ताज़ा खबरें
जो व्यक्ति इतिहास में रहता है वो वर्तमान का क्या करेगा निर्माण:खड़गे
महाकुंभ क्षेत्र में फ‍िर लगी आग, दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया
पीएम मोदी बोले- कांग्रेस सरकार की नाकामी पर हिंदुओं ने गाली सुनी

लखनऊ: प्रदेश की राजधानी में यहाँ पेट्रोल में मिलावट करने वाले संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के बाद हड़ताल कर रहे सभी पेट्रोल पंप मालिकों से मंगलवार को जिलाधिकारी ने मुलाकात की। बातचीत के बाद सभी संचालक दोपहर 12 बजे के बाद से पेट्रोल पंप खोलने को राजी हो गए। सोमवार रात से परेशान लोगों को अब दोपहर बाद से पेट्रोल मिलने लगा है। चिप लगाकर पेट्रोल चोरी करने वालों के खिलाफ उत्तर प्रदेश एसटीएफ के अभियान के बाद लखनऊ में अब तक दो दर्जन पेट्रोल पंप सील हैं। इससे नाराज होकर सोमवार देर रात से पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल पर चले गए। लखनऊ के जिलाधिकरी कौशल राज शर्मा से वार्ता के बाद दिन में 12 बजे के बाद से पेट्रोल पंप खुल गए। पेट्रोल पंप संचालक उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से भी मिले। लखनऊ में चिप से पेट्रोल चोरी के बाद यूपी एसटीएफ की कार्रवाई में पोल खुलने के बाद से पेट्रोल पंप संचालकों ने सोमवार देर रात से हड़ताल कर दी थी। मंगलवार सुबह से ही लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। पेट्रोल पंप पर हड़ताल से पूरे शहर में लोग तेल लेने के लिए इधर-उधर भटकते दिखाई दिए। पेट्रोल पंप बंदी से आम जनता में भारी आक्रोश देखते हुए संचालकों को लखनऊ के जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने वार्ता के लिए बुलाया।

जिला प्रशासन से पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने मांग की कि जिस मशीन में चिप मिल रही है उसे सील किया जाए, पूरे पेट्रोल पंप को न सील किया जाए। प्रशासन ने आश्वासन देकर हड़ताल को खत्म कराया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख