- Details
पणजी: गोवा सरकार के मंत्रिमंडल में रविवार को फेरबदल देखने को मिला, जिसमें लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री नीलेश कैब्राल के इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद ही विधायक एलेक्सो सिकेरा ने मंत्री पद की शपथ ले ली। सिकेरा पिछले वर्ष कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुए थे। सिकेरा (66) को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की उपस्थिति में राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई ने राजभवन में शपथ दिलाई।
कर्चोरेम निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक कैब्राल (51) ने दिन में सावंत के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में पीडब्ल्यूडी और कानून तथा न्यायपालिका विभागों के पद से इस्तीफा दे दिया था। जिससे सिकेरा के लिए मंत्रिमंडल में जगह बन सके। सिकेरा उन आठ विधायकों में से हैं, जो पिछले साल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।
सिकेरा ने संवाददाताओं से कहा कि जब वे भाजपा में शामिल हुए थे, तो मुख्यमंत्री ने उनके निर्वाचन क्षेत्रों में विकास होने को लेकर विश्वास जताया था। उन्होंने कहा कि वह मंत्रिमंडल में शामिल होने से प्रसन्न हैं।
- Details
पणजी: गोवा सरकार के मंत्री निलेश कबराल ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस से भाजपा में आए एलेक्सो सीक्येरा को मंत्री बनाया जाएगा। सीएम प्रमोद सांवत ने ही इसकी जानकारी दी है। सीक्येरा उन आठ विधायकों में शामिल हैं, जिन्होंने पिछले साल कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता हासिल की थी। सीएम प्रमोद सावंत ने रविवार को बताया कि कबराल ने इस्तीफा दे दिया है और उनका इस्तीफा राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है।
निलेश कबराल गोवा की प्रमोद सावंत सरकार में पीडब्लूडी और कानून मंत्री थे। हालांकि मंत्री पद छोडऩे के बाद अभी तक निलेश कबराल की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। सीएम सावंत ने बताया कि रविवार शाम को सीक्येरा को मंत्री बनाया जा सकता है। सीएम कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि राज्यापाल फिलहाल बाहर गए हुए हैं और वह दोपहर तक वापस लौटेंगे। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह होगा।
- Details
पणजी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) फिर से सरकार बनाएगी। यहां अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। दक्षिण गोवा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी के अभियान की शुरुआत की। शाह ने कहा कि ओडिशा और तेलंगाना में लोगों का मिजाज भाजपा के पक्ष में है।
उन्होंने गोवा और उत्तराखंड जैसे “छोटे राज्यों” में भाजपा की जीत पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को लेकर उन पर कटाक्ष किया। शाह ने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस के लिए पूर्वोत्तर राज्यों में हुए चुनाव में प्रचार किया, जहां पार्टी का सफाया हो गया।
उन्होंने कहा कि इन राज्यों में अल्पसंख्यकों की अच्छी खासी आबादी होने के कारण कांग्रेस हमेशा पूर्वोत्तर राज्यों को अपना गढ़ मानती थी, लेकिन हाल के चुनावों के नतीजे भाजपा के पक्ष में रहे। उन्होंने कहा, 'मैंने ओडिशा और तेलंगाना में लोगों का मूड भाजपा के पक्ष में देखा। मैं खड़गे और राहुल बाबा से कहना चाहता हूं कि भाजपा कर्नाटक में फिर सरकार बनाएगी।'
- Details
नई दिल्ली: दिल्ली का एक परिवार इस महीने की शुरुआत में गोवा घूमने गया था। इस परिवार ने आरोप लगाया है कि अंजुना इलाके में स्थानीय लोगों ने उन पर तलवारों और चाकुओं से हमला कर दिया। इस हमले में परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गोवा पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है और उन पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा हमलावरों के प्रति नरमी बरतने के पीड़ितों के आरोपों के बाद जांच अधिकारी के खिलाफ भी प्रारंभिक जांच भी शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली निवासी 47 वर्षीय अश्विनी कुमार चंद्रानी पर 5 मार्च की शाम करीब 5 बजे अंजुना इलाके में लात-घूंसों, बेल्टों, बेसबॉल बैट और चाकू से हमला किया गया। हमले में वह और परिवार के सदस्य घायल हो गए। परिवार ने रोशन नाम के एक युवक और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान, उन्होंने पाया कि शरीर के अहम अंगों पर चाकू और अन्य हथियारों से हमला किया गया था, इसलिए भारतीय दंड संहिता (हत्या का प्रयास) की धारा 307 लगाई गई है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






