- Details
गोवा: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को वादा किया कि अगर उनकी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में राज्य की सत्ता में आई तो 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला को 1,000 रुपये प्रति माह नकद सहायता दी जाएगी।
यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, 'महिलाओं के लिए गृह आधार लाभ 1500 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये प्रति माह किया जाएगा। 18 वर्ष से अधिक उम्र की प्रत्येक महिला को 1000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। यह दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे प्रभावी महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम है।'
उन्होंने कहा, दूसरे दलों का कहना है कि केजरीवाल लोगों को मुफ्त उपहार दे रहे हैं। अब तक सिर्फ मंत्रियों को ही टैक्सपेयर्स के पैसे पर मुफ्त उपहार मिलता था। नेताओं को जो मिल रहा है वह मुफ्त है, लोगों को जो मिल रहा है वह उनका अधिकार है।
- Details
पणजी: गोवा पहुंचीं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर तंज कसा है। ममता ने कहा है कि मोदीजी इतने ताकतवर सिर्फ कांग्रेस की वजह से हो गए हैं। ममता बनर्जी गोवा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंची हैं। ममता ने विजय सरदेसाई की पार्टी गोवा फारवर्ड पार्टी से गठबंधन की पुष्टि भी की है। ममता ने कहा कि कांग्रेस के कारण पीएम मोदी और भाजपा इतनी ताकतवर हो गई है और कांग्रेस उनके लिए प्रचार करने के तौर पर काम कर रही है।
उन्होंने गोवा में कांग्रेस के साथ किसी भी चुनावी गठबंधन न करने का संकेत दिया है। ममता ने कहा कि कांग्रेस विपक्षी दलों को एकजुट करने की जरूरत को समझने में नाकाम रही है। उन्होंने भाजपा का सामना करने के लिए सभी क्षेत्रीय दलों को एकजुट होने की अहमियत पर जोर दिया ताकि देश के संघीय ढांचे को मजबूत किया जा सके। ममता बनर्जी ने कहा, "मोदीजी और ताकतवर होते जा रहे हैं और इसका कारण कांग्रेस है। कांग्रेस भाजपा की टेलीविजन रेटिंग्स पार्टी बन गई है। अगर वो कोई फैसला नहीं लेते हैं तो देश को नुकसान पहुंचेगा।
- Details
पणजी: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की ओर से गोवा सरकार पर कोविड-19 महामारी के दौरान भ्रष्टाचार का आरोप लगाए जाने के बाद विपक्षी दलों ने बुधवार को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को बर्खास्त करने की मांग उठाई। कांग्रेस ने मांग की कि सावंत के खिलाफ विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों जैसे ईडी, सीबीआई और एसएफओ द्वारा मामला दर्ज किया जाए और सुप्रीम कोर्ट के एक मौजूदा न्यायाधीश की देखरेख में समयबद्ध जांच करवाई जाए। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सामने आना चाहिए और बताना चाहिए कि जब राज्यपाल मलिक ने उन्हें राज्य सरकार के इस भ्रष्टाचार के बारे में बताया था तो कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
मामले में तृणमूल कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा सदस्य सौगत राय और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो की अगुवाई में राज्यपाल श्रीधरन पिल्लै से मुलाकात की और सावंत के तत्काल इस्तीफे की मांग की है। इसके साथ ही टीएमसी ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान सरकारी खरीद और व्यय को लेकर श्वेतपत्र की मांग भी की है।
- Details
पणजी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक तरह से आगामी गोवा विधानसभा चुनाव का डिजिटल माध्यम से शंखनाद करते हुए राज्य को विकास का ‘‘नया मॉडल करार’’ दिया और राज्य सरकार की जमकर सराहना करते हुए इस चुनावी राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए फिर से ‘‘डबल इंजन’’ के विकास की निरंतरता बनाए रखने का आह्वान किया।
गोवा में अगले साल फरवरी में विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित हैं, जहां सत्ता में बने रहने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला कांग्रेस से होना है। आम आदमी पार्टी के साथ ही पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस भी चुनावी मैदान में ताल ठोंकने को तैयार है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को घोषणा की कि वह 28 अक्टूबर को गोवा का दौरा करेंगी। उन्होंने भाजपा को पराजित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






