ताज़ा खबरें
तेलंगाना सुरंग हादसा: 16 दिन बाद टनल से एक व्यक्ति का शव मिला
भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती, चार विकेट से न्यूजीलैंड को दी शिकस्त

लखनऊ: सपा सदस्यों ने विधान भवन के बाहर प्रदर्शन करते हुए केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार को संविधान विरोधी करार दिया। उन्होंने किसानों व कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की। राज्य विधान भवन परिसर में स्थित चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा स्थल पर आज '26 नवम्बर संविधान दिवस' पर समाजवादी पार्टी के विधायकों ने लोकतंत्र बचाओं, संविधान बचाओं के नारों के साथ जबर्दस्त प्रदर्शन किया।

विधायकों द्वारा गन्ना, धान की बोरी और बिजली मीटर के साथ जनसमस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया। विधानसभा में नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के साथ सर्वश्री राजेश यादव, नफीस अहमद, आनन्द भदौरिया एवं संग्राम सिंह के अलावा नवनिर्वाचित विधायक डाॅ. तंजीम फातिमा, सुभाष राय एवं गौरव रावत सहित सभी विधायकगण इस प्रदर्शन में शामिल थे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख