- Details
नई दिल्ली: गोवा में एक सभा को संबोधित करते हुए स्वामी रामदेव ने शनिवार को दावा किया कि कोविड-19 महामारी के बाद देश में कैंसर के मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है। पतंजलि योग समिति ने गोवा में शनिवार से तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में बाबा रामदेव के साथ गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद थे। बाबा रामदेव ने कहा कि कैंसर बहुत बढ़ गया है। कोविड-19 महामारी के बाद इस बीमारी के मामले बढ़ गए हैं। लोगों ने अपनी आंखों की रोशनी, सुनने की क्षमता खो दी है।" उन्होंने कहा कि हमारे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत स्वास्थ्य के क्षेत्र में वैश्विक केंद्र बने। वहीं मेरा सपना है कि गोवा स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक केंद्र के तौर पर स्थापित हो।
रामदेव ने होटल उद्योग से आग्रह किया कि वे अपने प्रतिष्ठानों में आयुर्वेद में पांच चरणों वाली डिटॉक्स थेरेपी 'पंचकर्म' शुरू करें और उनके साथ रहने वाले पर्यटकों को योग से परिचित कराएं। उन्होंने कहा कि गोवा सिर्फ खाने-पीने का अड्डा नहीं होना चाहिए। जीवन सिर्फ खाना,पीना और मरना नहीं है।
- Details
नई दिल्ली: तेलंगाना पुलिस ने ड्रग्स बेचने के आरोपों के बीच गोवा के एक रेस्टोरेंट मालिक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। इडविन नन्स नाम के इस आरोपी को इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता सोनाली फोगाट की मौत मामले में भी गिरफ्तार किया गया था। वह कुछ दिन पहले ही जमानत पर रिहा हुआ था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नन्स उन ड्रग्स डीलर में से एक है जिसकी तलाश तेलंगाना पुलिस को तीन महीने पहले पकड़े गए एक रैकेट में थी। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार तेलंगाना पुलिस बीते कुछ दिनों से गोवा में रुककर आरोपी की गिरफ्तारी के फिराक में थे। तेलंगाना पुलिस को कुछ दिन पहले पता चला था कि नन्स को कोर्ट ने फर्जी कोविड सर्टिफिकेट बनाने के आरोपों में जल्द से जल्द पुलिस के सामने पेश होने का कहा है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद वो जैसे ही जमानत पर बाहर निकला तो पहले से ही इंतजार कर रही तेलंगाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
- Details
पणजी: भारतीय नौसेना का लड़ाकू विमान मिग 29K बुधवार को गोवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, घटना में पायलट सुरक्षित है।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, दुर्घटना से ठीक पहले यह लड़ाकू विमान अपने बेस की ओर लौट रहा था। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए भारतीय नौसेना ने जांच समिति का गठन कर दिया है। बताया जा रहा है कि नौसेना का यह मिग-29के लड़ाकू विमान नियमित उड़ान पर था।
तकनीकी खराबी के कारण हुआ हादसा
नौसेना की ओर से ट्विटर पर साझा की गई जानकारी में बताया गया है कि यह लड़ाकू विमान गोवा के समुद्री तट के ऊपर नियमित उड़ान पर था। तभी इसमें किसी तकनीकी खराबी का पता चला, जिसके बाद पायलट अपने बेस स्टेशन की ओर लौटने लगा। इसी दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट ने दुर्घटना के ठीक पहले खुद को सकुशल इजेक्ट कर लिया था।
- Details
पणजी: कांग्रेस के सहयोगी दल गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) ने सत्तारूढ़ बीजेपी में शामिल होने वाले विधायकों को "प्योर ईविल" और "लोगों और भगवान का दुश्मन" कहा है। दरअसल आज गोवा में कांग्रेस के 11 में से 8 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस जुलाई में इन्हें रोकने में कामयाब रही थी, लेकिन अब राहुल गांधी के नेतृत्व वाली 'भारत जोड़ो यात्रा' के बीच कांग्रेस के विधायक बीजेपी से जुड़ गए हैं।
गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख और उसके एकमात्र विधायक विजय सरदेसाई ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा कि "जिन आठ विधायकों ने सभी राजनीतिक औचित्य, बुनियादी शालीनता और ईमानदारी के खिलाफ, अपने धन के लालच और सत्ता की भूख को आगे बढ़ाने का फैसला किया है, वे आज बुराई के प्रतीक के रूप में खड़े हैं। गोवा के लोग "पीठ में छुरा घोंपा" महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने भाजपा पर सत्ता में बने रहने के लिए 'छल और हेरफेर' करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन देशद्रोहियों को नकारो.... इन्हें लोगों और ईश्वर के दुश्मन के रूप में ब्रांड करें," राजनीतिक दलबदल न केवल लोगों के जनादेश के साथ विश्वासघात है, बल्कि "ईश्वर का अपमान और उपहास" भी है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






