ताज़ा खबरें
सेंसेक्स 3000 अंक गिरा, निफ्टी भी 1000 अंक लुढ़का, 19 करोड़ स्वाहा
राहुल गांधी बिहार में 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा में करेंगे शिरकत
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद खत्म किया अनशन
पीएम मोदी ने पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज 'पंबन' का किया उद्घाटन
बीड मस्जिद विस्फोट मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों पर लगा यूएपीए

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कुर्सी जाएगी या रहेगी यह तो अभी नहीं पता, लेकिन इसका फैसला हो चुका है। हेमंत सोरेन की 'किस्मत' सीलबंद लिफाफे में चुनाव आयोग से राज्यपाल रमेश बैस के हाथ पहुंच गई है। पत्थर खनन का लीज अपने नाम आवंटित करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने हेमंत सोरेन के खिलाफ 'ऑफिस ऑफ प्रॉफिट' से जुड़े नियमों के उल्लंघन की शिकायत की थी।

भाजपा ने राज्यपाल रमेश बैस से शिकायत की थी कि हेमंत सोरेन को विधानसभा से अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए। भाजपा ने हेमंत सोरेन पर आरोप लगाया था कि वो मुख्यमंत्री होते हुए भी वो दूसरे लाभ के पद पर बने हुए हैं। भाजपा ने कहा कि उन्होंने स्टोन चिप्स माइनिंग लीज हासिल कर मुनाफा कमाया है। राज्यपाल ने इस शिकायत को जांच के लिए चुनाव आयोग के पास भेजा था।

एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि के राज्यपाल रमेश बैस सोमवार को दिल्ली गए हैं, वो गुरुवार को रांची लौटेंगे। अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की कि चुनाव आयोग ने अपनी सिफारिशें भेज दी हैं। उन्होंने कहा कि उस रिपोर्ट के बारे में अभी कोई भी जानकारी साझा नहीं की जा सकती है।

रांचीः झारखंड में अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रकाश मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके पारिवारिक मित्र अमित अग्रवाल का करीबी सहयोगी है। वहीं इससे पहले देर रात प्रेम प्रकाश के घर से ईडी ने दो एके-47, 60 कारतूस व दो मैगजीन बरामद की थी। हालांकि, बाद में रांची पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दोनों एके-47 प्रेम प्रकाश के नहीं बल्कि रात में उनके पास ठहरे दो पुलिस कॉन्सटेबल की है।

झारखंड और बिहार के करीब 17 लोकेशन पर छापेमारी जारी

बताया जा रहा है कि ईडी ने अवैध खनन और जबरन वसूली के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से पूछताछ के बाद कई ठिकानों पर छापेमारी की है। झारखंड और बिहार के करीब 17 लोकेशन पर तलाशी अभियान जारी है।

रांची: झारखंड के चर्चित कारोबारी और राजनीतिक गलियारों में पैठ रखने वाले प्रेम प्रकाश उर्फ पीपी के रांची में हरमू स्थित ठिकाने से एके-47 मिलने की खबर है। इसके बाद केंद्रीय एजेंसी हैरान है। वहीं, भाजपा ने नक्सलवाद और आतंकवाद से लिंक होने का आरोप लगाते हुए एनआईए से जांच की मांग की है।

केंद्रीय प्रवर्त्तन निदेशालय (ईडी) की टीम अवैध खनन से जुड़े मामले में बुधवार सुबह से रांची समेत अन्य एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी रांची के अलावा झारखंड-बिहार समेत अन्य दूसरे राज्यों के ठिकानों पर चल रही है।

ईडी की यह छापेमारी सत्ताशीर्ष से जुड़े प्रेम प्रकाश और अन्य ठिकानों पर चल रही है। प्रेम प्रकाश का झारखंड के नौकरशाह और राजनीतिक दलों में मजबूत पकड़ मानी जाती है और अपने प्रभाव से उनपर कई अनुचित काम कराने का आरोप लंबे समय से लगते रहे हैं। बताया गया है कि रांची के अरगोड़ा और अशोकनगर समेत 11 स्थानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है।

नई दिल्‍ली: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शेल कंपनियों के जरिए मनी लांड्रिंग के आरोप पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट में याचिका के सुनवाई योग्य होने पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, " याचिकाकर्ता या ईडी सोरेन के खिलाफ पहली नजर में केस स्थापित नहीं कर पाए।" शीर्ष अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी पर सवाल उठाते हुए कहा, "आपके पास सोरेन के खिलाफ इतने सबूत हैं तो कार्रवाई करिए। पीआईएल याचिकाकर्ता के कंधे पर बंदूक क्यों चला रहे हैं? यदि आपके पास इतने अधिक ठोस सबूत हैं, तो आपको कोर्ट के आदेश की आवश्यकता क्यों है? पहली नजर में सामग्री होनी चाहिए।"

सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की सील कवर रिपोर्ट लेने से इंकार किया और कहा कि यदि आप जो कह रहे हैं उसके अनुसार चलेंगे तो यह एक खतरनाक मिसाल कायम करेगा। किसी पर भी आपराधिक मुकदमा चल सकता है। सुप्रीम कोर्ट अब तय करेगा कि झारखंड हाईकोर्ट में सोरेन के खिलाफ कार्रवाई चलती रहेगी या नहीं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख