ताज़ा खबरें
यदि ट्रंप की बात सही है, तो भारतीय अर्थव्यवस्था कुचल जाएगी: कांग्रेस
मणिपुर: फ्री मूवमेंट के पहले ही दिन सुरक्षाबलों और उग्रवादियों में झड़प
मोदी जी की गारंटी नहीं, बस जुमला, महिला समृद्धि योजना पर आतिशी
अधिकारी नकारात्मक बात करेंगे, तो सौहार्द की रक्षा कैसे होगी: अखिलेश
महिला सम्‍मान योजना को कैबिनेट की मंजूरी, हर माह मिलेंगे 2500 रुपये

लखनऊ: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि भाजपा सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। कोई कहीं भी मारा जा सकता है। महिला उत्पीड़न सबसे ज्यादा है। एनकाउंटर में निर्दोष मारे जा रहे हैं। नेशलनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो ने दो वर्ष के बाद जो रिपोर्ट जारी की है उसके अनुसार महिलाओं के खिलाफ अपराध में यूपी सबसे ऊपर है। इससे साबित होता है कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भारी संकट है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने अब तक दो ही काम किए हैं। एक समाजवादी सरकार के कामों को अपना बताना और जनहित के दूसरे कामों को बर्बाद करना। भाजपा राज में किसान और नौजवानों का कोई पुरसाहाल नहीं है। कर्ज और बेकारी से परेशान लोगों को आत्महत्या का ही रास्ता सूझ रहा है।

'असहमति जताना देशद्रोह मान लिया जाता है'

अखिलेश ने कहा, भाजपा नेतृत्व रामराज्य की बात तो करता है, लेकिन उसे असहमति की आवाज पसंद नहीं है। असहमति जताना देशद्रोह मान लिया जाता है।

यह ऐसी सरकार है जिसमें विकास की कोई चर्चा नहीं हो रही है। देश की अर्थव्यवस्था चिंताजनक है। नोटबंदी और जीएसटी ने व्यापार और उद्योग धंधों को चौपट कर दिया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख