- Details
रामपुर: उत्तरप्रदेश पुलिस के एंटी रोमियो अभियान के दौरान एक युवक और उसकी रिश्ते की बहन का कथित तौर पर उत्पीड़न करने और उनसे रिश्वत लेने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। पुलिसकर्मियों ने दोनों से कथित रूप से रिश्वत भी ली थी। 26 मार्च को सब इंस्पेक्टर संजीव गिरी और कांस्टेबल विमल ने चचेरे भाई बहन को हिरासत में ले लिया था। पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने बताया कि दोनों की उम्र तकरीबन 18 साल है और जिस समय उन्हें हिरासत में लिया गया, वे हशमतगंज गांव दवाएं खरीदने गए थे। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों बताया कि उन्होंने दोनों भाई बहनों को एंटी रोमियो अभियान के तहत पकड़ा था और पुलिस थाने में तकरीबन पांच घंटे बिठाए भी रखा। पुलिस अधीक्षक ने आगे कहा कि दोनों पुलिसकर्मियों ने भाई बहन के परिवार के कहने पर भी छोड़ने से इनकार कर दिया था। उनके परिजनों ने पुलिसकर्मियों को सबूत दिए थे कि हिरासत में लिए गए लड़का—लड़की कपल नहीं हैं। वहीं, पुलिस पर कथित रूप से पांच हजार रुपये की घूस लेने का भी आरोप है। हिरासत में लिए गए भाई बहनों के परिजनों ने इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की थी। बाद में परिजनों द्वारा स्थानीय विधायक और मंत्री बलदेव सिंह औलख से संपर्क किया गया और बलदेव ने घटना की पूरी जानकारी एसपी को दी, जिसके बाद भाई बहन छूट सके।
- Details
ग्रेटर नोएडा-नई दिल्ली: नोएडा में अफ्रीकी छात्रों पर हमला मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद अफ्रीकी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर व्याप्त चिंता के बीच विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने तुरंत कार्रवाई का वादा किया। हालात को जान पर खतरा बताते हुए कार्रवाई के लिए एक अफ्रीकी छात्र के संपर्क करने के बाद स्वराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की। उनके मंत्रालय ने इन हमलों को निंदनीय बताया। मादक्र द्रव्य की ज्यादा खुराक लेने के कारण पिछले सप्ताह 17 वर्षीय मनीष की मौत के बाद ग्रेटर नोएडा के निवासियों ने कल मोमबत्ती जुलूस निकाला और उस दौरान एक समूह ने चार नाइजीरियाई छात्रों पर हमला किया। कक्षा 12वीं के छात्र मनीष की मौत के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए कुछ नाइजीरियाई नागरिकों की पुलिस द्वारा सबूत के अभाव के कारण रिहाई के बाद विरोध मार्च निकाला गया। घटना के बाद नाइजीरिया उच्चायोग के अधिकारियों ने घायल नागरिकों से मुलाकात की और कहा वे असुरक्षित महसूस करते हैं। उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मिशन मुददे पर विदेश मंत्रालय के संपर्क में है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बाग्ले ने कहा कि सरकार भारत में रहने वाले सभी विदेशियों की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है और छात्रों सहित अफ्रीका के लोग हमारे मूल्यवान सहयोगी हैं।
- Details
लखनऊ: सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आज सर्वसम्मति से पार्टी विधानमण्डल दल का नेता चुन लिया गया। अखिलेश ने पार्टी विधानमण्डल दल की बैठक में कहा कि देश की राजनीति एक खतरनाक मोड़ पर है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने कट्टरपंथी एजेंडा को भाजपा सरकारों के माध्यम से लागू करने की साजिश कर रहा है। बैठक में अहमद हसन, बलराम यादव, राजेंद्र चौधरी, बलवंत सिंह रामूवालिया, शैलेंद्र ललई, नरेश उत्तम, दुर्गा यादव, पारसनाथ यादव आदि नेता खास तौर पर मौजूद रहे। अखिलेश यादव को नेता विधानमंडल दल बनाने का प्रस्ताव पूर्व मंत्री बलराम यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने किया। विधान परिषद में नेता चयन का अधिकार अखिलेश यादव को देने का प्रस्ताव पूर्व मंत्री प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने प्रस्तुत किया। सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि पार्टी विधानमण्डल दल की राज्य मुख्यालय पर बैठक हुई, जिसमें पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को सर्वसम्मति से विधानमण्डल दल का नेता चुन लिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि विधानमण्डल दल ने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के चयन का अधिकार भी अखिलेश को दे दिया है। बैठक के बाद अखिलेश ने अहमद हसन के नाम पर मुहर लगा दी। विधानमण्डल दल की आज की बैठक में शिवपाल और आजम खां नहीं पहुंचे।
- Details
लखनऊ: उत्तर प्रदेश प्रशासन बीते पांच दिनों से लगातार अवैध बूचड़खानों को बंद करा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश के आधे से ज्यादा वैध बूचड़खानों को भी अस्थायी रूप से बंद किया गया है। हालांकि, इन्हें बंद करने के पीछे इन बूचड़खानों का दिशा निर्देशों का पालन न करना बताया गया है। अवैध बूचड़खानों पर तालाबंदी के बीच सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, 'यूपी के अवैध बूचड़खानों के खिलाफ ही कार्रवाई की जाएगी, वैध बूचड़खानों को डरने की जरूरत नहीं है। सिर्फ उनके खिलाफ ही कार्रवाई की जाएगी जो गलत काम करते हैं।' यूपी में 44 लाइसेंस बूचड़खानों में 26 को बंद किया गया है। मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने कहा कि बीते पांच दिनों में 26 लाइसेंस बूचड़खानों पर भी ताला लगाया गया है। उन्होंने कहा, 'इन 26 बूचड़खानों पर नियमों का उल्लंघन का आरोप है। हालांकि, इनको हमेशा के लिए बंद नहीं किया गया है, बस कुछ समय के लिए बंद किया गया है।' मुख्य सचिव ने आगे कहा कि बंद वैध बूचड़खाने जब नियमों का पालन करने लगेंगे, इन्हें दोबारा खोलने के आदेश दे दिए जाएंगे। अवैध बूचड़खानों पर हो रही कार्रवाई के बारे में बोलते हुए राहुल भटनागर ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन कर रहे हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- विपक्षी दलो ने भारतीयों के निर्वासन के अमेरिकी तरीके पर उठाए सवाल
- पीएम मोदी बोले- "कांग्रेस सरकार की नाकामी पर हिंदुओं ने गाली सुनी"
- भारतीयों संग अमेरिकी र्दुव्यवहार पर हंगामा, लोकसभा कल तक स्थगित
- भारतीय प्रवासियों के साथ अमेरिकी व्यवहार पर जवाब दें पीएम: प्रियंका
- अमेरिका ने भारतीयों को किया डिपोर्ट - हथकड़ी लगा संसद पहुंचा विपक्ष
- जनगणना में विलंब से सामाजिक 'नीतियों-कार्यक्रमों' को नुकसान: कांग्रेस
- गाजा पर ट्रंप का प्रस्ताव अस्वीकार्य, मोदी सरकार रुख स्पष्ट करे: कांग्रेस
- सी-17 अमेरिकी सैन्य विमान से अवैध भारतीय प्रवासियों को वापस भेजा
- ज्वलंत मुद्दों पर जवाब नहीं देकर पीएम मोदी ने चुनावी भाषण दिया:विपक्ष
- "विकसित भारत का सपना कोई सरकारी सपना नहीं है": पीएम मोदी
- दिल्ली विधानसभा चुनाव में 60.44 फीसदी मतदान, 8 को आएंगे नतीजे
- योगी के खिलाफ बयान देने पर सपा के पूर्व विधायक के खिलाफ केस दर्ज
- टीटीडी ने 'गैर हिंदू' कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की
- मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी ने चुनाव प्रक्रिया को ध्वस्त किया: अखिलेश
- दिल्ली चुनाव: 11 एग्जिट पोल्स में से 9 में बीजेपी को बहुमत के आसार
- दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शाम 5 बजे तक 57.70 फीसद वोट पड़े
- दिल्ली की 70 सीटों पर मतदान जारी, दोपहर 1 बजे तक 33.31% वोटिंग
- दिल्ली की 70 सीटों पर वोटिंग जारी,राहुल समेत कई दिग्गजों ने डाले वोट
- दिल्ली चुनाव: सरकार ने 5 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश किया घोषित
- गंगा में नहीं चलीं नावें, पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, बंद रहेगा संचालन
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी