ताज़ा खबरें
पश्चिम बंगाल: बीरभूम में होली पर झड़प के बाद तनाव, इंटरनेट बंद
बिहार में अररिया के बाद अब मुंगेर में भी पुलिस अधिकारी की हत्या
सोनीपत में बीजेपी नेता सुरेंद्र जवाहरा की हत्या, पड़ोसी ने मारी गोली
यूपी: संभल में धूमधाम से मनाई गई होली, फिर पढ़ी गई जुमे की नमाज

लखनऊ: प्रदेश में अनलॉक-1 के बाद कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। हर दिन औसतन 500 से अधिक मरीज सामने आए हैं। इस दौरान एक दिन में अधिकतम 817 मरीजों का आंकड़ा भी पार हुआ।  पूरे देश के साथ ही प्रदेश में भी 1 जून को अनलॉक 1.0 की शुरुआत हुई थी। उस दिन प्रदेश में 8361 मरीज थे। 6 जून को आंकड़ा 10103 तक पहुंच गया। इसके बाद हर दिन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होती गई।  8 जून को मरीजों की संख्या ने 11 हजार का आंकड़ा लगभग छू लिया। 17 जून को कोरोना पॉजिटिव मरीज 15181 हो गए। 25 जून को मरीजों की संख्या 20325 और 27 जून को 21694 पहुंच गई।   

जांच की संख्या भी बढ़ी 

अनलॉक के बाद मरीजों की संख्या बढ़ने की सबसे बड़ी वजह जांच की सुविधा में बढ़ोतरी भी रही। प्रदेश में 27 मई को 7725 नमूनों की जांच हुई थी। वहीं, 27 जून को नमूना जांचने की क्षमता बढ़कर 20028 हो गई है।

इससे पहले 19 जून को 17221 नमूनों की जांच हुई, 24 जून को 15113 नमूनों की जांच और 26 जून को 19387 नमूनों की जांच की गई थी। इस समय प्रदेश में 22 राजकीय व नौ निजी पैथोलॉजी में कोरोना वायरस जांच की सुविधा है।   

ऐसे बढ़ी मरीजों की संख्या 

तिथि    नए मरीज    कुल मरीज 

15 जून    480    14095 

16 जून    502    14598 

17 जून    581    15181 

18 जून    604    15785 

19 जून    817    16602 

20 जून    592    17194 

21 जून    596    17790 

22 जून    605    18395 

23 जून    576    18971 

24 जून    700    19671 

25 जून    654    20325 

26 जून    762    21087 

27 जून    607    21694

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख