ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

शिलांग: मेघालय की पश्चिम खासी पहाड़ियों में स्थित एक छोटे से गांव में प्राणियों के संरक्षण के लिए रिलांग नदी के एक खास क्षेत्र में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यहां से करीब 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रोहबाह गांव में मछली अभयारण्य ने वर्षों से विलुप्त होने के कगार पर पहुंच चुके इन प्राणियों को फिर से जीवंत करने में मदद की है। इस पहल को यहां के करीब सात-आठ गांवों से समर्थन मिला है। रिलांग नदी इन्हीं गांवों से होकर गुजरती है। ग्रामीणों ने कहा कि मछली अभयारण्य की स्थापना करीब पांच वर्ष पहले की गई थी। मछली अभयारण्य ने नदी से होने वाले पैदावार में इजाफा करने में मदद पहुंचाई है। एक ग्रामीण ने बताया कि मछली अभयारण्य को अधिकारियों का भी समर्थन मिला है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख