बांदा: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से तमंचे के बल पर दूल्हे को कथित तौर पर अगुआ करने वाली प्रेमिका को बांदा पुलिस ने शहर से गिरफ्तार कर लिया और दूल्हा भी मिल गया है। नगर कोतवाली के निरीक्षक डीपी तिवारी ने गुरूवार को बताया कि बांदा शहर से तमंचे वाली प्रेमिका को उसकी एक सहेली और एक पुरुष दोस्त के साथ कल शाम गिरफ्तार किया गया। इस महिला पर आरोप है कि उसने मंगलवार को हमीरपुर जिले से शादी की रस्मों के दौरान दूल्हे अशोक यादव को तमंचे के बल पर अगवा कर लिया था। उन्होंने बताया कि तमंचे वाली प्रेमिका और उसके दोनों साथियों से पूछताछ की गई है, प्रेमिका की निशानदेही पर अगवा दूल्हा भी सकुशल मिल गया है। निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार युवती का कहना है कि अशोक और उसके बीच दो साल से कथित तौर पर प्रेम प्रसंग चल रहा था, उसने प्यार में धोखा दिया इसलिए उसे अगआ करना पड़ा। पुलिस ने बताया कि युवती अब भी अपनी बात पर अड़ी हुई है। किसी भी दशा में अशोक से अलग नहीं होना चाहती। पूछताछ के बाद प्रेमिका, प्रेमी और उसके दोनों साथियों को हमीरपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मौदहा के भवानी गांव से अपहृत किए गए दूल्हे अशोक का शहर की एक लड़की से तीन साल पहले से प्रेम संबंध चल रहा था। अशोक एक डाक्टर के यहां कंपाउंडर था। अस्पताल के पड़ोस की एक लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया था।
हमीरपुर में शादी तय होने के बाद अशोक ने शहर आना बंद कर दिया था। लड़की ने उससे संपर्क साधने की कोशिश की लेकिन अशोक नहीं मिलता था। लड़की को मामले की जानकारी हुई तो वह बारात में पहुंच गई और दूल्हे को अपहृत कर लिया। मोहनपुरवा निवासी अशोक कुमार छोटी बाजार में स्थित एक डाक्टर की डिसपेंसरी में बतौर कंपाउंडर काम करता था। उसका पड़ोस की ही एक लड़की से प्रेम संबंध था। लड़की के घर उसका आना-जाना भी था। लड़की भी अशोक की बातों में आकर उससे प्यार करने लगी। अशोक ने उससे झूठ बोला था कि उसकी शादी नहीं हुई है। बताया जाता है कि दोनों शादी करने का प्लान बना लिया था। चर्चा तो यह भी थी कि दोनों ने कोर्ट में विवाह कर लिया था। कुछ महीने पहले से अशोक ने नगर में आना बंद कर दिया। वह अपने गांव में ही झोलाछाप क्लीनिक चलाने लगा था। लड़की ने अशोक से कई बार बात करने का प्रयास किया तो उसने मना कर दिया। अशोक ने अपने मोबाइल का नंबर भी बदल दिया था। इसी बीच अशोक की शादी हमीरपुर तय हुई तो लड़की को इसकी जानकारी हुई। बताया जाता है कि लड़की ने अशोक को शादी करने से मना किया था लेकिन वह नहीं माना। अशोक ने लड़की से अपना संबंध तोड़ने की बात कही थी। इससे नाराज लड़़की सीधा शादी समारोह में पहुंच गई। उसके साथ तमाम लोग भी मौजूद थे। लड़की ने दूल्हे से कहा कि अगर तुम यहां से नहीं चलोगे तो यहीं पर आत्महत्या कर लूंगी। बारात गए एक बाराती ने कि युवती काले शूट में आई थी। उसने पूछा कि अशोक कहां है उससे मुलाकात करनी है। घटना के समय अशोक दूल्हे वाली कार में बैठा था। लड़की अशोक के पास पहुंची तो वह आवाक रह गया। लड़की ने अपने साथियों के साथ दूल्हे को उसी की कार से अपहृत कर लिया। दूल्हे अशोक यादव की आठ साल पहले मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के लौसी गांव में शादी हुई थी। विवाह के बाद पहली पत्नी से अशोक को दो बेटियां दिव्यांशी (6) और शिवांशी (5) हैं। तीन साल पहले अशोक की पहली पत्नी की मौत हो गई। उसके बाद उसने नगर के छोटीबाजार इलाके की रहने वाली युवती को अपने जाल में फंसा लिया। युवती को भी धोखा देकर हमीरपुर शादी करने चला गया। इससे नाराज युवती ने उसको अपहृत कर लिया।