- Details
पणजी: बिग बॉस की प्रतियोगी और भाजपा नेता रह चुकीं सोनाली फोगाट की मौत के मामले में गोवा पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। डिप्टी एसपी जिवबा दालवी ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है जिनका नाम सुधीर सागवान और सुखविंदर वासी है। बताया जा रहा हैकि सुधीर सागवान सोनाली फोगाट का पीए था और वही फोगाट को अस्पताल ले गया था।
सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने सुधीर और सुखविंद के खिलाफ शिकायत की थी। गुरुवार को सोनाली के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया था। रिपोर्ट हैरान करने वाली थी। उनके शरीर पर चोट के निशान पाए गए थे। सोनाली के रिश्तेदार के मुताबिक पोस्टमॉर्टम के बाद सुधीर सागवान और सुखविंदर वासी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज किया गया था।
सोनाली की मौत के बाद से ही उनके परिवार के लोग सुधीर सागवान पर ही शक कर रहे थे। गोवा पुलिस ने भी इस बात को स्वीकार किया था कि सुधीर ने ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
- Details
नई दिल्ली: टिक टॉक स्टार और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। एक अधिकारी के अनुसार, सोनाली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए हैं। पीएम रिपोर्ट में सोनाली फोगाट की मौत का कारण नहीं बताया गया है। विसरा और टिश्यू आगे की जांच के लिए भेजे गए। पीएम रिपोर्ट में कहा गया कि उनके पूरे शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं और आगे की जांच के लिए जांच अधिकारी को कहा गया है। इस बीच, गोवा पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है, इस केस में सुधीर सांगा और सुखबिंदर आरोपी हैं। ये दोनों सोनाली के स्टाफ से है, सुधीर उनका पीए है। सोनाली के परिवार ने सुधीर पर ही कई आरोप लगाए हैं।
होटल के सीसीटीवी फुटेज और सोनाली का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा होटल स्टाफ से पूछताछ चल रही है। संदिग्धों से भी पूछताछ जारी है। सोनाली फोगाट 22 अगस्त को जब गोवा पहुंची थीं तो सांगवान और वासी उनके साथ थे।
- Details
पंजिम: फिलहाल तो ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस ने गोवा में शिवसेना-शैली के विद्रोह को दबा दिया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि संभावित दलबदलू राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा के संपर्क में हैं। इन दोनों के बीच जारी संपर्क के मद्देनज़र ये कहा जा सकता है कि “ऑपरेशन लोटस” अभी रद्द नहीं किया गया है। बता दें कि गोवा में भाजपा तभी सफल होगी, जब कांग्रेस के 11 में से कम से कम आठ विधायक पाला बदलने के लिए तैयार हो जाते हैं।
सूत्रों का कहना है कि योजना पटरी पर है और पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत इसे साकार करने के लिए भाजपा से संपर्क बनाए हुए हैं।
कांग्रेस सूत्रों का दावा है कि कांग्रेस के छह विधायकों को गोवा से बाहर ले जाने के लिए भाजपा ने एक चार्टर्ड फ्लाइट का भी इंतजाम कर रखा था। सूत्रों ने कहा कि भाजपा के एक शीर्ष नेता व्यक्तिगत रूप से विधायकों के संपर्क में थे, जिन्हें स्विच करने के लिए ₹15 करोड़ से ₹20 करोड़ की पेशकश की गई थी। विधायकों की संख्या कम होने पर योजना को कथित तौर पर निरस्त कर दिया गया था।
- Details
पणजी: गोवा में कांग्रेस ने उसके ग्यारह विधायकों में से दो जिसमें दिगंबर कामत और माइकल लोबो को दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित किए करने की मांग की है। इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष के सामने याचिका दायर की है। पूर्व मुख्यमंत्री, कामत ने कहा कि वह "हैरान और स्तब्ध" थे, क्योंकि कांग्रेस के राज्य प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने उन पर और लोबो पर सत्तारूढ़ भाजपा के साथ मिलकर में पार्टी को विभाजित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।
सूत्रों ने कहा कि आज सुबह एक बैठक में उनकी उपस्थिति का हवाला देते हुए कांग्रेस के पास अब भी उसके सात विधायक हैं। लोबो और कामत के अलावा, संपर्क में नहीं रहने वाले चार, केदार नाइक और लोबो की पत्नी दलीला लोबो की भी सदस्यता खतरे में है। वहीं इस संकट से निपटने के लिए पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी के निर्देश पर वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक ने आज शाम विधायक दल यानी सभी विधायकों की एक बैठक बुलाई है।
आपको बता दे कि कांग्रेस ने पहले ही विपक्ष के नेता के पद से माइकल लोबो को हटा दिया है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






