ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

शिलांग: मेघालय में पश्चिम खासी पर्वतीय जिले के नोंग्सपुंग गांव में ट्रक एक कंक्रीट रेलिंग से टकरा गया, जिससे उस पर सवार कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। ये लोग गिरिजाघर जा रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार सुबह करीब आठ बज कर 25 मिनट पर हुई जब तेज गति से जा रहा ट्रक कंक्रीट की रेलिंग से टकरा गया, जिसमें मौके पर ही 12 लोगों की मृत्यु हो गयी। पुलिस अधीक्षक ने बताया, ‘12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 अन्य ने चोट के चलते अस्पताल में दम तोड़ दिया।’ उन्होंने बताया, ‘ज्यादातर घायलों को नोंगपोइंग सिविल अस्पताल में ले जाया गया है।’

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख