ताज़ा खबरें
जो व्यक्ति इतिहास में रहता है वो वर्तमान का क्या करेगा निर्माण:खड़गे
महाकुंभ क्षेत्र में फ‍िर लगी आग, दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया
विपक्षी दलो ने भारतीयों के निर्वासन के अमेरिकी तरीके पर उठाए सवाल
पीएम मोदी बोले- कांग्रेस सरकार की नाकामी पर हिंदुओं ने गाली सुनी

सहारनपुर: जिले में पिछले 20 दिनों से पुलिस और प्रशासन को उपद्रवियों ने खुली चुनौती दे दी है। हर बार पुलिस नाकाम साबित हो रही है। मंगलवार को हुए उपद्रव में जिलेभर में पूरी तरह अराजकता का माहौल रहा। उपद्रवी बेखौफ होकर पुलिसवालों को पीटते रहे और गाड़ियों में आग लगाते रहे। खुलेआम अवैध असलहों से फायरिंग करते रहे। उनके इस उपद्रव में फंसे लोग भगवान से जिंदगी की भीख मांगते नजर आ रहे थे। मंगलवार को उपद्रवियों ने सबसे ज्यादा बवाल मल्हीपुरा रोड और नाजिरपुरा रोड पर किया। दोनों जगह उन्होंने पुलिस को भी नहीं बख्शा। कई पुलिस वालों को इन उपद्रवियों ने पीट डाला। अफसरों के हमराह और अपने निजी दोपहिया वाहनों से ड्यूटी पर पहुंचे पुलिसवाले और मीडियाकर्मी इन उपद्रवियों के शिकार बने। यहां तक कि एसपी सिटी और एडीएम प्रशासन तक पर उपद्रवी हमलावर हो गए तब छोटे कमर्चारी भी भाग गए। उप्रदवियों के दुस्साहस की इंतेहा तब हो गई जब पुलिस के सामने की पुलिस चौकी को फूंक दिया गया और पुलिस कुछ नहीं कर सकी। करीब एक घंटा उपद्रवियों ने ये हाल रखा कि जो दिखा उसे पीटा। वाहनों में आग लगाते रहे। नाजिरपुरा पर जिस बस में आग लगाई गई उसमें 55 यात्री बताए गए हैं, जो शाकुंभरी देवी मंदिर से लौट रहे थे।

इलाहाबाद: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने तीन तलाक और फतवे पर अहम टिप्पणी करते हुए मंगलवार को कहा है कि पर्सनल लॉ के नाम पर मुस्लिम महिलाओं समेत सभी नागरिकों को प्राप्त अनुच्छेद 14,15,21 के मूल अधिकारों का उल्लंघन नही किया जा सकता और जिस समाज में महिलाओं की इज्जत नही होती उसे सिविलाइज्ड नही कहा जा सकता। न्यायालय ने कहा है कि लिंग के आधार पर मूल व मानवाधिकारों का हनन नही किया जा सकता। मुस्लिम पति ऐसे तरीके से तलाक नही दे सकता जिससे समानता व जीवन के मूल अधिकार का हनन होता हो। संविधान के दायरे में ही पर्सनल लॉ लागू हो सकता है। ऐसा कोई फतवा मान्य नहीं है जो न्याय व्यवस्था के विपरीत हो। कोई भी फतवा किसी के अधिकारों के विपरीत नही हो सकता। अदालत ने कहा है कि यदि अपराध कारित होता हो तो न्यायालय को अंतर्निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए कार्यवाही रद्द करने का अधिकार नही है। न्यायालय ने तीन तलाक से पीड़ित वाराणसी की श्रीमती सुमालिया द्वारा पति अकील जमील के खिलाफ कायम दहेज उत्पीड़न के मामले को रद्द करने से इंकार कर दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति एस पी केशरवानी ने कल शाम अकील जमील की याचिका को ख़ारिज करते हुए दिया है। याची का कहना था कि उसने तलाक दे कर दारुल इफ्ता जामा मस्जिद आगरा से फतवा भी ले लिया है।

कानपुर: सपा कुनबे में विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हुआ घमासान फिर तेज हो गया है। एक तरफ सपा संरक्षक मुलायम सिंह कह रहे हैं कि कांग्रेस ने मुझे बरबाद कर दिया है। अगर अखिलेश ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से हाथ न मिलाया होता, तो पार्टी का ये हश्र न होता। वहीं दूसरी तरफ उरई में अखिलेश ने अपने रुख को फिर से दोहराया कर सबको चौंका दिया। अखिलेश ने कहा कि आगे भी कांग्रेस से गठबंधन जारी रहेगा। 2019 के लोकसभा व 2022 के विधानसभा चुनावों में जीत के लिए जनता से मेल जोल बढ़ाया जायेगा। उरई के कालपी और कानपुर में एक निजी कार्यक्रम में पत्नी डिंपल के साथ आए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नेताजी मुलायम सिंह के बयान उन्हें सीएम बनाकर भूल की, पर सीधे तो कटाक्ष नहीं किया, लेकिन इतना जरूर कहा कि यह सवाल नेताजी से ही पूछो कि आखिर उन्होंने भूल क्यों की। साथ कहा कि नेता जी का आशीर्वाद होता तो प्रदेश में सपा की सरकार बन जाती। उनके बिना सरकार बनाना मुश्किल है। भाजपा पर हला बोलते हुए उन्होंने कहा कि झूठे वादे कर लोगों को धोखा दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री अप्रत्यक्ष रूप से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बचाव में नजर आए। भाजपा और मीडिया पर हमलावर अखिलेश ने कहा कि केजरीवाल जैसा संकट किसी के भी सामने आ सकता है। कल तक सपा सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वालों की सरकार खुद कटघरे में हैं।

मेरठ: मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने बुधवार को मेरठ में खरखौदा के गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने खुद बोरियों से गेहूं निकालकर देखा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही यह हिदायत भी दी कि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार योगी मेरठ आये हैं। मुख्यमंत्री योगी ने किसानों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और पूछा- कैसे हो। किसानों ने भी पूरे उत्साह से उनका जवाब दिया और बोले, मजे में हैं। बेहद सहज और सरल नज़र आ रहे मुख्यमंत्री योगी सीधे क्रय केंद्र पर पहुंचे और वहां मौजूद किसानों से बात करने लगे। शायद पहली बार किसी मुख्यमंत्री को अपने बीच इस तरह से पाकर खरखौदा के लोग अभिभूत दिखाई पड़े। इससे पहले हेलीकॉप्टर से खरखौदा पहुंचे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर पार्टी के सांसद, विधायकों और पूर्व विधायकों ने उनका स्वागत किया। खास बात यह कि वीर बहादुर सिंह के बाद योगी पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो खरखौदा पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री योगी से मिलने जा रहे ट्रांसपोर्ट नगर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण चिन्योटी को रास्ते मे खरखौदा पुलिस ने गिरफ्तार करके हवालात में बंद कर दिया। खरखौदा के क्षेत्रीय सहकारी समिति लिमिटेड के कैंपस में बने गेहूं खरीद केंद्र पर निरीक्षण को पहुंचे आदित्यनाथ योगी के स्वागत को जुटे हजारों लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख