ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

पणजी: गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुइजिन्हो फ्लेयरो ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे अपने इस्तीफे में लिखा है, 'उन्हें ना तो कोई उम्मीद दिखती है और ना ही पार्टी के पतन को रोकने के लिए कोई इच्छाशक्ति।' साथ ही फ्लेयरो ने यह भी कहा कि कांग्रेस 'वही पार्टी नहीं रही, जिसके लिए हमने लड़ाई लड़ी थी।' 70 वर्षीय फ्लेयरो टीएमसी पार्टी के साथ जा सकते हैं, उन्होंने टीएमसी प्रमुख और बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तारीफ भी की है।

अपने पत्र में उन्होंने उसका भी जिक्र किया है, जब कांग्रेस के पास साल 2017 में गोवा में सरकार बनाने के लिए पर्याप्त विधायक थे, लेकिन उन्हें प्रतीक्षा करने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा कि इस फैसले की कीमत चुकानी पड़ी थी और जिसकी वजह से भाजपा ने हेरफेर और लालच के जरिए अपनी सरकार बना ली। इससे पहले के घटनाक्रम में गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता लुइजिन्हो फ्लेयरो ने सोमवार को राज्य विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

पणजी: तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ' ब्रायन ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी अगले साल होने वाला गोवा विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी जल्द ही गोवा के लिए अपना सीएम प्रत्याशी भी घोषित करेगी। ब्रायन ने कहा कि हम गोवा में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए गंभीर प्रतिद्वंद्वी हैं।

टीएमसी में हाईकमान संस्कृति नहीं
कांग्रेस पर तंज करते हुए टीएमसी नेता ने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी में कोई हाईकमान संस्कृति नहीं है। वह भरोसेमंद स्थानीय नेता को गोवा के सीएम प्रत्याशी के लिए चुनेगी। शुक्रवार को गोवा पहुंचने के बाद से ओ'ब्रायन सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों व राजनेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

टीएमसी सांसद ने कहा कि गोवा ऐसे दल को तलाश कर रहा है, जो भाजपा को बेदखल कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का विकल्प यदि कोई नेता है तो वह ममता बनर्जी हैं।

पणजी: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा के लोगों से सत्ता में आने पर बिजली की 300 यूनिट फ्री देने की घोषणा की है। इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा कि प्रत्येक घर से एक बेरोजगार व्यक्ति को नौकरी दी जाएगी और काम की तलाश कर रहे बेरोजगार लोगों को नौकरी नहीं मिलने तक 3 हजार रुपये मासिक भत्ता मिलेगा। अगले साल पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं. इनमें गोवा भी शामिल हैं। केजरीवाल गोवा को लेकर बेहद आशावान हैं।

सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस से मुकाबले के लिए अरविंद केजरीवाल ने गोवा में सात बड़ी घोषणाएं की हैं। केजरीवाल ने लोगों से वादा किया है कि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह भ्रष्टाचार को रोकेगी और राज्य के युवाओं के लिए नौकरियां सुनिश्चित करेगी। केजरीवाल कहा कि स्थानीय लोगों को प्राइवेट नौकरियों में 80 फीसद आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा, आज गोवा का युवा परेशान है। उसके पास रोजगार नहीं है। बच्चों को पढ़ाते हैं, लेकिन रोजगार नहीं मिलता।

पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने एक सितंबर यानी आज से लोगों को मुफ्त पानी देने का एलान किया है। सीएम सावंत ने कहा कि 'एक सितंबर से हम पानी के बिल कम कर रहे हैं। 16,000 लीटर पानी मुफ्त दिया जाएगा। एक सितंबर से 60 फीसदी परिवारों को जीरो बिल मिलेगा। फ्लैट या कॉम्प्लेक्स में रहने वाले इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।'

वहीं उन्होंने छोटे व्यवसायों के लिए भी एक एलान किया है। उन्होंने कहा, रेस्तरां को अब औद्योगिक बिलों का भुगतान नहीं करना होगा। हम इसे कमर्शियल बिल स्लैब में ले जा रहे हैं, वे बड़े पैमाने पर पैसे बचाने में सक्षम होंगे। लंबित बिलों के भुगतान की सुविधा के लिए ओटीएस (एकमुश्त निपटान) को दो महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।

सीएम प्रमोद सावंत ने आगे कहा, ‘लोगों को मुफ्त पानी देने वाला गोवा देश का पहला राज्य होगा, हम इस पानी को बर्बाद नहीं कर रहे हैं, हम मुफ्त पानी पाने के लिए पानी बचाना चाहते हैं। हाल ही में गोवा सरकार का ‘गोवा भूमिपुत्र अधिकारिणी बिल, 2021’ अपने नाम के कारण विवादों में था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख