ताज़ा खबरें
सर्वविदित है, चुनावी वर्ष में पीएम को बिहारियों की चिंता सताएगी: तेजस्वी
अब इधर-उधर नहीं... पीएम मोदी के नेतृत्व में काम आगे बढ़ेगा: नीतीश
एमसीडी की आप सरकार ने 'हाउस टैक्स' भरने वालों को दी बड़ी राहत
तेलंगाना: 45 घंटे बाद भी सुरंग में फंसी हैं आठ मजदूरों की जिंदगियां

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि भाजपा सरकार ने बिना कुछ किए 20 महीने गंवा दिए है। इसलिए यह सवाल पूछा ही जाएगा कि उसने विकास के कौन से काम किए हैं। अखिलेश यादव ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जब से भाजपा के स्टार प्रचारक बन गए हैं, ज्यादातर समय दूसरे राज्यों के दौरे पर रहते हैं। पदारूढ़ होते उन्होंने कहा था कि अपराधी जेल में होगें या प्रदेश के बाहर जाएगें। जो जेल में हैं, उन अपराधियों के लिए भी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। सबका साथ सबका विकास का इससे बड़ा उदाहरण और क्या होगा?

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का मंत्रिमंडल उन तमाम कार्यो में शामिल है, जिनका संबंध राज्य के विकास और यहां की जनता के हितों से नहीं है। उत्तर प्रदेश में तो भाजपा पहले भी विकास कार्यों के प्रति उदासीन थी। राज्य में कानून व्यवस्था की हालत बिगड़ती जा रही है। महिलाएं-बच्चियां सुरक्षित नहीं।

समाज का कमजोर वर्ग रोज अपमानित हो रहा है। प्रशासन पंगु बना दिया गया है। प्रदेश की जनता पछता रही है। उसको अब इंतजार है सन् 2019 का।

किसान परेशान, नौजवान त्रस्त

बीस माह से उत्तर प्रदेश में विकास कार्य ठप्प है। किसान को न तो लाभकारी समर्थन मूल्य मिल रहा है, न चीनी मिलें उसका बकाया अदा कर रही हैं। आलू किसान, मक्का, बाजरा, बोनेवाला किसान परेशान है। नौजवान बेरोजगारी से त्रस्त है। अल्पसंख्यकों में दहशत है। मंहगाई की मार से घरेलू अर्थव्यवस्था चैपट है। नोटबंदी-जीएसटी ने संकट की स्थिति पैदा कर दी है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख