ताज़ा खबरें
तेलंगाना सुरंग हादसा: 16 दिन बाद टनल से एक व्यक्ति का शव मिला
भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती, चार विकेट से न्यूजीलैंड को दी शिकस्त

लखनऊ: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर अपना 81वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुलायम ने अपने संबोधन में कहा कि अब पार्टी आपके हाथों में है। इससे जन-जन को जोड़ें और सपा को मजबूत बनाएं। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद थे।

मुलायम ने कहा कि आप मेरा जन्मदिन मनाते हैं। मैं चाहता हूं कि पार्टी के गरीब कार्यकर्ताओं का जन्मदिन भी मनाया जाए। हमारे जन्मदिन का उत्साह तब और बढ़ेगा जब गरीब का भी जन्मदिन मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझसे वादा करो कि गरीब कार्यकर्ताओं का जन्मदिन मनाओगे और मुझे भी बुलाओगे। मुझसे वादा करो। वादा पूरा न करना भी भ्रष्टाचार है।

मुलायम ने कहा कि अन्याय के खिलाफ लड़ना समाजवाद है। इस समय किसानों और नौजवानों की उपेक्षा हो रही है। उनका समर्थन करें। देश में संकट बढ़ रहा है लेकिन उसका समाधान न निकाल कर आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। ऐसे में सपा कार्यकर्ताओं को लोगों से जुड़ना चाहिए। मुलायम ने कहा कि अब सपा की जिम्मेदारी आप सबकी है।

इसे मजबूत करें। मुलायम ने जन्मदिन की बधाई देने पर कार्यकर्ताओं का आभार जताया। जन्मदिन पर 81 किलो का लड्डू बनाया गया।

सीएम योगी ने मुलायम को दी जन्मदिन की बधाई

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज 81वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर मुलायम सिंह यादव को बधाई दी है और स्वस्थ और सक्रिय जीवन की मंगलकामना की। योगी ने ट्वीट में लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को उनके जन्म दिन पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुदीर्घ एवं सक्रिय जीवन की मंगलकामना करता हूं।

राजधानी लखनऊ में नेताजी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाने के लिए सपा नेताओं ने खास तैयारी की है। सपा मुख्यालय से लेकर प्रदेश के सभी जिलों में मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाया जाएगा। वहीं अखिलेश यादव व शिवपाल सिंह यादव अपने-अपने तरीके से उनका जन्मदिन मनाएंगे। इन दोनों के बीच एका की चर्चाओं के चलते अब सबकी निगाहे जन्मदिवस आयोजन और उसके साथ होनी वाली गतिविधियों पर हैं।

उधर प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल सैफई में रहेंगे। वह वहां होने वाले दंगल कार्यक्रम में शिरकत की। उनकी पार्टी लखनऊ में भी कार्यक्रम का आयोजन करेगी। माना जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय आ सकते हैं। यहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं। इस मौके पर पुराने समाजवादी नेताओं की जुटान हो सकती है। जन्मदिन पर 81 किलो का लड्डू बनाया गया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख