ताज़ा खबरें
बजट को लेकर खड़गे का तंज: 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली
बजट में खोखले नारे देकर जनता को धोखा देने की है कोशिश: कांग्रेस
विकसित भारत की बात जुमला,ध्यान भटकाने का प्रयास: अमिताभ दुबे
गुजरात दंगे की पीड़िता जाकिया जाफरी का 86 साल की उम्र में निधन
आयकर में छूट, किसानों-एमएसएमई सेक्टर के लिए कई अहम एलान
12 लाख तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा: वित्त मंत्री

बदायूं: हथियारबंद बेखौफ बदमाशों ने बुधवार देरशाम बिनावर थाना क्षेत्र में बरेली हाईवे पर रसूलपुर मोड़ के पास एक दरोगा की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में थाने के दो सिपाही भी घायल हो गए एक घायल बदमाश को पुलिस ने दबोचा है, जबकि दो बदमाश पुलिस पर गोलियां बरसाते हुए फरार हो गए। आईजी वीएस मीणा, डीआईजी आशुतोष कुमार और एसएसपी सुनील सक्सेना समेत कई अधिकारी और आसपास के थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। शाम साढ़े सात बजे थाने पर सूचना मिली, कि तीन बाइक सवार बदमाश हाईवे पर लूटपाट की कोशिश कर रहे हैं। इस पर एसओ ने थाने के दरोगा सर्वेश यादव और सिपाही प्रमोद को दौड़ा दिया। दरोगा और सिपाही रसूलपुर मोड़ पर वाहन चेकिंग करने लगे तभी बरेली की ओर से एक अपाचे बाइक पर तीन बदमाश आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। बदमाश के तमंचे से चली गोली दरोगा की पेट में जा घुसी और वह लहूलुहान होकर हाईवे पर गिर पड़े। वारदात के बाद बदमाश रसूलपुर मोड़ से होते हुए भाग निकले। पुलिस ने पीछा कर थाना क्षेत्र के ही गांव घटबेटी में घेर लिया। पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर फायरिंग हुई। यहां बदमाशों की गोली से थाने के सिपाही संतोष गंगवार और प्रमोद कुमार घायल हो गए। पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा।

पकड़ा गया बदमाश दातागंज थाना क्षेत्र के गांव पहरा गांव का कल्लू पुत्र मलखान है। इसके दोनों साथी फरार हो गए। घायल दरोगा और सिपाहियों को उपचार के लिए बरेली के सिद्धि विनायक अस्पताल ले जाया गया। यहां दरोगा को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सिपाही प्रमोद की हालत गंभीर है। मृतक दरोगा मूलरुप से एटा जिले के थाना नरौलीकलां के गांव अहरमई के रहने वाला था। जबकि घायल दोनों सिपाही पीलीभीत के रहने वाले हैं। पुलिस ने बदमाशों की अपाचे बाइक कब्जे में ले ली है। देररात तक बदमाशों की तलाश में घटबेटी और आसपास के जंगल में कांबिग जारी थी। मृतक दरोगा सर्वेश कुमार यादव पुत्र गंगाशरण यादव मूलरुप से एटा जिले के थाना नरौलीकलां के गांव अहरमई के रहने वाले थे। जबकि घायल सिपाही प्रमोद पुत्र शंकरलाल पीलीभीत के थाना जहानाबाद के गांव शिवपुरिया और संतोष गंगवार पुत्र झंझनलाल पीलीभीत के बरखेड़ा थाने के पतसरिया का रहने वाले है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख