- Details
बदायूं: हथियारबंद बेखौफ बदमाशों ने बुधवार देरशाम बिनावर थाना क्षेत्र में बरेली हाईवे पर रसूलपुर मोड़ के पास एक दरोगा की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में थाने के दो सिपाही भी घायल हो गए एक घायल बदमाश को पुलिस ने दबोचा है, जबकि दो बदमाश पुलिस पर गोलियां बरसाते हुए फरार हो गए। आईजी वीएस मीणा, डीआईजी आशुतोष कुमार और एसएसपी सुनील सक्सेना समेत कई अधिकारी और आसपास के थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। शाम साढ़े सात बजे थाने पर सूचना मिली, कि तीन बाइक सवार बदमाश हाईवे पर लूटपाट की कोशिश कर रहे हैं। इस पर एसओ ने थाने के दरोगा सर्वेश यादव और सिपाही प्रमोद को दौड़ा दिया। दरोगा और सिपाही रसूलपुर मोड़ पर वाहन चेकिंग करने लगे तभी बरेली की ओर से एक अपाचे बाइक पर तीन बदमाश आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। बदमाश के तमंचे से चली गोली दरोगा की पेट में जा घुसी और वह लहूलुहान होकर हाईवे पर गिर पड़े। वारदात के बाद बदमाश रसूलपुर मोड़ से होते हुए भाग निकले। पुलिस ने पीछा कर थाना क्षेत्र के ही गांव घटबेटी में घेर लिया। पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर फायरिंग हुई। यहां बदमाशों की गोली से थाने के सिपाही संतोष गंगवार और प्रमोद कुमार घायल हो गए। पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा।
- Details
लखनऊ (आशु सक्सेना): उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री कमाल अख्तर ने कहा कि एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओबैसी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने समाजवादी सरकार की पुनः वापसी का दावा करते हुए कहा कि भाजपा, बसपा और कांग्रेस चुनावी मुकाबले में नही हैं। इन सभी दलों के प्रत्याशी अपनी व्यक्तिगत छवि के आधार पर चुनाव जीत सकते है। अख्तर ने "जनादेश" के साथ विशेष बातचीत में कहा कि हिंदुस्तान में क्षेत्रीय दलों का अपना अपना जनाधार है क्योंकि क्षेत्रीय दलों ने अपने अपने क्षेत्र में काम किया है। एआईएमआईएम ने भी आंध्र प्रदेश में अपना जनाधार बनाया है। लेकिन ओबैसी की पार्टी का उत्तर प्रदेश में कोई जनाधार नही है। इस प्रदेश में ओबैसी चुनाव लड़कर भाजपा को फायदा पहुँचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 90 -95 फीसदी मुसलमानों ने हमेशा समाजवादी पार्टी का समर्थन किया है। देश में मुसलमानों पर होने वाले किसी भी अत्याचार के वक्त नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने हमेशा अग्रणी भूमिका अदा की है। नेताजी ने मुसलमानों की शिक्षा, रोजगार और सत्ता में भागीदारी के लिए काम किया है। एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि देश की सबसे बडी पार्टी कांग्रेस को आज कंसलटेंट की जरूरत पड़ रही है। उन्होंने कहा कि अगर राजनीतिक पार्टियों को कंसलटेंट की बनाई हुई रणनीति प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बना सकती है, तो कंसलटेंट खुद भी यह पद हासिल कर सकता है।
- Details
लखनऊ (जनादेश ब्यूरो): बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वफादार माने जाने वाले पार्टी विधायक दल के नेता और प्रदेश अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मौर्या ने आज (बुधवार) प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी से अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए आरोप लगाया कि मायावती टिकटों की नीलामी कर रही हैं। वह डॉ.अंबेडकर, काशीराम के विचारों की हत्या कर रही हैं। 2014 के नतीजों से भी मायावती ने कोई सबक नहीं लिया। मौर्य के बसपा का दामन छोड़ने के बाद उनके सपा में शामिल होने की अटकलें लग रही हैं और यहां तक कि उन्हें प्रदेश मंत्रिमंडल में भी जगह मिल सकती है। अखिलेश कैबिनेट का विस्तार आगामी 27 जून को होना है। लखनऊ में उनके पार्टी छोड़ने को लेकर कयास थे, लेकिन वह किस पार्टी में जा रहे हैं यह अभी साफ नहीं है। उनके पार्टी छोड़ने की अफवाहें तब शुरू हुई जब उन्होंने अपने घर में नीले रंग के बजाय दूसरे रंग की पुताई करवाई। उनके इस्तीफा देने से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। 2017 के चुनावों को देखते हुए उनके इस निर्णय को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि वह दलितों के बड़े नेता माने जाते हैं। इस बीच मायावती ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य मुलायम सिंह यादव के साथ लोकदल में थे। अगर वह पार्टी नहीं छोड़ते तो हम निकाल देते। उन्होंने 2012 में पार्टी छोड़ने की बात कही थी। वे अपने बेटे-बेटी के लिए टिकट मांग रहे थे। उन्होंने पहले भी पार्टी से बेटा-बेटी को टिकट दिलवाया भी था। दोनों हार गए।
- Details
लखनऊ: दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवार को यहां केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भाग लिया और लखनऊवासियों के साथ योगा किया। सुबह ही बादलों ने मुंह खोला और लखनऊ व उसके आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। तड़के हुई भारी वर्षां के कारण कार्यक्रम का आयोजन पंडाल में किया गया। जानकारी के अनुसार, राजनाथ सिंह ने बारिश में भीगते हुए तकरीबन आधे घंटे तक योग किया। लखनऊ में आज सुबह 4.30 बजे से लगातार बारिश हो रही थी। ऐसे में राजनाथ सिंह कार्यक्रम स्थल पर आधे घंटे देरी से पहुंचे थे। सुबह छह बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने आम लोगों के साथ योग आसन किए। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि योग का आधार मानवीय है। अमेरिका में रोज योग करने वालों का आंकड़ा दो से ढाई करोड़ का है। आज के कार्यक्रम ने यह बता दिया की विपरीत परिस्थितियों में भी देश एक हो सकता है। उन्होंने कहा कि योग किसी धर्म का नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और मन की शांति पाने का माध्यम है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- बजट को लेकर खड़गे का तंज: 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली
- बजट में खोखले नारे देकर जनता को धोखा देने की है कोशिश: कांग्रेस
- विकसित भारत की दावा जुमला, ध्यान भटकाने का प्रयास: अमिताभ दुबे
- राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका
- महाकुंभ में लोगों को राहत की व्यवस्थाएं दुरूस्त करे सरकार: अखिलेश
- राष्ट्रपति ने दिया विकसित भारत का संदेश, कुंभ हादसे पर जताया दुख
- महाकुंभ भगदड़ मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जनहित याचिका हुई दायर
- 'गांधी' की पुण्यतिथि पर राजघाट पर खड़गे-राहुल ने पुष्पांजलि अर्पित की
- निर्वाचन आयोग ने दिल्ली-हरियाणा जल विवाद में पड़ने से किया इंकार
- संसद का बजट सत्र रहेगा हंगामेदार, महाकुंभ भगदड़ का मुद्दा भी गूंजेगा
- चुनावी साल में बिहार को लेकर केंद्रीय आम बजट में कई बड़ी घोषणाएं
- गुजरात दंगे की पीड़िता जाकिया जाफरी का 86 साल की उम्र में निधन
- न्यायिक जांच आयोग ने संगम नोज के पास भगदड़ स्थल का किया दौरा
- मोदी-केजरीवाल भ्रष्ट और कायर हैं, दिल्ली दोनों ने बर्बाद किया: प्रियंका
- सांसद सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र की मांग की
- महाकुंभ हादसे के लिए योगी-मोदी का वीआईपी कल्चर जिम्मेदार: राउत
- हिंदू महासभा ने मनाया 'गांधी की हत्या' का जश्न,गोडसे को दिया सम्मान
- बिहारः विवाद सुलझाने गए सांसद को पीटा, सांसद समेत कई लोग घायल
- चुनाव आयोग की टीम ने पंजाब सीएम के दिल्ली आवास की ली तलाशी
- बीपीएससी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने खदेड़ा
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी
- खूंखार इजरायली खुफिया एजेंसी "मोसाद" ऐसे देती है टारगेट को अंजाम
- झारखंड चुनाव में इस बार आदिवासी महिलाएं तय करेंगी सत्ता का ताज