ताज़ा खबरें
बजट को लेकर खड़गे का तंज: 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली
बजट में खोखले नारे देकर जनता को धोखा देने की है कोशिश: कांग्रेस
विकसित भारत की बात जुमला,ध्यान भटकाने का प्रयास: अमिताभ दुबे
गुजरात दंगे की पीड़िता जाकिया जाफरी का 86 साल की उम्र में निधन
आयकर में छूट, किसानों-एमएसएमई सेक्टर के लिए कई अहम एलान
12 लाख तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा: वित्त मंत्री

लखनऊ: दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवार को यहां केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भाग लिया और लखनऊवासियों के साथ योगा किया। सुबह ही बादलों ने मुंह खोला और लखनऊ व उसके आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। तड़के हुई भारी वर्षां के कारण कार्यक्रम का आयोजन पंडाल में किया गया। जानकारी के अनुसार, राजनाथ सिंह ने बारिश में भीगते हुए तकरीबन आधे घंटे तक योग किया। लखनऊ में आज सुबह 4.30 बजे से लगातार बारिश हो रही थी। ऐसे में राजनाथ सिंह कार्यक्रम स्‍थल पर आधे घंटे देरी से पहुंचे थे। सुबह छह बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने आम लोगों के साथ योग आसन किए। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि योग का आधार मानवीय है। अमेरिका में रोज योग करने वालों का आंकड़ा दो से ढाई करोड़ का है। आज के कार्यक्रम ने यह बता दिया की विपरीत परिस्थितियों में भी देश एक हो सकता है। उन्होंने कहा कि योग किसी धर्म का नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और मन की शांति पाने का माध्यम है।

मिली जानकारी के अनुसार, वाराणसी, कानपुर, मेरठ, आगरा और इलाहाबाद में योग शिविर आयोजित किये गए।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख