लड़की से मिलने के लिए उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से दिल्ली आने वाले उसके माता-पिता की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पीठ ने कहा कि लड़की ने हमें बताया कि खुद को बचाने के लिए वह कॉलेज के अपने तीन सहपाठियों के साथ शाहजहांपुर से निकल गई थी। लड़की ने हमें बताया कि वह अपने माता-पिता से मिलने और बात करने के बाद आगे के कदम का फैसला लेगी।
- Details
रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर से सांसद मोहम्मद आजम खान की बड़ी बहन को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा उनके घर से उठा लिए जाने की यह खबर जंगल में आग की तरह पूरे रामपुर में फैल गई है। आजम खान की पत्नी और राज्यसभा सांसद तजीम फातिमा ने प्रेस कांफ्रेंस करके इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने इसे पुलिस ज्यादती बताते हुए जुल्म की हद करार दिया है। उधर पुलिस ने आजम खान की बहन को हिरासत या गिरफ्तार करने की खबर से इंकार किया है। पुलिस ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी पर लगे आरोपों के संबंध में चल रही जांच के अंतर्गत उनसे पूछताछ की जा रही है।
आजम खान की बड़ी बहन और रिटायर प्रिंसिपल निखत ऑफ नखत अफलाक को उनके घर से पुलिस द्वारा उठा लिए जाने पर विरोध जताते हुए डॉ तजीम फातिमा ने पत्रकार वार्ता बुलाई और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि 70 वर्ष से अधिक एक बूढ़ी और बीमार महिला को जबरदस्ती उनके घर से धक्के देते हुए पुलिस ले गई यह नाइंसाफी है।
- Details
लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के टूण्डला विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार को एलान कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को टूण्डला विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी की घोषणा कर दी। इस उपचुनाव में महराज सिंह धनगर सपा प्रत्याशी होंगे। इससे पहले सपा ने हमीरपुर से सपा प्रत्याशी के तौर पर डॉ. मनोज प्रजापति के नाम की घोषणा की थी।
हमीरपुर में उपचुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है और वहां 23 सितंबर को मतदान होगा। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश मे 13 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने हैं जिसमें अभी तक हमीरपुर के लिये अधिसूचना जारी की गयी है।
- Details
नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ने उत्तर प्रदेश सरकार से पूछा कि लड़की को अदालत में कब पेश किया जा सकता है? मालूम हो कि आरोप लगाने वाली लड़की शुक्रवार को राजस्थान में मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से कहा कि वह चिन्मयानंद के खिलाफ आरोप लगाने वाली लड़की के ठिकाने की जानकारी दें। राज्य सरकार ने कहा कि लड़की राजस्थान में मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से कहा कि लड़की को आज ही अदालत में पेश करें।
वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि लड़की पुलिस दल के साथ शाहजहांपुर आ रही है, अभी वह लोग फतेहपुर सीकरी पहुंचे हैं। इससे पहले लड़की की बरामदगी पर यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा, ''शाहजहांपुर प्रकरण में कथित रूप से लापता लड़की को बरामद कर लिया गया है ... वह राजस्थान में मिली है।'' उन्होंने कहा कि लड़की ने अपहरण का आरोप लगाया था। सिंह ने बताया 'हमारी टीमें पिछले चार पांच दिनों से कई जगहों पर फैली हुई थीं। अंतत: लड़की को राजस्थान से बरामद किया गया है। लड़की को शाहजहांपुर लाया जा रहा है।' प्रकरण से जुडे और सवालों पर डीजीपी ने ब्यौरा बाद में साझा करने की बात कही।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- किसी को मियां-तियां या पाकिस्तानी कहने पर केस नहीं चला सकते: कोर्ट
- चुनाव मशीनरी राजनीतिक दलों के मुद्दों को प्रक्रिया से हल करें: सीईसी
- डेटा संरक्षण के नाम पर आरटीआई को कमजोर कर रही सरकार: खड़गे
- हिंदी को लेकर पहले भी खिंच चुकीं हैं उत्तर और दक्षिण के बीच तलवारें
- ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना से 455 करोड़ रुपये हुए गायब: खड़गे
- केवल कानून बनाने से ऐसे अपराधों को रोका नहीं जा सकता: चंद्रचूड़
- सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं साल में दो बार होंगी, नए नियम जारी
- सिख विरोधी दंगा केस: कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को उम्रकैद
- लैंड फॉर जॉब केस: लालू-तेजस्वी और अन्य आरोपियों को कोर्ट से समन
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 4 भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
- भगवंत मान सत्ता के नशे में चूर, घमंड में किसानों को धमका रहे: कांग्रेस
- किसी को मियां-तियां या पाकिस्तानी कहने पर केस नहीं चला सकते: कोर्ट
- पंजाब: प्रदर्शन से पहले किसान नेताओं को हिरासत में लिया,कई नजरबंद
- महाराष्ट्रः सरपंच हत्याकांड में घिरे मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा
- धनंजय मुंडे छोड़ेंगे मंत्री पद, फडणवीस ने इस्तीफा देने को कहा: सूत्र
- पंजाब सीएम के साथ बैठक रही बेनतीजा, किसान विरोध प्रदर्शन पर अड़े
- सपा ने 'मिशन-27' के तहत महिलाओं के लिए योजना का किया एलान
- मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बीएसपी से किया निष्कासित
- पूर्व सीएम राबड़ी ने सस्ती गैस समेत कई मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
- दिल्ली सरकार 24-26 मार्च के बीच पेश करेगी बजट: सीएम रेखा गुप्ता
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी