ताज़ा खबरें
किसान संगठन और सरकार के बीच छठे दौर की बातचीत भी रही बेनतीजा
यूएसएड पर ट्रंप बोले-'21 मिलयिन डॉलर मेरे दोस्त पीएम मोदी को' मिले
अपने काम में असफल बदलते हैं लक्ष्य की समय-सीमा: अखिलेश यादव
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मंत्री कुलदीप धालीवाल का छीना विभाग
एयर इंडिया की सेवाओं पर शिवराज बोले-'बैठने के लिए मिली टूटी सीट'
फराह खान पर धार्मिक भावनाओं के अपमान का आरोप, एफआईआर दर्ज

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, एक महान जीवन का अंत। लेकिन एक प्रेरणा जो सदा जीवित रहेगी। अटल जी को हमारी भावपूर्ण श्रद्धांजलि! श्री यादव ने कहा है कि अटल बिहारी बाजपेयी की गिनती देश के शीर्ष नेताओं में की जाती थी। वे ओजस्वी वक्ता और लोकप्रिय कवि थे। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में भी छाप छोड़ी थी।

अखिलेश ने कहा कि लोकसभा में उनके भाषणों को बड़े ध्यान से सुना जाता था। उन्हें श्रेष्ठ सांसद के अलावा भारतरत्न सम्मान से सम्मानित किया गया था। अटल संसदीय राजनीति में छह दशक सक्रिय रहे। सामान्य ग्रामीण परिवेश से शिखर तक पहुंचने का उनका संघर्षशील जिंदगी का सफर रहा। उनके निधन से देश ने एक कुशल प्रशासक एवं लोकप्रिय नेता खो दिया है। श्री यादव ने कहा कि वे विचारधारा से असहमति के बावजूद विरोधी नेताओं के प्रति भी सम्मान भाव रखते थे। यह उनके व्यक्तित्व का विलक्ष्ण भाव था कि व्यक्तिगत स्तर पर वे किसी के प्रति रागद्वेष नहीं रखते थे। अटल जी लोकतंत्र की स्वस्थ परम्पराओं का निर्वहन करते थे।

 

देश ने एक करिश्माई व्यक्तित्व को खो दिया: शिवपाल यादव

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट कर कहा हम सब के लिए ये दुखदायी क्षण है। देश ने एक करिश्माई व्यक्तित्व को खो दिया है। विरले राजनेता, प्रखर वक्ता व कवि अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण व्यक्तित्व देश के राजनीतिक इतिहास में शिखर पुरुष के रूप में दर्ज है। अटल जी देश के ओजस्वी वक्ता एवं मुधुरभाषी, सादगी पसन्द थे। लोकसभा में पक्ष-विपक्ष के सभी सदस्य उनके भाषण को अन्तन्त ध्यान से शांतिपूर्वक सुनते थे। उनके निधन से राष्ट्र को अपूर्णनीय क्षति हुई है। देश ने अपना एक महान नेता खो दिया है।

दलगत भावना से ऊपर उठ कर काम करते थे: नरेश उत्तम

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि विराट व्यकि्तत्व वाले श्री वाजेपेयी सभी को साथ लेकर चलते थे। उन्होंने दलगत भावना से ऊपर उठ कर बिना किसी रागद्वेष से काम किया। देश में उनकी विशिष्ट पहचान थी। भाजपा में उनके जैसा कोई नेता नहीं है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख