ताज़ा खबरें
पश्चिम बंगाल: बीरभूम में होली पर झड़प के बाद तनाव, इंटरनेट बंद
बिहार में अररिया के बाद अब मुंगेर में भी पुलिस अधिकारी की हत्या
सोनीपत में बीजेपी नेता सुरेंद्र जवाहरा की हत्या, पड़ोसी ने मारी गोली

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 47वां जन्मदिवस आज लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी मुख्यालय के अतिरिक्त उत्तराखण्ड, आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश, सहित विभिन्न स्थानों पर सादगी से मनाया गया। लोकसभाध्यक्ष ओम बिड़ला एवं मुख्यमंत्री आदित्य नाथ ‘योगी‘ जी ने फोन पर यादव को जन्मदिन की बधाई दी। सांसदों, विधायकों पूर्व मंत्रियों तथा समाजवादी पार्टी के नेताओं ने उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घजीवन की कामना की। इनके अतिरिक्त विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, अधिकारियों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, साहित्यकारों एवं कवियों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। प्रदेश के सभी जनपदों में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। प्रदेश के कई स्थानों में कार्यकर्ताओं ने साइकिल चलाकर जन्मदिन मनाया।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनके 47वें जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने तरीके से बधाई दी। हालांकि, अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव ने ट्वीट कर कार्यकर्ताओं से जश्न न मनाने की और कोरोना काल में लोगों की मदद करने की अपील की थी।

 

इन सबके बावजूद सपाइयों ने कहीं पूजा कर तो कहीं केक काटकर अखिलेश यादव को बधाई दी और उनके लंबे व सुखद जीवन की कामना की।

इसी तरह टीवी चैनल पर सपा का पक्ष रखने वाले पार्टी प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने अखिलेश यादव के 47वें जन्मदिन पर 47 पुशअप्श लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दी। भदौरिया ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि अखिलेश जी को जन्मदिवस की असीम शुभकामनाएं। आप यूं ही सभी के प्रेरणास्रोत बने रहें और राजनीतिक जीवन की बुलंदियों को छूते रहें ।

अखिलेश यादव का जन्मदिन ट्वटिर पर भी ट्रेंड कर रहा है। वह मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल और उसके बाद भी युवाओं में खासे लोकप्रिय हैं। अखिलेश यादव का दावा है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी यूपी में 351 सीटें जीतेगी।

कोरोना संकट को देखते हुए अखिलेश यादव ने कोरोना संकट के चलते सार्वजनिक रूप से कोई आयोजन नहीं करने और गरीबों की मदद करने का निर्देश दिया था। पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने अस्पतालों में फल वितरण, गेहूं, चावल, दाल के पैकेट गरीबों को भोजन तथा वस्त्र वितरण एवं वृक्षारोपण, हवन, रक्तदान कर जन्मदिन मनाया। स्वयं अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय में हिम चम्पा के पौधे रोपे। मंदिरों के परिसर में लगने वाला यह एक पवित्र वृक्ष है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे गरीबों की मदद करते रहें।

पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ कवि, साहित्यकार उदय प्रताप सिंह ने अखिलेश यादव को सुखद एवं सफल दीर्घजीवन का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अखिलेश जी जैसे किरदार का नेता नहीं देखा। उनकी शिष्ट भाषा, पद का गुमान रहित, सबसे सद्व्यवहार, दूरदृष्टि, कर्मठता, लगन, राजनैतिक इच्छाशक्ति, प्रखर बुद्धि, अध्ययनशील जिज्ञासा, अपराधी प्रवृत्ति के लोगों से परहेज जैसे अनेक गुण के बावजूद आज तक उन्होंने अपने धुर विरोधी जो उनकी आलोचना करते नहीं अघाते उनको भी अपशब्द कहना तो दूर जब लिया पूरे सम्मान से नाम लिया है। अपने कार्यकाल में जो जमीनी काम निष्पक्षता से किए हैं, अवस्थापना सुविधाएं बढ़ाई है। उदय प्रताप ने मंगल कामना की कि अखिलेश यादव राजनीति के सर्वोच्च शिखर पर पहुंच कर देश सेवा करें।

अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर आंध्र प्रदेश के हैदराबाद से श्री मधुपट्टा एवं दर्जनों अन्य लोगों ने वीडियोंकाॅलिंग कर अखिलेश जी को जन्म दिन की बधाई दी। हैदराबाद में अखिलेश जी के तमाम समर्थकों एवं प्रशंसकों द्वारा सैकड़ों स्थानों पर जन्मदिन मनाया गया हैं। अखिलेश जी ने इन सभी के प्रति आभार जताया तथा धन्यवाद दिया।

मथुरा के श्री कृष्ण कन्हाई ने अखिलेश जी का चित्र बनाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। सचिवालय में उनके बनाए सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों के तैल चित्र है। लखनऊ आकर श्री ललिता देवी मंदिर के प्रधान पुजारी एवं श्री ललिता आश्रम नैमिषारण्य के संचालक लाल बिहारी ने अखिलेश जी को जीवन में सफलता एवं यशस्वी होने का आशीर्वाद दिया। नैमिषरण्य में साधु-संतो ने हवन पूजन के साथ अखिलेश जी को जन्मदिवस पर बधाई दी। मथुरा-वृंदावन में हवन, वृक्षारोपण तथा पूजापाठ कर अखिलेश के दीर्घजीवन की प्रार्थना की गई। सूरत के श्री निमेष ने तथा उनके पिता जी ने भी अखिलेश जी को जन्मदिन की बधाई दी। जौनपुर में समाजवादी कुटिया के बच्चों ने गीत गाकर जन्मदिन मनाया।

अपने प्रिय नेता के जन्मदिन पर स्वतः उत्साह के साथ समाजवादी पार्टी के नेताओ ने अपने-अपने ढंग से कार्यक्रम आयोजित किए। बालामऊ (हरदोई) में 103 वर्ष की बुजुर्ग सोनकर महिला सहित 50 गरीब महिलाओं को साड़ी दी गई। उन्होंने श्री अखिलेश जी को ढेरो आशीर्वाद दिए।

सैफई गांव में सादगी से जन्मदिन मनाते हुए नौजवानों ने इटावा मैनपुरी फोरलेन सड़क के किनारे 47-47 पौधों का रोपण किया। लाॅयन सफारी के आसपास भी वृक्षारोपण किया गया। राजधानी में 50 गरीबों को 5-5 किलो चावल-दाल के पैकेट बांटे गए। श्री अखिलेश यादव की ओर से उन्नाव जनपद में इंटर परीक्षा में प्रथम शीर्ष स्थान प्राप्त वैभव द्विवेदी को लैपटाॅप और हाईस्कूल में प्रथम शीर्ष पर आने वाली कु0 रागिनी वर्मा को साइकिल तथा 51 सौ रूपये देकर सम्मानित किया गया।

पूर्व सांसद श्रीमती डिम्पल यादव ने अखिलेश जी के जन्मदिन को सादगी के साथ मनाए जाने और उन्हें बधाई देने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने अखिलेश यादव के प्रति कार्यकर्ताओं-नेताओं ने जो सम्मान एवं निष्ठा व्यक्त की तथा मंगल कामना करते हुए जो आशीर्वाद दिये उसके लिए उनको धन्यवाद दिया है।

यद्यपि अखिलेश यादव ने अपने जन्मदिवस पर कोई भी सार्वजनिक आयोजन मुख्यालय में न करने का निर्देश दे रखा था तथापि अपने प्रिय नेता को जन्मदिन पर बधाई देने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी समाजवादी पार्टी मुख्यालय 19, विक्रमादित्य मार्ग लखनऊ के बाहर आ जुटे। उन सभी को धन्यवाद देकर विदा किया गया।

अखिलेश यादव के जन्म दिवस पर देश-प्रदेश में आज जो उत्साह एवं उनको सन् 2022 में पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेते जो सैकड़ों संदेश मिले उससे उनकी बढ़ती लोकप्रियता और जनता में उनके प्रति असीम विश्वास का परिचय मिलता है। लोगों को भरोसा हो गया है कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में राजनीति के एक नए अध्याय का पृष्ठ खुलेगा। उनमें भविष्य की असीम सम्भावनाएं है।

उत्तराखण्ड में मना जन्मदि

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 47वां जन्मदिवस आज उत्तराखण्ड में सोल्लास मनाया गया। नेताओं और कार्यकताओं ने वृक्षारोपण, फल, मिष्ठान्न, भोजन का वितरण किया। विभिन्न स्थानों पर हुए आयोजनों में अखिलेश जी के दीर्घजीवन, स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई और उनके नेतृत्व के प्रति निष्ठा व्यक्त की गई। समाजवादी पार्टी के देहरादून परेड ग्राउण्ड स्थित राज्य कार्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएन सचान ने अखिलेश यादव का ‘आव्हान‘ पत्रक जारी किया और इसके संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रीमती आभा बड़थ्वाल, सुभाष पंवार, अतुल शर्मा, प्रदीप चौधरी, मुरारी यादव आदि उपस्थित थे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख