ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

पणजी: गोवा में 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए सोमवार को हुए चुनाव में 78.94 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गोवा में मतदान संपन्न होने के साथ ही 301 उम्मीदवारों की हार-जीत ईवीएम में कैद हो गई है जिसका फैसला 10 मार्च को मतगणना से होगा।

पणजी में प्रेसवार्ता के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी कुणाल ने कहा कि प्रदेश में सांखालिम (उत्तरी गोवा) विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 89.61 प्रतिशत जबकि दक्षिणी गोवा की बेनौलिम सीट पर सबसे कम 70.20 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। उन्होंने कहा कि गोवा में 78.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा, 'यह मतदान का एक संभावित प्रतिशत है जबकि सटीक आंकड़ा बाद में उपलब्ध होगा।'

मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे खत्म हुआ। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

पणजी: गोवा के दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बड़े बेटे उत्पल पर्रिकर ने कहा कि राज्य में उनके पक्ष में मौन लहर है। उन्होंने कहा कि 2019 में उनके पिता की मृत्यु के बाद वह पंसदीदा उम्मीदवार थे, लेकिन स्थानीय राजनीति के कारण भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। वह पणजी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा।

भाजपा के पणजी के अलावा उन्हें अन्य तीन स्थान से टिकट की पेशकश करने के सवाल पर उत्पल पर्रिकर ने कहा कि लड़ाई कभी सीट के विकल्प के लिए नहीं थी। पर्रिकर अब पणजी से भाजपा के मौजूदा विधायक अतनासियो मोनसेरेट के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं।

2019 में मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद हुए उपचुनाव में कांग्रेस की टिकट पर मोनसेरेट ने भाजपा उम्मीदवार को मात दी थी।

पणजी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोवा की आजादी संबंधी पंडित जवाहर लाल नेहरू पर केंद्रित बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पलटवार किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि यदि पंडित जवाहर लाल नेहरू चाहते तो 1947 में जब भारत ने आजादी हासिल की थी तो गोवा कुछ ही घंटों में आजाद हो सकता था। लेकिन इस राज्‍य को पुर्तगाली राज से आजाद होने में 15 वर्ष लग गए। इस बयान का जवाब देते हुए राहुल ने आरोप लगाया कि ऐसी बातें करके प्रधानमंत्री, पर्यावरण और रोजगार जैसे अहम मुद्दों से गोवा के लोगों का ध्‍यान भटका रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पीएम को उस समय की स्थिति और वर्ल्‍डवार-2 के बाद क्‍या हो रहा था, इस बारे में जानकारी नहीं है।

मडगांव में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, 'पीएम उस समय के इतिहास को नहीं जानते। वे इस बात को नहीं समझ पा रहे कि उस समय द्वितीय विश्‍वयुद्ध के बाद क्‍या चल रहा था। वे पर्यावरण और रोजगार जैसे मूल मसलों से लोगों को ध्‍यान भटकाने के लिए गोवा आते हैं।'

पणजी: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोपों पर कांग्रेस ने कोरोना के दौरान प्रवासियों को महाराष्ट्र छोड़ने के लिए मुफ्त ट्रेन टिकट दिया, जिससे पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कोविड का प्रसार हुआ) सख्त लहजे में पूछा कि क्या पीएम मोदी क्या चाहते थे कि पैदल लौट रहे गरीबों को असहाय छोड़ दिया जाए। पणजी में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि जिन लोगों को उन्होंने छोड़ दिया था, जिनके पास अपने घर लौटने का कोई रास्ता नहीं था, जो पैदल वापस जा रहे थे- क्या वे चाहते थे कि कोई उनकी मदद न करे? मोदी जी क्या चाहते थे?

प्रियंका ने साथ ही ये भी कहा कि "उन्होंने जो बड़ी रैलियां कीं, उनके बारे में क्या?" पीएम मोदी ने कोविड के दौरान ही रैलियां की थीं।

गौरतलब है कि लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर पीएम मोदी ने सोमवार को सदन में भाषण में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख