- Details
बिजनौर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विषय में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के एक विवादित बयान पर सफाई देते हुए कहा कि वह सिर्फ मुहावरा प्रयोग कर रहे थे और उसे नासमझी में गलत माना गया। खुर्शीद ने मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी के प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ दिये गये बयान का जिक्र किया और कहा, 'जैसे नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली, एक मुहावरा है, ऐसे ही राहुल गांधी ने मोदी जी के विषय में सिर्फ मुहावरा प्रयोग किया था। लेकिन समझ न पाने के कारण बुरा मान लिया गया।'
राहुल गांधी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के क्रम में एक चुनावी सभा में बेरोजगारी का उल्लेख करते हुए मोदी के विरूद्ध एक विवादित टिप्पणी की थी। खुर्शीद ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर कहा, 'हमने सीएए नहीं राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) बनाया था। असम में राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) पर बड़ी समस्या है। वहां 2-3 धर्म के लोग एनआरसी से बाहर हैं।' उन्होंने कहा कि असम के लोगों का सवाल है कि एक विशेष धर्म के लोगों को तो नागरिकता दे दी जाएगी बाकि बाहर रखे जाएंगे।
- Details
मेरठ: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में तैनाती के दौरान एक महिला से लिव-इन रिलेशनशिप बनाने वाले उप्र पुलिस के सब इंस्पेक्टर का मामला लोक अदालत में निपटा। मेरठ में शनिवार को आयोजित लोक अदालत में अब रिटायर सब इंस्पेक्टर ने 12 लाख रुपये पीड़िता को भरण-पोषण के रूप में देकर मामला समाप्त कर दिया। घटनाक्रम साल-2015 का है। उस वक्त दरोगा की पोस्टिंग सहारनपुर जनपद में चौकी इंचार्ज के रूप में थी।
दरोगा ने सहारनपुर की विजयनगर कॉलोनी में किराए पर कमरा लिया। यहां केयर टेकर के रूप में रह रही महिला की दरोगा ने आर्थिक तौर पर मदद शुरू कर दी। जून-2015 में दरोगा ने मेरठ में पल्लवपुरम क्षेत्र स्थित कॉलोनी में मकान खरीदकर परिवार को वहां शिफ्ट कर दिया। इसके बाद सहारनपुर में केयर टेकर महिला के साथ लिव-इन में रहना शुरू कर दिया। 15 जनवरी 2018 को उक्त महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसी दौरान दरोगा सेवानिवृत्त हो गया और मेरठ में अपने परिवार के साथ रहने लगा। उक्त महिला ने रिटायर दरोगा के खिलाफ भरण-पोषण का केस मेरठ की अदालत में दायर कर दिया। शनिवार को आयोजित लोक अदालत में यह केस सामने आया।
- Details
लखनऊ: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में आयोजित डिफेंस एक्सपो को मील का पत्थर करार देते हुए शनिवार को कहा कि इस साल की यह प्रदर्शनी भारतीय रक्षा निर्माण क्षेत्र के लिये एक 'सफलता' है जिसने अंतरराष्ट्रीय सहयोग के तमाम रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। सिंह ने 11वें डिफेंस एक्सपो के समापन समारोह में कहा कि देश के अब तक के सबसे बड़े डिफेंस एक्सपो की अभूतपूर्व सफलता पर वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह एक्सपो भारतीय रक्षा निर्माण क्षेत्र के लिये एक 'सफलता' है जिसने जनभागीदारी, निजी-सार्वजनिक भागीदारी तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग के हर रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
उन्होंने कहा, ‘‘यह उत्तर प्रदेश की कामयाबी ही नहीं बल्कि रक्षा के प्रति सभी देशवासियों की आकांक्षाओं की पूर्ति का प्रतीक भी है। इस आयोजन ने दिखा दिया है कि नया भारत विश्व की बड़ी शक्तियों से कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ने के लिये तैयार है। यह आयोजन एक शंखनाद है कि आने वाला समय भारत का होगा। आने वाले वक्त में हमारा देश ग्लोबल डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का प्रमुख केन्द्र बनेगा।’’
- Details
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली में मतदान के दौरान ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई दे दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के अभूतपूर्व कल्याण और विकास की निरंतरता की शुभकामनाएँ! उन्होंने ट्वीट में हैशटैग काम बोलता है का प्रयोग किया है। बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर शाम छह बजे मतदान खत्म हो गया है। अनुमानों में आम आदमी पार्टी की जीत की भविष्यवाणी की जा रही है। दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर छह बजे तक 56.75 फीसदी मतदान हुआ है।
कई चैनल और एजेंसियों के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की सरकार दोबारा बनती दिख रही है। पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में भाजपा का प्रदर्शन सुधरा है। वहीं कई एग्जिट पोल में कांग्रेस की हालात में कोई सुधार नहीं हुआ है और उसका खाता भी खुलता हुआ नहीं दिख रहा है। एग्जिट पोल से एक अनुमान मिलेगा है कि दिल्ली में किसकी सरकार बन सकती है। अभी तक के एग्जिट पोल्स के अनुसार, आप को पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में 17 सीटों का नुकसान हो रहा है। उसको 50 सीटें मिलने का अनुमान है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- चुनाव आयोग ने चुनाव प्रक्रिया में सुधार के लिए दलों को किया आमंत्रित
- खड़गे ने कहा- हम ठीक से ठोकेंगे, नड्डा बोले- चेयर का हुआ अपमान
- वोटर लिस्ट पर सवाल उठ रहे, इस पर चर्चा होनी चाहिए: राहुल गांधी
- यदि ट्रंप की बात सही है, तो भारतीय अर्थव्यवस्था कुचल जाएगी: कांग्रेस
- रमजान में मुसलमानों की छुट्टी पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने किया इंकार
- वन कानून पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश है केंद्र सरकार को फटकार: कांग्रेस
- 'पर्यावरण निधि' के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड से मांगा जवाब
- पीएम की बात सच हुई, महिलाएं गहने गिरवी रखने को मजबूर: खड़गे
- किसी को मियां-तियां या पाकिस्तानी कहने पर केस नहीं चला सकते: कोर्ट
- चुनाव मशीनरी राजनीतिक दलों के मुद्दों को प्रक्रिया से हल करें: सीईसी
- विधानसभा में सीएम उमर बोले- इतना पैसा नहीं कि मुफ्त बिजली दे सकें
- पंजाब:कई शहरों में किसानों ने आप विधायकों के आवास पर दिया धरना
- एनईपी पर संसद में हंगामा: सीएम स्टालिन का धर्मेंद्र प्रधान पर पलटवार
- जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बिलावर हत्याकांड और फैशन शो पर हंगामा
- पूर्व सीएम भूपेश बघेल और उनके बेटे के 14 ठिकानों पर ईडी के छापे
- तेलंगाना सुरंग हादसा: 16 दिन बाद टनल से एक व्यक्ति का शव मिला
- नीतीश कुमार से गठबंधन पर तेजस्वी बोले-कोई प्रस्ताव नहीं दिया जाएगा
- हजारीबाग में डीजीएम की हत्या, एनटीपीसी कर्मियों ने बंद किया काम
- तेजस्वी ने की 'बेटी योजना' की घोषणा, सरकार बदलने का भी आह्वान
- खड़गे ने मोदी पर 11 साल में ‘11 बड़े झूठ बोलने’ का आरोप लगाया
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य