ताज़ा खबरें
बकाया नहीं दिया तो झारखंड से कोयला-खनिज नहीं जाने देंगे: मुख्यमंत्री
इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया से लिया वर्ल्ड कप का बदला, सेमीफाइनल में हराया
भगवंत मान सत्ता के नशे में चूर, घमंड में किसानों को धमका रहे: कांग्रेस
किसी को मियां-तियां या पाकिस्तानी कहने पर केस नहीं चला सकते:कोर्ट
चुनाव मशीनरी राजनीतिक दलों संग बैठकें करके मुद्दों को हल करें:सीईसी
पंजाब:प्रदर्शन से पहले किसान नेताओं को हिरासत में लिया, कई नजरबंद
डेटा संरक्षण के नाम पर आरटीआई को कमजोर कर रही सरकार: खड़गे
महाराष्ट्रः बीड के सरपंच हत्याकांड में घिरे मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा

उरई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी पुलिस का चेहरा बदला है। पुलिस की मुस्तेदी से प्रदेश में तीन बड़े आयोजन सम्पन्न हुए, इसमें प्रयागराज में कुम्भ, 15वां प्रवासी भारतीय सम्मेलन और लोकसभा चुनाव शामिल हैं। इसमें बेहतर पुलिसिंग देखने को मिली और पुलिस में सेवा का भाव दिख। कालपी में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस में डेढ़ लाख अधिक पद रिक्त थे, भाजपा की सरकार बनी तो 75 हजार जवानों की भर्ती की गई। 3500 एसआई भर्ती किये गए। 51 हजार जवानों की भर्ती अभी प्रक्रिया में है। इसके अलावा 40 हजार पदोन्नति हुई हैं।

उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस 23 करोड़ जनता की सुरक्षा के लिए बेहतर काम कर रही है। अपराध की प्रवृति बदली है। हर कमिश्नरी में एक फोरेंसिक लैब हो इस काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। ट्रेनिंग सेंटरों को आधुनिक बनाया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने पुलिस व गृह के लिए बजट को बढ़ाया है। पूर्व में 18 हजार करोड़ था जिसे बढ़ाकर 24 हजार करोड़ से अधिक का किया है।

इस मौके पर उच्चशिक्षा विभाग की मंत्री नीलमा कटियार, सांसद भानुप्रताप वर्मा, विधायक नरेंद्र सिंह जादौन मौजूद रहे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख