- Details
गोवा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार दिवाली देश के बहादुर जवानों के साथ समुद्र की लहरों के बीच मनाई। उन्होंने गोवा और करवार तट पर स्थित भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर नौसेना के जवानों के साथ मिठाई खिलाकर दीपावली का त्योहार मनाया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यह दिवाली उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि वे इसे देश के रक्षकों के बीच मना रहे हैं। इस दौरान उन्होंने जवानों की वीरता, आत्मनिर्भर भारत के मिशन और ऑपरेशन सिंदूर में तीनों सेनाओं की भूमिका की सराहना की।
पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें
- पीएम मोदी ने कहा, “इस बार की दिवाली मेरे लिए बेहद खास है। मैं कल से ही नौसैनिकों के बीच हूं और उनके जोश को देखकर गर्व महसूस कर रहा हूं।”
- प्रधानमंत्री ने कहा कि वे आईएनएस विक्रांत से तीनों सेनाओं के जांबाज जवानों को सलाम करते हैं। उन्होंने कहा, “समुद्र की गहराई और सूर्योदय का दृश्य मेरी दिवाली को कई मायनों में यादगार बना गया।”
- Details
नई दिल्ली: गोवा से लगभग 102 समुद्री मील दक्षिण पश्चिम में एक कंटेनर मालवाहक व्यापारिक जहाज में भीषण आग लग गई। जहाज मुंद्रा से कोलंबो (श्रीलंका) जा रहा था।
घटना की सूचना मिलने पर भारतीय तटरक्षक बल ने तुरंत आईसीजी जहाज को अधिकतम गति से संकटग्रस्त जहाज की ओर बढ़ने के लिए मोड़ दिया। साथ ही आईसीजी डोर्नियर विमान से हवाई निगरानी की।
बताया जा रहा है कि जहाज अंतरराष्ट्रीय समुद्री खतरनाक सामान (आईएमडीजी) माल ले जा रहा है और व्यापारी जहाज के अगले हिस्से में विस्फोट हो रहे हैं। आईसीजी का जहाज इलाके में पहुंच गया है और समुद्र और खराब मौसम की स्थिति के बावजूद अग्निशमन अभियान चला रहा है।
बता दें कि यह अभियान आईसीजी के तीन जहाज सुजीत, सचेत और सम्राट द्वारा संचालित किया जा रहा है। शुक्रवार को कर्नाटक के कारवार के पास एक मालवाहक जहाज में आग लग गई थी। तीनों जहाज लगभग 12 घंटे से अधिक समय तक लगातार आग को बुझाने और अधिक फैलने से रोकने का प्रयास कर रहे है।
- Details
पणजी: अपने चार साल के बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार एआई स्टार्टअप कंपनी की सीईओ सूचना सेठ के पूर्व पति पीआर वेंकट रमन ने शनिवार (14 जनवरी) को पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया। रमन के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल काफी दुखी थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें नहीं पता कि हत्या का कारण क्या रहा होगा, केवल सूचना ही यह बता सकती है कि उसने बच्चे को क्यों मारा?
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, रमन के वकील ने कहा, "मेरे मुवक्किल अपने बेटे के लिए मर सकते हैं, लेकिन अब उन्हें उनके बिना जीना होगा। मेरे मुवक्किल के पास अपने या बच्चे के लिए न्याय का कोई दावा अब नहीं है।" वकील ने कहा, "अपराध की स्पष्ट वजह अभी पता नहीं चली है। अनुमान है कि शायद वह नहीं चाहती थी कि बच्चा अपने पिता से मिले या भावनात्मक जुड़ाव रखे।"
कस्टडी की लड़ाई और हत्या के बीच संबंध
39 वर्षीय सीईओ सूचना सेठ तलाक के बाद बच्चे की कस्टडी के लिए केस लड़ रही थी। अभी तक पुलिस इसे ही बच्चे की हत्या के पीछे का सबसे प्रमुख कारण मान रही है।
- Details
पणजी: स्टार्टअप कंपनी माइंडफुल एआई की सीईओ सूचना सेठ को लेकर कई खुलासे हो रहे हैं। सूचना ने अपने चार साल के बेटे की निर्मम हत्या कर दी थी। अब तक तथ्यों और सबूतों को देखकर पुलिस इस नतीजे पर पहुंचती दिख रही है कि सूचना ने पहले से ही हत्या की साजिश रच ली थी। फिलहाल पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए बारीकी से हर साक्ष्य पर गौर कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस के हाथ ऐसी भी चीजें लगी हैं, जिससे वह सूचना के हर राज और हत्या के पूरे मामले को सुलझा सकती है। पुलिस को जो तीन सबसे अहम चीजें बरामद हुई हैं, उनमें एक चाकू, तौलिया और तकिया है। साधारण लगने वाली चीजें पुलिस को एक दिल दहला देने वाली हत्या के मामले को सुलझाने में मदद कर सकती हैं।
सूचना गोवा में जिस सर्विस अपार्टमेंट में रुकी थी, पुलिस ने वहां से ये तीन चीजें बरामद की हैं। सुचना सेठ ने 6 जनवरी को कैंडोलिम में अपार्टमेंट में चेक-इन किया और 8 जनवरी तक वहां रही।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






