ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

पणजी: गोवा में हाल ही में एक समुद्र तट पर दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में विधानसभा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के बयान पर बवाल मच गया है। प्रमोद सावंत ने विधानसभा में कहा था कि माता-पिता को यह आत्ममंथन करने की जरूरत है कि उनके बच्चे पूरी रात बीच पर क्यों थे। इस बयान को लेकर विपक्ष हमलावर हो गया है और इसे शर्मनाक बताया है।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण नोटिस पर चर्चा के दौरान बुधवार को कहा, 'जब 14 साल के बच्चे पूरी रात समुद्र तट पर रहते हैं, तो माता-पिता को आत्ममंथन करने की जरूरत है। हम सिर्फ इसलिए ही सरकार और पुलिस पर जिम्मेदारी नहीं डाल सकते, कि बच्चे नहीं सुनते।'

मां-बाप की भी है बच्चों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी
गृह विभाग की भी जिम्मेदारी संभाल रहे सावंत ने कहा था कि अपने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना माता-पिता की जिम्मेदारी है।

पणजी: पूर्व कांग्रेस सांसद और केंद्रीय मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा का बुधवार को गोवा में निधन हो गया। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के करीबी माने जाने वाले कैप्टन शर्मा लंबे समय तक अमेठी लोकसभा क्षेत्र में गांधी परिवार के प्रतिनिधि रहे थे।

कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने शर्मा के निधन पर शोक जताया। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, कैप्टन सतीश शर्मा के निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं। अपने से छोटे साथियों के लिए उनका व्यवहार हमेशा प्रोत्साहित करने वाला रहा। उन्हें याद किया जाएगा।

 

पणजी: गोवा में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिला पंचायत चुनावों में 49 में से 32 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि विपक्षी दल कांग्रेस के खाते में सिर्फ चार सीटें आईं। राज्य में 48 जिला पंचायत क्षेत्रों में 50 सीटें हैं लेकिन एक सीट पर उम्मीदवार की मौत हो जाने के कारण चुनाव नहीं हुआ था। इन सीटों के लिए 12 दिसंबर को मतदान हुआ था।

सोमवार को घोषित नतीजों में भाजपा ने 32 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि सात सीटों पर निर्दलीय विजयी रहे। कांग्रेस के खाते में चार, एमजीपी के हिस्से में तीन सीटें आईं जबकि राकांपा और आम आदमी पार्टी (आप) को एक-एक सीट से संतोष करना पड़ा।

इस तटीय राज्य में यह पहला मौका है जब आप ने चुनावों में कोई सीट जीती हो। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में ज्यादातर सीटों पर चुनाव लड़ने का लक्ष्य लेकर चल रही है। प्रदेश में विधानसभा की 40 सीटें हैं।

पणजी: गोवा के मंत्री और भाजपा विधायक माइकल लोबो ने सोमवार को कहा कि कोविद-19 महामारी के दौरान भी राज्य के तटीय इलाकों में निजी पार्टियां होती रही हैं, जहां ड्रग्स का सेवन किया जाता है, कुछ दिनों पहले इसी तरह की एक पार्टी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया था। माइकल लोबो कैलंगुट निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने वैगाटोर में हुए छापे से जुड़े कुछ जवाब दिए। लोबो ने कहा कि इस तरह की पार्टियां बर्थडे बैश या किसी अन्य कार्यक्रम के नाम पर होती हैं, जहां ड्रग्स का सेवन किया जाता है।

उन्होंने कहा  "गेस्ट हाउस, रिसॉर्ट्स आम जनता के लिए बंद हैं, लेकिन महामारी के दौरान बर्थडे बैश या  कुछ अन्य कार्यों के लिए पार्टियों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसी पार्टियों में ड्रग्स का सेवन किया जाता है।" उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खतरे को रोकने के लिए लगतार कोशिश करती रहेगी। पुलिस ने उत्तरी गोवा के वागाटोर गांव में बॉलीवुड अभिनेता कपिल झावेरी के विला में चल रही एक रेव पार्टी पर छापा मारा और अभिनेता तथा तीन विदेशी महिलाओं समेत 23 लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख