- Details
मेघालय: मवेशियों को काटने के लिए बाजार में बेचने पर केंद्र सरकार के प्रतिबंध को लेकर मेघालय के नॉर्थ गारो हिल्स जिले के भाजपा अध्यक्ष बाचू मराक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि भाजपा ने साफ कर दिया है मेघालय में बीफ बैन नहीं है। इतना ही नहीं भाजपा ने ऐसी रिपोर्ट्स को भी गलत बताया है जिसमें कहा जा रहा है कि मेघालय में सरकार बीफ बैन की योजना बना रही है। आपको बता दें कि बाचू चार हफ्तों में दो भाजपा नेता इस मुद्दे को लेकर पार्टी छोड़ चुके हैं। इससे पहले वेस्ट गारो हिल्स के भाजपा जिला अध्यक्ष बनार्डर मराक ने इसी मुद्दे पर पार्टी छोड़ दी थी। बीती रात भाजपा से इस्तीफा देने के बाद बाचू ने कहा, मैं गारो के लोगों की भावनाओं को लेकर समझौता नहीं कर सकता। एक गारो के तौर पर यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं अपने समुदाय के हित की रक्षा करूं। बीफ खाना हमारी संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है। हम पर भाजपा की गैरकानूनी विचारधारा थोपना स्वीकार नहीं है। उन्होंने पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष शिबुन लिंगदोह को अपना इस्तीफा सौंपा। हाल ही में मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर बाचू ने गारो हिल्स में बिची (चावल की बीयर) और बीफ पार्टी का प्रस्ताव दिया था जिसको लेकर पार्टी के नेतृत्व ने आलोचना की थी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने बाचू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
- Details
शिलांग: मेघालय की पश्चिम खासी पहाड़ियों में स्थित एक छोटे से गांव में प्राणियों के संरक्षण के लिए रिलांग नदी के एक खास क्षेत्र में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यहां से करीब 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रोहबाह गांव में मछली अभयारण्य ने वर्षों से विलुप्त होने के कगार पर पहुंच चुके इन प्राणियों को फिर से जीवंत करने में मदद की है। इस पहल को यहां के करीब सात-आठ गांवों से समर्थन मिला है। रिलांग नदी इन्हीं गांवों से होकर गुजरती है। ग्रामीणों ने कहा कि मछली अभयारण्य की स्थापना करीब पांच वर्ष पहले की गई थी। मछली अभयारण्य ने नदी से होने वाले पैदावार में इजाफा करने में मदद पहुंचाई है। एक ग्रामीण ने बताया कि मछली अभयारण्य को अधिकारियों का भी समर्थन मिला है।
- Details
शिलांग: मेघालय के नॉर्थ गारो हिल्स जिले के रेसुबेलपारा में कथित पुलिस गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए जिसके बाद भीड़ ने पुलिस थाने और पांच वाहनों को आग के हवाले कर दिया। नॉर्थ गारो हिल्स जिले के उपायुक्त एस सी साधू ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कल रात पुलिस चौकी पर जब एक वाहन नहीं रूका तो पुलिस ने गोली चलायी । इससे, उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। ये लोग एक साप्ताहिक बाजार से लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि कार में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें गुवाहाटी भेज दिया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। साधू ने बताया कि जैसी ही यह खबर फैली, भीड़ ने एक पुलिस थाने, पुलिस के पांच वाहनों और परिसर में पुलिस गाडरें के लिए बने अस्थायी आश्रय को आग लगा दी। पुलिस दल का कहना है कि वाहन में बैठे लोगों से पहले और दूसरे नाके पर रूकने को कहा गया था लेकिन जब उन्होंने इनकार कर दिया तो अंतिम नाके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें सशस्त्र आतंकी समझकर गोलीबारी कर दी। जिले के पुलिस अधीक्षक डाल्टन मारक ने कहा, ‘‘हमें विलियम संगमा के बारे में जानकारी थी :जो एक वाहन में बैठकर भाग निकला था, उसके वाहन को रूकने के लिए कहा गया था लेकिन वह नहीं रूका था: और इसीलिए बेलापारा बेपिस्ट गिरजाघर के निकट नाकेबंदी की गई थी। लगभग साढ़े दस बजे हमने वाहन को रूकने के लिए कहा लेकिन वह नहीं रूका।’’
- Details
शिलांग: मेघालय में पश्चिम खासी पर्वतीय जिले के नोंग्सपुंग गांव में ट्रक एक कंक्रीट रेलिंग से टकरा गया, जिससे उस पर सवार कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। ये लोग गिरिजाघर जा रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार सुबह करीब आठ बज कर 25 मिनट पर हुई जब तेज गति से जा रहा ट्रक कंक्रीट की रेलिंग से टकरा गया, जिसमें मौके पर ही 12 लोगों की मृत्यु हो गयी। पुलिस अधीक्षक ने बताया, ‘12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 अन्य ने चोट के चलते अस्पताल में दम तोड़ दिया।’ उन्होंने बताया, ‘ज्यादातर घायलों को नोंगपोइंग सिविल अस्पताल में ले जाया गया है।’
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






