ताज़ा खबरें
जो व्यक्ति इतिहास में रहता है वो वर्तमान का क्या करेगा निर्माण:खड़गे
महाकुंभ क्षेत्र में फ‍िर लगी आग, दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया
विपक्षी दलो ने भारतीयों के निर्वासन के अमेरिकी तरीके पर उठाए सवाल
पीएम मोदी बोले- कांग्रेस सरकार की नाकामी पर हिंदुओं ने गाली सुनी

इटावा: सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने आज (बुधवार) धमकी दी कि यदि अखिलेश यादव पार्टी की कमान मुलायम सिंह यादव को नहीं सौंपते तो वह नया धर्म निरपेक्ष मोर्चा बना लेंगे। शिवपाल ने बिना नाम लिए प्रो. रामगोपाल पर हमला किया, उन्होंने कहा कि पार्टी का संविधान बनाने वाले गीता पढ़ें। शिवपाल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘अखिलेश ने वायदा किया था कि वह पार्टी की कमान नेताजी (मुलायम) को सौंप देंगे। अब उन्हें ऐसा करना चाहिए और हम मिलकर सपा को मजबूत करेंगे। मैंने भी उन्हें (अखिलेश) तीन महीने का समय दिया है अन्यथा मैं नया धर्म निरपेक्ष मोर्चा बनाउंगा।’’ उन्होंने हाल ही में कहा था कि वह समाजवादियों को एक मंच पर लाने के लिए जल्द अभियान शुरू करेंगे। शिवपाल ने सीएम आदित्यनाथ योगी की तारीफ करते हुए कहा कि वे दृढ़ इच्छाशक्ति वाले हैं व्यक्ति हैं लेकिन अधिकारी और कुछ सफेदपोश गुंडे मिलकर सरकार के खिलाफ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद जल्द मुख्यमंत्री से मिलकर ऐसे लोगों पर कार्यवाई कराएंगे। पिछले दिनों रामगोपाल ने शिवपाल को संविधान पढ़ने की सलाह दी थी, इस सवाल पर शिवपाल बोले उन्होंने संविधान पढ़ा हो या न पढ़ा हो लेकिन सपा के संविधान रचयिता शकुनि गीता पढ़ लें। उन्होंने कहा कि सपा के शकुनि की वजह से ही लोकसभा में पांच और विधानसभा में 229 सदस्यों की जगह पार्टी 47 सीट पर सिमट गई है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने आज (बुधवार) कहा कि हम सभी को बिना हिचक और बिना किसी दबाव के कार्य करना चाहिए। विधायक अपना काम समझें तभी अच्छा कर पाएंगे। बुधवार को भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में विधायिका की बड़ी भूमिका होती है। योगी ने कहा कि किसी को कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है, हम बिना किसी पूर्वाग्रह के अपनी बात रखें। उत्तर प्रदेश में कानून का राज होगा। उन्होंने कहा कि विकास के मुद्दे पर किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। योगी ने कहा कि विधानसभा को 90 दिन चलना चाहिए था, लेकिन 25 दिन ही चल सकी। हमें कोशिश करनी होगी कि विधानसभा 90 दिन चले। हम चाहते हैं कि यूपी विधानसभा सभी राज्यों के लिए आदर्श बने। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें राज्यपाल का पूरा सहयोग मिल रहा है, राज्यपाल हमारे लिए अभिभावक के जैसे हैं। सीएम योगी ने कहा कि विधायकों और सांसदों पर अक्सर उंगलियां उठाई जाती हैं, जहां पर भी संभावनाएं होती हैं वहां पर उंगलियां उठती हैं। योगी ने कहा कि सभी नए विधायक नियमों का पालन करते हुए सदन में अपनी बात को रखें। अपने आप को निखारने के लिए सदन एक शानदार मंच है. सदन लोकतंत्र की आधारशिला है। सदन में सभी बातों को नियमों के अनुसार रखें, नियमों से ही बातों का समाधान निकलता है।

इटावा: यहाँ के जिला अस्पताल में बेटा तड़प कर मर गया, इसके बाद उसका शव ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली तो बाप को बेटे का शव कंधे पर ले जाना पड़ा। इटावा के विक्रमपुर का उदयवीर अपने बेटे पुष्पेंद्र का इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचा था। उसका आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टरों ने उसके बेटे का इलाज नहीं किया, जिससे उसकी मौत हो गयी। उदयवीर का कहना है कि वह दो बार अपने बेटे को अस्पताल लेकर आया था लेकिन डॉक्टर इलाज से टालते रहे। बेटे के पैरों में दर्द था, डॉक्टरों ने उसे बिना देखे ही मृत घोषित कर दिया और उसे अस्पताल से ले जाने के लिए कह दिया। उसके बाद वह बेटे के शव को कंधे पर रखकर अस्पताल परिसर से बाहर निकल आया और एम्बुलेंस व शव वाहन के लिए चिल्लाता रहा लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। उदयवीर का गांव अस्पताल से सात किलोमीटर दूर था लेकिन बेटे को कंधे पर लाद कर वह गांव के लिए चल पड़ा। इसके बाद एक व्यक्ति की मदद से वह बाइक से शव लेकर गांव गए। सीएमओ डॉ राजीव कुमार यादव का कहना है कि दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीएमएस डॉ. अशोक पालीवाल का कहना है कि डॉक्टर ने बच्चे को देखा था वह पहले ही मर चुका था।

लखनऊ: प्रदेश की राजधानी में यहाँ पेट्रोल में मिलावट करने वाले संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के बाद हड़ताल कर रहे सभी पेट्रोल पंप मालिकों से मंगलवार को जिलाधिकारी ने मुलाकात की। बातचीत के बाद सभी संचालक दोपहर 12 बजे के बाद से पेट्रोल पंप खोलने को राजी हो गए। सोमवार रात से परेशान लोगों को अब दोपहर बाद से पेट्रोल मिलने लगा है। चिप लगाकर पेट्रोल चोरी करने वालों के खिलाफ उत्तर प्रदेश एसटीएफ के अभियान के बाद लखनऊ में अब तक दो दर्जन पेट्रोल पंप सील हैं। इससे नाराज होकर सोमवार देर रात से पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल पर चले गए। लखनऊ के जिलाधिकरी कौशल राज शर्मा से वार्ता के बाद दिन में 12 बजे के बाद से पेट्रोल पंप खुल गए। पेट्रोल पंप संचालक उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से भी मिले। लखनऊ में चिप से पेट्रोल चोरी के बाद यूपी एसटीएफ की कार्रवाई में पोल खुलने के बाद से पेट्रोल पंप संचालकों ने सोमवार देर रात से हड़ताल कर दी थी। मंगलवार सुबह से ही लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। पेट्रोल पंप पर हड़ताल से पूरे शहर में लोग तेल लेने के लिए इधर-उधर भटकते दिखाई दिए। पेट्रोल पंप बंदी से आम जनता में भारी आक्रोश देखते हुए संचालकों को लखनऊ के जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने वार्ता के लिए बुलाया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख