- Details
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 47वां जन्मदिवस आज लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी मुख्यालय के अतिरिक्त उत्तराखण्ड, आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश, सहित विभिन्न स्थानों पर सादगी से मनाया गया। लोकसभाध्यक्ष ओम बिड़ला एवं मुख्यमंत्री आदित्य नाथ ‘योगी‘ जी ने फोन पर यादव को जन्मदिन की बधाई दी। सांसदों, विधायकों पूर्व मंत्रियों तथा समाजवादी पार्टी के नेताओं ने उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घजीवन की कामना की। इनके अतिरिक्त विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, अधिकारियों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, साहित्यकारों एवं कवियों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। प्रदेश के सभी जनपदों में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। प्रदेश के कई स्थानों में कार्यकर्ताओं ने साइकिल चलाकर जन्मदिन मनाया।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनके 47वें जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने तरीके से बधाई दी। हालांकि, अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव ने ट्वीट कर कार्यकर्ताओं से जश्न न मनाने की और कोरोना काल में लोगों की मदद करने की अपील की थी।
- Details
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के टाॅल निजी कम्पनी को बेचने का भाजपा सरकार ने फैसला जनविरोधी है। यह एक्सप्रेस-वे समाजवादी सरकार के समय बना था जिस पर वायुसेना का जहाज तक उतर चुके हैं। इस शानदार एक्सप्रेस-वे पर बने आवश्यक जन सुविधाओं शौचालय, होटल रैस्टोरेंट को भी भाजपा सरकार बेच चुकी है। टाॅल वसूली का जिम्मा निजी एजेंसी को 15 से 20 साल तक के लिए दिये जाने की योजना है। भाजपा सरकार का यह कदम प्रदेश के हितों तथा जनता के साथ विश्वासघात है।
पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने कहा, भाजपा सरकार का इरादा इसी तरह खेती को भी बड़ी प्राईवेट कम्पनियों के हवाले करने का है। किसानों के खेतों को पूंजीघरानों के पास बंधक रखने और अन्नदाता को भिखारी बनाने का यह कुचक्र तेजी से चल रहा है। इससे किसान अपनी खेती की जमीन का मालिक बनने के बजाय उसका खेतिहर मजदूर बन जाएगा।
- Details
लखनऊ: यूपी के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 685 नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि अब प्रदेश में 6650 कोरोना के सक्रिय केस हैं जबकि 15506 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं। जबकि 672 मरीजों की मौत हो चुकी है।
लखनऊ में कुल मरीजों की संख्या 1047
केजीएमयू में काउंसलिंग कराने आए दो मेडिकल स्टूडेंट और लोहिया संस्थान में भर्ती प्रसूता समेत 26 लोगों की कोरोना रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव मिले मरीजों में सात महिलाएं हैं। राजधानी में कुल मरीजों की संख्या 1047 हो गई है। जबकि लखनऊ के मूल निवासियों की संख्या 840 हो गई है। एलडीए कॉलोनी में रविवार को तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी तरह आरडीएसओ कॉलोनी में एक मरीज पॉजिटिव मिला है। जफर खेड़ा, चौपटिया, मलिहाबाद, चौक, इंदिरानगर, मड़ियांव, सरोजनीनगर, आलमबाग, कृष्णानगर, कमला नेहरू मार्ग, हुसैनाबाद, गोमतीनगर, मीरा बाई मार्ग, निराला नगर, ठाकुरगंज, राजेंद्र नगर, आईआईएम रोड, रुचिखंड में एक-एक लोग पॉजिटिव मिले हैं।
- Details
लखनऊ: प्रदेश में अनलॉक-1 के बाद कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। हर दिन औसतन 500 से अधिक मरीज सामने आए हैं। इस दौरान एक दिन में अधिकतम 817 मरीजों का आंकड़ा भी पार हुआ। पूरे देश के साथ ही प्रदेश में भी 1 जून को अनलॉक 1.0 की शुरुआत हुई थी। उस दिन प्रदेश में 8361 मरीज थे। 6 जून को आंकड़ा 10103 तक पहुंच गया। इसके बाद हर दिन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होती गई। 8 जून को मरीजों की संख्या ने 11 हजार का आंकड़ा लगभग छू लिया। 17 जून को कोरोना पॉजिटिव मरीज 15181 हो गए। 25 जून को मरीजों की संख्या 20325 और 27 जून को 21694 पहुंच गई।
जांच की संख्या भी बढ़ी
अनलॉक के बाद मरीजों की संख्या बढ़ने की सबसे बड़ी वजह जांच की सुविधा में बढ़ोतरी भी रही। प्रदेश में 27 मई को 7725 नमूनों की जांच हुई थी। वहीं, 27 जून को नमूना जांचने की क्षमता बढ़कर 20028 हो गई है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- हिंसा प्रभावित मणिपुर के बजट में सभी मदों में कटौती की गई: विपक्ष
- प्रधानमंत्री मोदी ने तुलसी गबार्ड को तोहफे में दिया महाकुंभ का जल
- रेल दुर्घटनाओं को रोकने में पूरी तरह नाकाम रहे रेलमंत्री: टीएमसी सांसद
- वक्फ विधेयक के खिलाफ मुसलिम संगठनों का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
- पर्यावरण कानून में किए 'जनविरोधी' संशोधन वापस लिए जाएं: कांग्रेस
- अर्थव्यवस्था से जुड़ी चिंताओं को आखिर कब सुनेंगे पीएम: जयराम रमेश
- कांग्रेस ने कांशीराम को याद कर दलित वोटबैंक की तरफ बढ़ाए कदम
- मंत्री को ऑनलाइन टिकट बुकिंग से आसान आईआईटी की परीक्षा लगेगी
- भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने गिरफ्तार किए 2601 बांग्लादेशी
- राज्यसभा में विपक्ष ने डुप्लीकेट वोटर फोटो पहचान पत्र का उठाया मुद्दा
- औरंगजेब कब्र विवाद पर नागपुर में दो गुटों के बीच पथराव और आगजनी
- तेलंगाना में ओबीसी समुदाय को मिलेगा 42 फीसद आरक्षण: सीएम रेड्डी
- 'पीडीए' को लेकर अखिलेश और केशव प्रसाद के बीच जुबानी जंग तेज
- अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमला करने वाला पुलिस मुठभेड़ में मारा गया
- बिहार: अररिया और मुंगेर के बाद अब भागलपुर में पुलिस टीम पर हमला
- संभल: जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई का काम शुरू, कमेटी के लोग मौजूद
- एक्ट्रेस रान्या राव के सौतेले पिता डीजीपी रामचंद्र राव छुट्टी पर भेजे गए
- पश्चिम बंगाल: बीरभूम में होली पर झड़प के बाद तनाव, इंटरनेट बंद
- बिहार में अररिया के बाद अब मुंगेर में भी पुलिस अधिकारी की हत्या
- सोनीपत में बीजेपी नेता सुरेंद्र जवाहरा की हत्या, पड़ोसी ने मारी गोली
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य