ताज़ा खबरें
जो व्यक्ति इतिहास में रहता है वो वर्तमान का क्या करेगा निर्माण:खड़गे
महाकुंभ क्षेत्र में फ‍िर लगी आग, दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद में आज (शुक्रवार) प्रश्नकाल के दौरान चर्चा के दायरे में नहीं आ सके एक सवाल पर वक्तव्य की मांग को लेकर सरकार के रुख से नाराज समाजवादी पार्टी (सपा) सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया। अपराहन 12 बजे प्रश्नकाल समाप्त होते ही सपा सदस्य बलराम यादव ने सदन में अपनी पार्टी के सदस्य नरेश चन्द उत्तम का सवाल उठाते हुए इस पर सरकार से वक्तव्य की मांग की। वह मुद्दा स्ववित्त पोषित माध्यमिक विद्यालयों के एक लाख 92 हजार 123 शिक्षकों के मानदेय से सम्बन्धित था, जिनके लिए पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार ने मानदेय की व्यवस्था की थी। प्रश्न में पूछा गया था कि क्या स्ववित्त पोषित माध्यमिक विद्यालयों के वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिये जाने का प्रावधान है। इसके लिखित उत्तर में प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंत्री उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि ऐसी कोई नीति या प्रावधान नहीं है। सपा सदस्यों द्वारा शून्यकाल में यह मुद्दा उठाये जाने पर शर्मा ने पीठ से मुखातिब होते हुए कहा कि प्रश्नकाल समाप्त हो गया है, लिहाजा शून्यकाल में प्रश्न उठाना नियम संगत नहीं है, इसलिये वह इसका जवाब देने के लिये बाध्य नहीं हैं। ग्राम्य विकास राज्यमंत्री डाक्टर महेन्द्र सिंह ने भी नेता सदन दिनेश शर्मा का समर्थन करते हुए कहा कि अगर यह मुद्दा इतना ही गम्भीर था तो इसे अलग सूचना के रूप में सदन में रखा जाना चाहिये था।

लखनऊ: एक शादी सिर्फ इसलिए कैंसिल हो गई क्योंकि रसगुल्लों की वजह से विवाद हो गया। उत्तर प्रदेश के जिले उन्नाव में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। मीडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक खुंटहा गांव के रहने वाले शिवकुमार की शादी कर्मापुर गांव में सविता ( बदला हुआ नाम) नाम की लड़की से तय हुई थी। बारात बड़े ही धूमधाम से गांव पहुंची थी और जमकर आवभगत भी की गई थी। नाचते-गाते बाराती वधु पक्ष के दरवाजे पहुंचे जहां उनका गुलाब के फूलों से स्वागत किया गया और सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। इसके बाद जयमाल के समय बारातियों को स्नैक्स के साथ कोल्ड ड्रिंक और कॉफी दी गई। इसके बाद दुल्हन के पिता ने सभी बारातियों से कहा कि वह पहले खाना खा लें ताकि इसके साथ ही आगे के रिवाज शुरू किए जा सकें। बारातियों के खाने की व्यवस्था अलग से पंडाल में की गई थी। शानदार व्यवस्था देख सभी बाराती खुश थे। तभी अचानक दुल्हन के एक रिश्तेदार और दूल्हे के चचेरे भाई मनोज के बीच बहस शुरू हो गई।

लखनऊ: लखनऊ में आईएएस अधिकारी अनुराग तिवारी की रहस्यमय मौत का मामला गुरुवार को विधानसभा में भी गूंजा। सपा, कांग्रेस व बसपा ने आईएएस की हत्या का आरोप लगाते हुए मुद्दे पर चर्चा की मांग की। सपा ने वेल में आकर हंगामा किया, जबकि कांग्रेस ने अपने एक नेता की प्रताड़ना का मुद्दा उठाते हुए वाकआउट किया। वहीं बसपा नेता अपने विधायक की प्रताड़ना का आरोप लगाकर सदन से बाहर चले गए। प्रश्नकाल शुरू होते ही बसपा, कांग्रेस व सपा ने लखनऊ में आईएएस अधिकारी की मौत का मुद्दा उठाया। इस पर भी विपक्षी दलों के सदस्य नहीं रुके। सपा के सदस्य नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए। उन्होंने आईएएस की हत्या का आरोप लगाया। अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित ने कहा कि यह नियमों के तहत नहीं हो सकता। अन्य सदस्यों के मौलिक अधिकारों का हनन है। प्रदेश की जनता इसे देख रही है। नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा कि अगर अध्यक्ष ही विपक्ष को संरक्षण नहीं देंगे तो अपने कष्ट किससे और कहां कहे जाएंगे। जब बात ही नहीं सुनी जा रही तो क्या फायदा...। अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी से मुखातिब होकर कहा कि बुधवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के लिए सभी को पर्याप्त वक्त मिला है।

बांदा: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से तमंचे के बल पर दूल्हे को कथित तौर पर अगुआ करने वाली प्रेमिका को बांदा पुलिस ने शहर से गिरफ्तार कर लिया और दूल्हा भी मिल गया है। नगर कोतवाली के निरीक्षक डीपी तिवारी ने गुरूवार को बताया कि बांदा शहर से तमंचे वाली प्रेमिका को उसकी एक सहेली और एक पुरुष दोस्त के साथ कल शाम गिरफ्तार किया गया। इस महिला पर आरोप है कि उसने मंगलवार को हमीरपुर जिले से शादी की रस्मों के दौरान दूल्हे अशोक यादव को तमंचे के बल पर अगवा कर लिया था। उन्होंने बताया कि तमंचे वाली प्रेमिका और उसके दोनों साथियों से पूछताछ की गई है, प्रेमिका की निशानदेही पर अगवा दूल्हा भी सकुशल मिल गया है। निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार युवती का कहना है कि अशोक और उसके बीच दो साल से कथित तौर पर प्रेम प्रसंग चल रहा था, उसने प्यार में धोखा दिया इसलिए उसे अगआ करना पड़ा। पुलिस ने बताया कि युवती अब भी अपनी बात पर अड़ी हुई है। किसी भी दशा में अशोक से अलग नहीं होना चाहती। पूछताछ के बाद प्रेमिका, प्रेमी और उसके दोनों साथियों को हमीरपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मौदहा के भवानी गांव से अपहृत किए गए दूल्हे अशोक का शहर की एक लड़की से तीन साल पहले से प्रेम संबंध चल रहा था। अशोक एक डाक्टर के यहां कंपाउंडर था। अस्पताल के पड़ोस की एक लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख