ताज़ा खबरें
औरंगजेब कब्र विवाद पर नागपुर में दो गुटों के बीच पथराव और आगजनी
तेलंगाना में ओबीसी समुदाय को मिलेगा 42 फीसद आरक्षण: सीएम रेड्डी
अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमला करने वाला पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

गुरुग्राम: कोरोना संक्रमण से जूझ रहे पूर्व क्रिकेटर एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की हालत अचानक बिगड़ गई है। कोविड-19 की वजह से उनकी किडनी में इंफेक्शन बढ़ गया है। पिछले महीने भर से पीजीआई में भर्ती कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान को अचानक मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के फोन रिसीव करने वाले सनोज भारद्वाज ने बताया कि कैबिनेट मंत्री की हालत शनिवार शाम को अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले महीने चेतन चौहान की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। किडनी में संक्रमण के चलते आज अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। डॉक्टर्स उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। हालांकि, उनकी बीमारी के संबंध में अभी तक मेदांता अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई औपचारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार न तो कोरोना के संक्रमण को रोक पा रही हैं और नहीं अराजकता और भ्रष्टाचार पर लगाम लगा पा रही है। मुख्यमंत्री बेड और जांच बढ़ाने के बयान जारी कर देते हैं जबकि अस्पतालों में डाक्टर, एनेस्थेटिस्ट, वेंटिलेटर चलाने वाला स्टाफ तक नहीं है।

अखिलेश ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि पुलिस की ठोको नीति का पहले गरीब-पिछड़ों को शिकार बनाया जाता था, अब भाजपा विधायकों-सांसदों का भी नम्बर लगने लगा है। कहीं-कहीं अपराधी पुलिस को भी ठोंकने में लग गए हैं। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से वृद्धि जारी है। मदद के लिए जिन अधिकारियों की डयूटी लगती है, वे फोन तक नहीं उठाते हैं। सब कुछ खानापूरी करने तक सीमित है। भाजपा के रामराज का हाल ये है कि कई जिलों में पुलिस और विधायकों -सांसदों के बीच अनबन में मर्यादा की सीमाएं टूट रही है। समाजवादी सरकार में लखनऊ में निर्मित कैंसर अस्पताल को भाजपा साढ़े तीन वर्ष में भी चालू नहीं कर सकी।

मथुरा: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मथुरा से अयोध्या तक खलबली मची हुई है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि मथुरा आने से पहले ही नृत्यगोपाल दास कोरोना संक्रमित थे। जो लक्षण उनमें पाए गए, वो कई दिन पुराने हैं। इसीलिए बुधवार शाम से ही उनकी तबियत खराब होने लगी थी और रात में ही उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। गुरुवार को उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।  

मथुरा के कार्यकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. देवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि नृत्य गोपालदास के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अयोध्या पत्र भेजकर उनके संपर्क में आए लोगों की जांच कराने के लिए आग्रह किया है। वो मथुरा आने से कई दिन पहले ही कोरोना संक्रमित हो गए थे। यहां आकर उनकी तबियत बिगड़ने के बाद जांच कराई गई, जिसमें वो पॉजिटिव पाए गए। मथुरा में स्वास्थ्य विभाग उनके संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार कर रहा है। अभी तक 20 लोगों को ही चिह्नित किया जा सका है।

गोरखपुर: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सीमावर्ती क्षेत्र के दौरे पर निकले एसपी रोहित सिंह सजवान ने भारत नेपाल की सोनौली सीमा का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं ठूठीबारी, झुलनीपुर, बरगदवां, भगवानपुर समेत सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस एवं एसएसबी के जवान सतर्क हैं। शुक्रवार की दोपहर सोनौली पहुंचे एसपी रोहित सिंह सजवान ने पुलिस चौकी में नेपाल के अधिकारियों के साथ बैठक की। स्वतंत्रता दिवस को लेकर सतर्कता बरतने और पेट्रोलिंग तेज करने का निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर सीमा पर अलर्ट है।

नेपाल के अधिकारियों से सीमा सुरक्षा एवं संयुक्त पेट्रोलिंग के लिए सहमति बनी। इस मौके पर एसडीएम नौतनवां अभय कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी रणविजय सिंह, कोतवाल सोनौली आशुतोष सिह, इंस्पेक्टर बेलहिया ईश्वरी अधिकारी आदि मौजूद रहे। ठूठीबारी सीमा पर एसएसबी के जवान डॉग स्क्वायड टीम के साथ सीमा पर सतर्क रहे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख