- Details
पणजी: विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी (आप) ने गोवा चुनाव के लिए अमित पालेकर को अपना सीएम फेस घोषित किया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को यह घोषणा की। अमित पालेकर पेशे से वकील हैं। उन्होंने पिछले साल आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी।
पालेकर ओबीसी में आने वाले भंडारी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं, जिनकी गोवा की कुल आबादी में करीब 35 प्रतिशत हिस्सेदारी है। ओल्ड गोवा हेरिटेज साइट पर अवैध निर्माण के विरोध में भूख हड़ताल को लेकर पालेकर चर्चा में आए थे। पिछले साल अक्टूबर में आप में शामिल हुए पालेकर ने पणजी में एक समारोह में सीएम फेस की घोषणा के बाद केजरीवाल को गले लगाया। इस मौके पर आप विधायक आतिशी भी मौजूद थीं।
आप संयोजक केजरीवाल ने एक वीडियो साझा करते हुए ट्विटर पर कहा, "आज का दिन गोवा के लिए काफी अहम दिन है। गोवा के लोग बदलाव चाहते हैं।
- Details
पणजी: गोवा विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत भाजपा नेता मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर भाजपा से टिकट नहीं मिलता देख पणजी से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच, शिवसेना सांसद संजय राउत ने आज सभी गैर-भाजपा दलों से उत्पल पर्रिकर का समर्थन करने की अपील की है। उन्होंने इसे भाजपा के दिग्गज नेता को "सच्ची श्रद्धांजलि" करार दिया।
कथित तौर पर उत्पल पर्रिकर इस संकेत से परेशान हैं कि भाजपा की योजना पणजी से पूर्व मंत्री अतानासियो 'बाबुश' मोन्सेरात को चुनाव मैदान में उतारने की है। इस सीट पर 25 सालों तक मनोहर पर्रिकर का कब्जा रहा। मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की बात कही है।
संजय राउत ने आज सुबह ट्वीट में कहा, "अगर उत्पल पर्रिकर पणजी सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ते हैं, तो मैं प्रस्ताव करता हूं कि आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और गोवा फॉरवर्ड पार्टी समेत सभी गैर-भाजपा दलों को उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करना चाहिए और उनके खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारना चाहिए। यह मनोहरभाई को सच्ची श्रद्धांजलि होगी!"
- Details
पणजी: गोवा के मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक माइकल लोबो ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रमोद सावंत नीत मंत्रिमंडल के साथ ही विधानसभा के सदस्य के पद से भी सोमवार को इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ऐसे वक्त में भाजपा को छोड़ा है जब अगले महीने राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। अब तक, केलनगुटे विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे लोबो ने मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) एवं गोवा विधानसभा के अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र सौंपा है।
राज्य अपशिष्ट प्रबंधन विभाग का प्रभार संभाल रहे लोबो ने संवाददाताओं से कहा, “मैंने दोनों पद से इस्तीफा दे दिया है। मैं देखूंगा कि आगे मुझे क्या कदम उठाने हैं। मैंने भाजपा से भी इस्तीफा दे दिया है।”
कांग्रेस में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर लोबो ने कहा कि उनकी अन्य राजनीतिक दलों से बातचीत चल रही है। उन्होंने दावा किया कि लोग तटीय राज्य में भाजपा के शासन से नाखुश हैं। उन्होंने कहा, “मतदाताओं ने मुझे बताया कि भाजपा अब आम लोगों की पार्टी नहीं रही।”
- Details
पणजी: आम आदमी पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। इसके चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गोवा दौरे पर हैं। गोवा विधानसभा चुनाव में दम दिखाने का दावा कर रही आप ने तृणमूल कांग्रेस को निशाना बनाया है। ममता की टीएमसी भी विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने जा रही है।
बुधवार को पणजी में टीएमसी पर हमला करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'मुझे लगता है कि आप लोगों ने टीएमसी को जरूरत से ज्यादा अहमियत दी है। फिलहाल टीएमसी का यहां एक फीसद वोट शेयर भी नहीं है। पार्टी तीन महीने पहले ही यहां आई है। लोकतंत्र ऐसा नहीं करता है। आपको मेहनत करनी पड़ती है। आपको लोगों के बीच काम करना होता है।'
इससे पहले मंगलवार को केजरीवाल ने कांग्रेस विधायकों के त्यागपत्र को लेकर पार्टी पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि 15 विधायक तो बिक चुके हैं। अब दो विधायकों का आखिरी स्टाक भारी डिस्काउंट पर उपलब्ध है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






