- Details
कानपुर: हाथरस में सिकन्दराराऊ के ठाकुर राजपाल सिंह इंटर कॉलेज कपसिया में डेढ़ करोड़ रुपए के छात्रवृत्ति घोटाले में ईओडब्ल्यू ने सेवानिवृत्त जिला समाज कल्याण अधिकारी व प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को गिरफ्तार कर पुलिस को सौंप दिया। कोर्ट में पेश करने पर न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया।
आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) के एसपी बाबूराम ने बताया कि 2014 में तत्कालीन अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, हाथरस शिवकुमार ने छात्रवृत्ति के नाम पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसकी जांच शासन के जरिए ईओडब्ल्यू, कानपुर के पास आई थी। तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी वीरेंद्र पाल सिंह ने गिरफ्तारी के खिलाफ स्टे ले रखा था। 31 अगस्त को स्टे खत्म होते ही उसको गिरफ्तार कर लिया गया। सिंह के पास ही तब अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी का भी प्रभार था। उसी दौरान फर्जीवाड़ा किया गया।
- Details
उरई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी पुलिस का चेहरा बदला है। पुलिस की मुस्तेदी से प्रदेश में तीन बड़े आयोजन सम्पन्न हुए, इसमें प्रयागराज में कुम्भ, 15वां प्रवासी भारतीय सम्मेलन और लोकसभा चुनाव शामिल हैं। इसमें बेहतर पुलिसिंग देखने को मिली और पुलिस में सेवा का भाव दिख। कालपी में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस में डेढ़ लाख अधिक पद रिक्त थे, भाजपा की सरकार बनी तो 75 हजार जवानों की भर्ती की गई। 3500 एसआई भर्ती किये गए। 51 हजार जवानों की भर्ती अभी प्रक्रिया में है। इसके अलावा 40 हजार पदोन्नति हुई हैं।
उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस 23 करोड़ जनता की सुरक्षा के लिए बेहतर काम कर रही है। अपराध की प्रवृति बदली है। हर कमिश्नरी में एक फोरेंसिक लैब हो इस काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। ट्रेनिंग सेंटरों को आधुनिक बनाया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने पुलिस व गृह के लिए बजट को बढ़ाया है। पूर्व में 18 हजार करोड़ था जिसे बढ़ाकर 24 हजार करोड़ से अधिक का किया है।
- Details
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार अर्थव्यवस्था को गर्त में ले जाने वाले कदम दर कदम उठा रही है। रिजर्व बैंक में प्रतिभूति की तरह जमा पैसों को भी भाजपा ने नहीं छोड़ा। बैंकों में धोखाधड़ी की तमाम घटनाएं प्रकाश में आई है। जनहित की उसे कतई परवाह नहीं। देश की अर्थव्यवस्था में आ रही गिरावट गहरी चिंता का विषय है।
अखिलेश यादव ने एक बयान जारी करके कहा कि लगातार की गई कोशिशों के बाद भारत सरकार आखिरकार भारतीय रिजर्व बैंक के आरक्षित कोष से एक लाख 76 हजार करोड़ रूपए हासिल करने में सफल हो गई। लेकिन इस आरक्षित कोष के सदुपयोग के बारे में वित्तमंत्री भी आश्वस्त नहीं दिख रही हैं। जीएसटी लागू होने के बाद से कर राजस्व वसूली अनुमान से करीब डेढ़ लाख करोड़ रूपए कम रही है। जुलाई से सितम्बर के मध्य विकास दर और कम होने का अंदेशा है। भाजपा सरकार ने मनमाने तरीके से आरक्षित कोष का पैसा अपने राजनीतिक हित साधन में लगाया तो इससे जनता का बैंकों पर विश्वास घटेगा।
- Details
रामपुर: जौहर विवि के लिए सींगनखेड़ा के किसान की जमीन को कब्जाने के एक मामले में सेशन कोर्ट में सपा सांसद आजम खां को एक बार फिर झटका दिया है। कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत इसी तरह के 29 मामलों में पहले ही आजम खां की अर्जी खारिज कर चुकी है। अजीमनगर थाने में किसानों की जमीन कब्जाने के मामले में सेशन कोर्ट में सपा सांसद आजम खां और पूर्व सीओ आले हसन के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे। 29 मामलों में अग्रिम जमानत याचिका पहले ही कोर्ट द्वारा खारिज की जा चुकी है।
कुछ दिन पहले छह मामलों में सपा सांसद जबकि एक मामले में आले हसन की ओर से भी अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी, जिस पर बृहस्पतिवार को सुनवाई हुई थी। पांच मामलों में अग्रिम जमानत पर चार सितंबर को सुनवाई की तारीख मुकर्रर की गई,जबकि आजम खां के एक मामले में शुक्रवार को सुनवाई हुई थी। शुक्रवार को कोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया था। सेशन कोर्ट ने शनिवार को फैसला सुना दिया।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- किसी को मियां-तियां या पाकिस्तानी कहने पर केस नहीं चला सकते: कोर्ट
- चुनाव मशीनरी राजनीतिक दलों के मुद्दों को प्रक्रिया से हल करें: सीईसी
- डेटा संरक्षण के नाम पर आरटीआई को कमजोर कर रही सरकार: खड़गे
- हिंदी को लेकर पहले भी खिंच चुकीं हैं उत्तर और दक्षिण के बीच तलवारें
- ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना से 455 करोड़ रुपये हुए गायब: खड़गे
- केवल कानून बनाने से ऐसे अपराधों को रोका नहीं जा सकता: चंद्रचूड़
- सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं साल में दो बार होंगी, नए नियम जारी
- सिख विरोधी दंगा केस: कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को उम्रकैद
- लैंड फॉर जॉब केस: लालू-तेजस्वी और अन्य आरोपियों को कोर्ट से समन
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 4 भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
- भगवंत मान सत्ता के नशे में चूर, घमंड में किसानों को धमका रहे: कांग्रेस
- किसी को मियां-तियां या पाकिस्तानी कहने पर केस नहीं चला सकते: कोर्ट
- पंजाब: प्रदर्शन से पहले किसान नेताओं को हिरासत में लिया,कई नजरबंद
- महाराष्ट्रः सरपंच हत्याकांड में घिरे मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा
- धनंजय मुंडे छोड़ेंगे मंत्री पद, फडणवीस ने इस्तीफा देने को कहा: सूत्र
- पंजाब सीएम के साथ बैठक रही बेनतीजा, किसान विरोध प्रदर्शन पर अड़े
- सपा ने 'मिशन-27' के तहत महिलाओं के लिए योजना का किया एलान
- मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बीएसपी से किया निष्कासित
- पूर्व सीएम राबड़ी ने सस्ती गैस समेत कई मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
- दिल्ली सरकार 24-26 मार्च के बीच पेश करेगी बजट: सीएम रेखा गुप्ता
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी