ताज़ा खबरें
बंगाल में अल्पसंख्यकों और उनकी संपत्ति की करूंगी रक्षा: सीएम ममता
वक्फ विधेयक, धर्म की स्वतंत्रता और संविधान विरोधी कदम: राहुल गांधी
अमेरिका ने 26% टैरिफ लगा दिया, लेकिन संसद में चर्चा नहीं हुई: खड़गे
राम रहीम को फिर मिली फरलो, इस बार 21 दिन सलाखों से रहेगा बाहर
भारत समेत कई देशों पर ट्रंप का नया टैरिफ लागू, चीन पर 104% शुल्क

खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले मे भीड़ ने एक शख्स को पीट-पीटकर मार डाला है वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इन सभी पर गोमांस ले जाने का आरोप लगा है। पुलिस का कहना है कि भीड़ ने पीड़ितों पर जलतानदा सुआरी गांव में तब हमला किया जब वह कथित तौर पर पशु शव से मीट निकालकर ले जा रहे थे।

छोटानागपुर रेंज के डीआईजी होमकर अमोल वेनुकांत ने कहा, 'तीन ग्रामीणों की पहचान कलंतुस बरला, फिलिप होरो और फागु कच्छप के तौर पर हुई है। इन पर आरोप है कि वह प्रतिबंधित जानवर का मांस लेकर जा रहे थे। अन्य गांववालों की उनपर नजर पड़ी और उन्होंने उनकी पिटाई शुरू कर दी। हालांकि पुलिस को घटना की जानकारी मिली और वह मौके पर पहुंची। जिसके बाद पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया। बरला को बहुत ज्यादा चोट लगी थी और उसकी अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई।'

जमशेदपुर: झारखंड एटीएस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। झारखंड एटीएस ने ओसामा बिन लादेन के वैश्विक आतंकी संगठन अलकायदा के एक खूंखार आतंकी मौलाना कलीमुद्दीन को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि यह आतंकी स्लीपर सेल की सहायता से देश को दहलाने के फिराक में था। झारखंड एटीएस द्वारा उससे पूछताछ जारी है। गिरफ्तार आतंकी का नाम मौलाना कलीमुद्दीन बताया गया है। वह आतंकी संगठन अलकायदा के लिए काम करता है। आतंकी झारखंड के जमशेदपुर के मानगो इलाके के आजादनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह लंबे वक्त से आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ है। देश भर की सुरक्षा एजेंसियों को वर्ष 2016 से ही इस खूंखार आतंकी की तलाश थी।

बताया गया है कि एटीएस ने अलकायदा के आंतकी को जमशेदपुर से पकड़ा है। यह आतंकी भारत में अलकायदा के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा था। पूलिस सूत्रों के मुताबिक यह आतंकी अलकायदा में ऊंचे ओहदे पर काम करता था। देशभर की पुलिस के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआइए) को भी इसकी तलाश थी।

रांची: झारखंड के जामताड़ा से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करते हुए गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने भाजपा का चुनावी बिगुल फूंका। जोहार झारखंड कह कर लोगों का अभिवादन करते हुए अमित शाह ने कहा कि झारखंड एक राज्य बने, इसकी मांग काफी समय से थी, लेकिन यह सपना अटल जी की सरकार ने पूरा किया। अटल जी ने झारखंड बनाया और मोदी जी ने इसे संवारा। उन्होंने कहा कि हमने पहले भी सरकार बनाई थी, लेकिन गिरा दी गई थी। आप लोगों ने हमें पूर्ण बहुमत दिया और हमने रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड का विकास किया।

उन्होंने कहा कि रघुवर जी जन आशीर्वाद लेकर निकले हैं, ऊपर मोदी जी की सरकार आपने बनाई है। यहां भी दोबारा रघुवर दास जी की सरकार बना दीजिये, ये दोनों सरकारें मिलकर झारखंड को नंबर एक प्रदेश बना देंगी। शाह ने कहा कि साल 2004-14 के बीच कांग्रेस को केंद्र में 10 साल सरकार चलाने का मौका मिला। 13वें वित्त आयोग में कांग्रेस ने मात्र 55,200 करोड़ रुपये झारखंड को दिए थे, लेकिन मोदी जी ने 14वें वित्त आयोग में 1,45,345 करोड़ रुपये झारखंड को देने का काम किया।

रांची: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को यहां कहा कि उनकी सरकार ने पहले सौ दिनों में आतंकवाद एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने, मुस्लिम बहनों के हितों की रक्षा तथा जम्मू कश्मीर को विकास की उंचाई पर ले जाने के लिये कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ‘इन सभी मामलों में देश ने अभी उनकी सरकार का बस ट्रेलर देखा है, पूरी फिल्म तो अभी बाकी है।’

प्रधानमंत्री मोदी ने आज यहां रांची की अपनी एकदिवसीय यात्रा के दौरान झारखंड के नव निर्मित विधानसभा भवन का उद्घाटन करने समेत कई योजनाओं का शुभारंभ करते हुए हुए यह बात कही। इस दौरान उन्होंने पूरे देश को किसानों के लिए पेंशन की प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, व्यवसाइयों के लिए पेंशन की खुदरा व्यापारिक एवं स्वरोजगार पेंशन योजना एवं आदिवासी छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए एकलव्य मॉडल विद्यालय का भी शुभारंभ किया। मोदी ने कहा, ‘‘आतंकवाद एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने का हमारा संकल्प है।’’ उन्होंने कहा इसी उद्देश्य से जम्मू कश्मीर में उनकी सरकार ने अनुच्छेद 370 एवं 35ए जैसे प्रावधानों को खत्म करने का काम किया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख