ताज़ा खबरें
सेंसेक्स 3000 अंक गिरा, निफ्टी भी 1000 अंक लुढ़का, 19 करोड़ स्वाहा
राहुल गांधी बिहार में 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा में करेंगे शिरकत
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद खत्म किया अनशन
पीएम मोदी ने पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज 'पंबन' का किया उद्घाटन
बीड मस्जिद विस्फोट मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों पर लगा यूएपीए

रांची: भाजपा ने आज झारखंड की अपनी एक नेता सीमा पात्रा को पार्टी से निलंबित कर दिया है। सीमा पात्रा पर आरोप है कि उन्होंने अपनी घरेलू नौकरानी को घर में बंद कर बेरहमी से प्रताड़ित किया। पात्रा भाजपा की महिला विंग की राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य थीं। उनके पति महेश्वर पात्रा एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। झारखंड भाजपा प्रमुख दीपक प्रकाश ने सुश्री पात्रा के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया, जब उनकी घरेलू सहायिका ने उन पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल किया।

ऱोंगटे खड़े करने वाले इस वीडियो में पीड़ित महिला सुनीता अस्पताल के बिस्तर पर नजर आ रही है। उसके कई दांत टूट चुके हैं। वह बैठने में भी असमर्थ है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि उसके शरीर पर चोट के निशान ये बताते हैं कि उस पर बार बार हमला किया गया। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और भाजपा महिला नेता की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 29 साल की सुनीता झारखंड के गुमला की रहने वाली हैं। करीब 10 साल पहले उसे पात्रा परिवार ने नौकरी दी थी।

रांची: झारखंड में सियासी संकट लगातार बरकरार है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपने विधायकों की टूट का डर इस कदर सताया है कि वे उनका साथ नहीं छोड़ रहे हैं। अब सभी विधायकों को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शिफ्ट कर दिया गया है। इसके लिए चार्टर्ड फ्लाइट बुक की गई थी। इस बीच सीएम सोरेन ने विधायकों की एकता को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि कोई अनहोनी नहीं होगी। हर परिस्थिति का सामना करने के लिए सत्ता पक्ष तैयार है। रणनीति के तहत कार्य किए जा रहे हैं। उसी रणनीति की छोटी सी झलक पहले और आज सभी ने देखा, आगे भी कई चीजें देखने को मिलेंगी। राज्य में षड्यंत्रकारियों को जवाब सत्ता पक्ष तरीके से देगी।

उन्होंने कहा, "हम हर चीज के लिए तैयार हैं, स्थिति हमारे नियंत्रण में है। इससे पहले सोरेन अपने सभी विधायकों को रांची से लगभग 30 किमी दूर खूंटी पहुंचे थे और लतरातू बांध के पास एक झील में नाव की सवारी के लिए जाते देखे गए थे। आज सीएम आवास में एक बार फिर से महागठबंधन के सभी विधायकों को बुलाया गया। बैठक में जगन्नाथ महतो, अनूप सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की समेत 40 से अधिक विधायकों ने हिस्सा लिया।

रांचीः झारखंड के दुमका में मंगलवार को सिरफिरे युवक ने एकतरफा प्यार में असफल होने पर 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली 19 साल की युवती को जिंदा जला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है। लोगों के भारी विरोध को देखते हुए प्रोहिबटरी ऑर्डर जारी करते हुए प्रशासन ने शहर में बड़ी सभाओं या किसी भी बड़े तरह की गैदरिंग (भीड़) पर रोक लगा दी है।

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने घटना का फास्ट ट्रैक से निष्पादन हेतु निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि ऐसी घटनाओं के लिए समाज में कोई जगह नहीं है। ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करना चाहिए। इन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, 'अंकिता बिटिया को भावभीनी श्रद्धांजलि। अंकिता के परिजनों को 10 लाख रु की सहायता राशि के साथ इस घृणित घटना का फास्ट ट्रैक से निष्पादन हेतु निर्देश दिया है। पुलिस महानिदेशक को भी उक्त मामले में एडीजी रैंक अधिकारी द्वारा अनुसंधान की प्रगति पर शीघ्र रिपोर्ट देने हेतु निर्देश दिया है।

रांची: सियासी संकट को लेकर आज राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर महागठबंधन के विधायकों की एक बैठ हुई थी। वहीं बैठक खत्म होने के बाद तीन बसें सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों को लेकर मुख्यमंत्री आवास से अज्ञात गंतव्य के लिए रवाना होती नजर आईं हैं। बसों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायकों के साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे। कहा जा रहा है कि खरीद-फरोख्त की आशंका के बीच विधायकों सुरक्षित जगह पर भेजा जा रहा है। हालांकि विधायकों को कहा भेजा जा रहा है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

सूत्रों के हवालों से खबर आई थी कि सत्ताधारी गठबंधन के विधायकों को जरूरत पड़ने पर पश्चिम बंगाल या छत्तीसगढ़ जैसे "मित्र राज्यों" में स्थानांतरित करने की तैयारी की गई है। ऐसा भाजपा के डर से किया जा रहा है। एक कांग्रेस नेता ने मीडिया को बताया था कि "हमारे गठबंधन के विधायकों को छत्तीसगढ़ या पश्चिम बंगाल में भेजे जाने की सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। दोनों गैर-भाजपा सरकारों द्वारा संचालित हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख