ताज़ा खबरें
कैबिनेट ने नये आयकर बिल को मंजूरी दी, अगले हफ्ते संसद में होगा पेश
जो व्यक्ति इतिहास में रहता है वो वर्तमान का क्या करेगा निर्माण:खड़गे
महाकुंभ क्षेत्र में फ‍िर लगी आग, दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया

हमीरपुर: फिल्मों में आपने शादी के मंडप के समय दुल्हन उठाने के सीन तो बहुत देखे होंगे. लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते है कि किसी शादी में फेरों के मंडप से कोई लड़की बंदूक की नोंक पर दुल्हे को उठाकर ले जाए? जी हां ऐसा हकीकत में हुआ है। ये मामला है कि यूपी के हमीरपुर का, जहां एक शादी में अचानक हड़कंप मच गया। यहां सब कुछ ठीक चल रहा था. बारात पंडाल में पहुंची, बारातियों का स्वागत हुआ। लोग नाच-गा रहे थे। जयमाल भी हुई और उसके बाद होने वाली फोटोग्राफी भी। लेकिन फेरों के मंडप मैं जैसे ही दुल्हा अपनी होने वाली दुल्हन के साथ बैठा. अचानक एक गाड़ी पंडाल में आकर रुकी और उसमें से कुछ लड़कों के साथ एक लड़की तमंचा लहराते हुई आती है और सभी लोगों के बीच ऐलान करती है 'यह लड़का मुझसे मोहब्बत करता है... मुझे धोखा देकर शादी कर रहा है...मैं यह होने नहीं दूंगी।' इसके बाद लड़की के साथ आए उसके साथी दूल्हे को उठा ले गए इससे शादी के मंडप में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक अशोक यादव बांदा में नौकरी करता है। साथ में काम करने वाली लड़की से उसको मोहब्बत हो गई। बात आगे बढ़ी और दोनों ने एक-दूसरे शादी करने का वादा किया। कुछ लोग यह भी कहते हैं कि चोरी-छिपे शादी करने के बाद वह साथ रहने लगे थे। लेकिन घरवालों के दबाव में अशोक दूसरी लड़की से शादी कर रहा था।

इसकी भनक अशोक की गर्लफ्रेंड को लग गई तो उसने अपने कुछ साथियों के साथ स्कार्पियो में हमीरपुर के भवानीपुर गांव में सीधे शादी के मंडप में पहुंची और लड़के को रिवाल्वर दिखाकर अगवा कर लिया। दूल्हे अशोक यादव के पिता ने कहा 'मामला जरूर कुछ गड़बड़ था क्योंकि मैं जब भी अशोक से मिलने बांदा जाता तो वह बाहर से ही खिला-पिलाकर भेज देता था। दूल्हे के अगवा होने के बाद दूल्हन के घर वालों ने फौरन पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने सूचना पाकर तुरंत ही उस लड़की और दूल्हे की तलाश शुरू कर दी। हमीरपुर के एएसपी ब्रजेश कुमार मिश्रा ने लड़की के घरवालों को भरोसा दिलाया है कि उनके साथ इंसाफ होगा। लेकिन लोगों ने दबी जुबान से बताया कि पुलिसवाले भी गर्लफ्रेंड की ही तरफदारी कर रहे थे। लोगों ने बताया कि पुलिसवालों का भी मानना है कि लड़की ने किया तो सही है कुछ लड़कियां भी ऐसी हो जाएं तो लड़कों को धोखा देने की हिम्मत न पड़े।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख