- Details
शिलांग: मेघालय की राजधानी शिलांग के कुछ हिस्सों में हिंसक झड़पों के बाद शुक्रवार को कर्फ्यू लगा दिया गया। यह हिंसक झड़प शहर के मोटफ्रान क्षेत्र में पुलिस और उग्र भीड़ के बीच में हुई.ईस्ट खासी हिल्स जिले के उपायुक्त पीटर एस. डखर ने कहा कि गुरुवार रात को हुई हिंसक झड़प के बाद लुमडिनगिरी पुलिस थाने और कैंटोनमेंट बीट हाउस के क्षेत्रों में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार सुबह चार बजे से कर्फ्यू लगाया गया है। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे लेकिन भीड़ को क्षेत्र से बाहर खदेड़ नहीं सके।
थेम एव मॉवलोंग (हरिजनों की गली) में रह रहे लोगों के एक समूह द्वारा कथित तौर पर एक बस कंडक्टर से बदतमीजी करने के बाद यह झड़प शुरू हुई थी लेकिन रात के समय स्थिति तब हिंसक हो गई जब भीड़ ने थेम मावलोंग की ओर जाने का प्रयास किया और वहां तैनात पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। इस झड़प में एक पत्रकार और चार नागरिक घायल हो गए।
- Details
नई दिल्ली: 10 विधानसभा सीटों के लिए हुए उप चुनाव में मेघालय की अंपाती सीट जीत कर कांग्रेस अब राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। इसी साल फरवरी मार्च में हुए चुनाव में कांग्रेस और एनपीपी के बीच कांटे का मुकाबला रहा था। तब एनपीपी ने भाजपा और दूसरी पार्टियों के सहयोग से राज्य में सरकार बना ली थी। इस जीत के साथ ही कांग्रेस मेघालय में एनपीपी से आगे निकल गई है।
अब तक दोनों के पास 20-20 सीटें थीं. अंपाती सीट के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार मियानी डी शिरा ने नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के उम्मीदवार जी मोमीन को 3191 वोटों के अंतर से हराया। ये सीट मियानी के पिता मुकुल संगमा के छोड़ने के कारण ही खाली हुई थी। अंपाती विधानसभा क्षेत्र मेघालय में गारो हिल्स की चर्चित सीट रहा है। यहां हो रहे उपचुनाव में तीन उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे थे।
मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा विधानसभा चुनाव में अंपाती और सोंगसाक दो सीटों से जीते थे। इसके बाद उन्होंने अंपाती सीट छोड़ दी थी। इस सीट से उनकी बेटी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ीं थीं. इस सीट के लिए सोमवार को हुए मतदान में 90.55 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
- Details
शिलांग: 27 फरवरी को मेघालय में होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा के चार वरिष्ठ नेता मंगलवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। शिलांग शहर के पूर्व भाजपा अध्यक्ष कीथ पारियात, 17-उत्तरी शिलांग मंडल समिति के अध्यक्ष वाल्लाम्बोक थांगकीव के अलावा विलियम मार्बानियांग और सनशाइन वार्जरी कांग्रेस में शामिल हो गए। ये सभी कांग्रेस नेता सी पी जोशी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए।
पारियात ने कहा कि हम लोग भाजपा को छोड़ रहे हैं क्योंकि हम लोग विकासशील पार्टी में दिलचस्पी रखते हैं जबकि भाजपा स्वयं के विकास में दिलचस्पी रखती है।
- Details
शिलांग: मेघालय में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 5 विधायकों ने शुक्रवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। इनके अलावा 3 अन्य विधायकों ने भी पद से इस्तीफा दिया है। सभी नेता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) में शामिल होंगे।
कांग्रेस के बागी नेता रोवेल ने कहा, 'सभी आठ विधायक अगले सप्ताह एक रैली में नेशनल पीपुल्स पार्टी में शामिल होंगे। कांग्रेस के पांच में से चार विधायक पहले राज्य मंत्रिमंडल में शामिल थे और मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने उन्हें कथित अयोग्यता को लेकर बर्खास्त कर दिया था। विधानसभा के प्रधान सचिव सिमंस ने कहा, ‘आठ विधायकों ने शुक्रवार को अध्यक्ष के कार्यालय में अपना इस्तीफा सौंपा।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






