ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

पणजी: यहां रैली को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा क‍ि 15 साल आप ने एमजीपी को मौका दिया, 27 साल कांग्रेस को और 15 साल भाजपा को दिया। 5 साल हमें भी देकर देख लो। अगर हम 5 साल में काम ना करें तो हमें उखाड़ कर फेंक देना। मैं दोबारा वोट मांगने के लिए आपके पास फिर नहीं आऊंगा।

हर महीने 3000 रुपये का बेरोजगारी भत्ता देंगे

उन्‍होंने कहा क‍ि गोवा एक प्रथम श्रेणी का राज्य है जिसमें बिल्कुल तीसरे दर्जे के राजनेता हैं। मुझे लगता है कि गोवा बेहतर राजनेताओं का हकदार है। पिछले 60 सालों में इन पार्टियों ने आपको भ्रष्टाचार के अलावा क्या दिया? हमारी पार्टी गोवा में पहली भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाएगी। उन्‍होंने कहा क‍ि दिल्ली में लोगों को मुफ्त और 24 घंटे बिजली मिलती है। आप दिल्ली में अपने दोस्तों, रिश्तेदारों से पूछें और अगर वे इनकार करते हैं तो मुझे वोट न दें... हम युवाओं को नौकरी देंगे और जब तक उन्हें नौकरी नहीं मिलेगी, हम हर महीने 3000 रुपये का बेरोजगारी भत्ता देंगे।

पणजी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गोवा मुक्ति दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गोवा को पुर्तगाली शासन से मुक्त कराने के लिए भारतीय सेना द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन विजय' में शामिल स्वतंत्रता सेनानियों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। उन्होंने गोवा मुक्ति दिवस के अवसर पर पणजी में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, गोवा उस वक्त पुर्तगाली शासन के अधीन आया था, जब देश में मुगलों का राज था। लेकिन कई सदियों के बावजूद न कभी गोवा भारतीयता को भूला और न भारतीय गोवा को भूल पाए।

प्रधानमंत्री ने कहा, देश ने मनोहर पर्रिकर के साथ देखा है कि कैसे गोवा में परिश्रमी, ईमानदार और प्रतिभावान लोग हैं। अपने पूरे जीवन में उन्होंने दिखाया कि कैसे अपने राज्य के प्रति समर्पित रखा जा सकता है। उन्होंने अपनी अंतिम सांस तक गोवा की भलाई के लिए कार्य किया।

पणजी: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस बहु-सांस्कृतिक और बहु-धार्मिक राज्य का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ही गोवा में भाजपा शासन का एकमात्र विकल्प है। उन्होंने तटीय राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, टीएमसी का मतलब "मंदिर, मस्जिद और चर्च" है। बनर्जी का यह बयान तब आया है जब पीएम मोदी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन करने वाराणसी में थे।

एक समाचार एजेंसी ने उन्हें पणजी में यह कहते हुए उद्धृत किया, "हम भाजपा से लड़ रहे है. क्या जीतने का कोई मौका है? क्या आपको विश्वास है कि हम जीत सकते हैं? यदि आप आश्वस्त हैं, तो पीछे मत हटिए। आगे बढ़िए।" गोवा के तीन दिवसीय दौरे पर बनर्जी ने कहा, "हम यहां वोट-विभाजन के लिए नहीं बल्कि वोटों को एकजुट करने और टीएमसी गठबंधन को जीत दिलाने के लिए हैं। यह भाजपा का विकल्प है। अगर कोई इसका समर्थन करना चाहता है, तो इसका निर्णय उन्हें करना है, हम पहले ही फैसला कर चुके हैं। हम लड़ेंगे और मरेंगे लेकिन पीछे नहीं हटेंगे।”

नई दिल्ली: बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को गोवा में नया सहयोगी मिल गया है। सोमवार को पार्टी ने सुधीन धवलीकर के नेतृत्‍व वाली महाराष्‍ट्र गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के साथ गठबंधन किया। महाराष्‍ट्र गोमांतक पार्टी ने 2017 में भाजपा को सत्ता में लाने के लिए उस वक्‍त मदद की थी, जब कांग्रेस प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। सुधिन धवलीकर को मार्च 2019 में भाजपा सरकार से हटा दिया गया था और इसके कुछ वक्‍त बाद ही पार्टी के दो विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया था।

एमजीपी और तृणमूल के गठबंधन की घोषणा सोमवार शाम को उनके भाई दीपक धवलीकर ने की। उनके साथ मंच साझा करते हुए तृणमूल की गोवा प्रभारी महुआ मोइत्रा ने कहा, "यह गठबंधन तृणमूल की लड़ने की भावना और गोवा में एमजीपी के गहरे इतिहास का संयोजन है। हम मानते हैं कि गोवा के लोग भाजपा सरकार से छुटकारा पाने के विकल्प के बारे में जो खोज रहे थे।"

तृणमूल ने भाजपा के एक अन्य पूर्व सहयोगी और एक स्थानीय पार्टी से भी संपर्क किया था, लेकिन संभावित विलय पर मतभेदों के कारण यह समझौता नहीं हो सका।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख