ताज़ा खबरें
जो व्यक्ति इतिहास में रहता है वो वर्तमान का क्या करेगा निर्माण:खड़गे
महाकुंभ क्षेत्र में फ‍िर लगी आग, दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया
विपक्षी दलो ने भारतीयों के निर्वासन के अमेरिकी तरीके पर उठाए सवाल
पीएम मोदी बोले- कांग्रेस सरकार की नाकामी पर हिंदुओं ने गाली सुनी

देवरिया: जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के नियंत्रण रेखा पर सोमवार को पाकिस्तान ने सीज फायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीएसएफ की अग्रिम रक्षा स्थान (एफडीएल) चौकी पर सोमवार को रॉकेट दागे जिसमें सेना के एक जेओसी और बीएसएफ के हेड कांस्टेबल प्रेम सागर शहीद हो गए। पाकिस्तान सेना ने भारतीय जवानों के शव के साथ बर्बरता भी की और उनके सिर काट दिए। प्रेमसागर की बेटी सरोज ने अपने पिता के त्याग के बदले 50 पाकिस्तानी सैनिकों के सिर लाए जाने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रशासन ने प्रेमसागर की शहादत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। वहीं, देवरिया का टिकमपार गांव का हर नागरिक पाक की कायराना हरकत की निंदा कर रहा है। प्रेमसागर के भाई दयाशंकर ने बताया कि मुझे गर्व है कि मेरे भाई ने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। लेकिन जिस तरह पाक सैनिकों ने कायराना हरकत करते हुए उनका सिर काट दिया, यह दिल दहलाने जैसा था। इससे पहले सोमवार को शहीद प्रेमसागर की एक और बेटी मोनिका ने कहा था कि मेरे पिता की आत्मा को शांति तभी मिलेगी जब एक के बदले दस पाकिस्तानी सैनिकों के सिर काट कर भारतीय सैनिक लाएंगे। भारतीय सेना के जवानों पर हुई बर्बरता का बदला लेते हुए इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान सेना को करारा जबाव दिया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की 5वीं कैबिनेट बैठक आज (मंगलवार) हुई। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को यूपी दिवस मनाया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश में एक जुलाई से जीएसटी कानून लागू होगा। सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कैबिनेट ने तबादला नीति 2017-18 पर मुहर लगाई है। अवैध खनन के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई किए जाने का प्रस्ताव बैठक में पारित किया गया है। इसके अलावा पूर्वांचल में रोजगार को बढ़ावा दिया जाएगा। योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में सभी विभागों के ठेकों की ई टेंडरिंग के जरिए दिए जाने का भी प्रस्ताव पारित किया गया है। सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर जिला खनिज फाउंडेशन बनाया जाएगा। उन्होंने आगे बताया गोरखपुर में खाद्य कारखानों में 65,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इससे पहले योगी सरकार की चौथी कैबिनेट बैठक में भू-माफियाओं पर लगाम लगाने के लिए टास्क फोर्स के गठन को मंजूरी दी गई थी। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने 15 महापुरुषों की जयंती व बलिदान दिवस पर घोषित सार्वजनिक अवकाश रद्द कर दिए। अब इनको सार्वजनिक अवकाश की सूची से हटाकर निर्बंधित अवकाश की सूची में शामिल कर लिया गया है।

मेरठ: यहाँ सिविल लाइंस इलाके में डीआरआई ने छापेमारी की है. ये छापेमारी एक रिटायर्ड कर्नल देवेंद्र कुमार के घर हुई। इसमें एक करोड़ से ज़्यादा कैश बरामद किया गया है। साथ ही कुछ ऐसी हैरान करने वाली चीज़ें बरामद हुई हैं जिससे साफ़ है कि यहां बड़े पैमाने पर तस्करी की जा रही थी। यहां से प्रतिबंधित और दुर्लभ जानवरों के 117 किलो मांस बरामद किए गए हैं। साथ ही इन जानवरों की सींग, खाल और दूसरे अंग भी बरामद किए गए हैं। डीआरआई यानी डायरेक्ट्रेट ऑफ़ रेवन्यू इंटेलिजेंस की टीम ने यहां से 150 से ज़्यादा हथियार बरामद किए हैं। इसमें क़रीब 40 राइफ़ल और पिस्टल शामिल हैं. रिटायर्ड कर्नल के घर से 2 लाख कारतूस भी मिले हैं। डीआरआई के अधिकारियों का कहना है कि ये जानवरों के शिकार करने वाला बड़ा रैकेट है। साथ ही हथियारों की सप्लाई का भी काम यहां से होता है. और इसके तार विदेश तक जुड़े हैं। साथ ही इन्होंने बताया कि यहां कई ऐसे हथियार मिले हैं जो एक ही लाइसेंस पर ख़रीदे गए हैं। जहां ये छापेमारी हुई है उस घर में कर्नल के साथ उनकी पत्नी और बेटे रहते हैं। बरामदगी के बाद डीआरआई के अधिकारियों ने रिटायर्ड कर्नल से कई घंटे पूछताछ की है। हालांकि अब तक इस मामले में कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई है लेकिन चार लोगों के हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। कुमार के बेटे प्रशांत बिश्नोई राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज हैं

इटावा: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रतिद्वंद्वी चाचा शिवपाल सिंह यादव पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी संविधान की जानकारी नहीं होने के कारण ही वह अखिलेश से सपा अध्यक्ष पद छोड़ने के फिजूल बयान दे रहे हैं । रामगोपाल ने इटावा में संवाददाताओं से कहा कि शिवपाल लगातार कह रहे हैं कि अखिलेश को अपने वादे के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ देना चाहिए। शिवपाल ने शायद पार्टी का संविधान नहीं पढ़ा है। सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश को संवैधानिक तरीके से अध्यक्ष चुना है। किसी के कुछ कह देने मात्र से अध्यक्ष पद वापस नहीं हो जाता। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर शिवपाल में हिम्मत है, तो पार्टी सदस्य संख्या बढ़ाएं। पार्टी के सदस्यता अभियान की प्रक्रिया अगली 30 सितम्बर तक पूरी हो जाएगी, तब शिवपाल पार्टी संविधान के तहत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ें या लड़ाएं। सपा महासचिव ने कहा कि अखिलेश सपा के अध्यक्ष बने रहेंगे। अगले राष्ट्रीय अधिवेशन में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर अखिलेश के ही चुने जाने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि शिवपाल लगातार अपने बयानों में कह रहे हैं कि अखिलेश ने विधानसभा चुनाव से पहले अपने पिता मुलायम सिंह यादव से वादा किया था कि वह सिर्फ तीन महीने के लिए उन्हें सारे अधिकार सौंप दें, उसके बाद वह सारे अधिकार लौटा देंगे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख