- Details
इलाहाबाद: हाल की यात्राओं के बाद उपजे विवाद के बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गत शुक्रवार को चीफ सेक्रेट्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से कहा था कि इस तरह की यात्राओं के दौरान उनके और स्टाफ के लिए खास इंतजाम नहीं किए जाएं। इस संबंध में शुक्रवार को मुख्यमंत्री ऑफिस से आदेश जारी किए थे। आदेश में कहा गया था, कि 'हम जमीन पर बैठने वाले लोग हैं, सो कोई खास इंतजाम नहीं किए जाएं। मुख्यमंत्री तभी सम्मान के लिए योग्य होंगे जब राज्य के लोग सम्मानित महसूसस करेंगे।' 24 घंटे भी नहीं बीते कि उनके आदेश को अधिकारियों ने ताक पर रख दिया। दरअसल हुआ यूं कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को इलाहाबाद के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। इलाहाबाद जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री योगी के दौरे की जानकारी मिलते ही शनिवार रात को एक टेंट हाउस से 20 कूलर किराये पर ले कर मरीजों के वार्ड में लगवा दिए। लेकिन जैसे ही रविवार को योगी निरीक्षण खत्म कर अस्पताल से गए, सभी कूलर हटा लिए। कूलर को अस्पताल से हटाने की फोटो स्थानीय कैमरामैन ने अपने कैमरे में दर्ज कर ली। पत्रकारों द्वारा सवाल किए जाने पर पता चला कि कूलर स्थानीय टेंट हाउस से किराये पर लेकर लगाए गए थे।
- Details
मिर्जापुर: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद राजबब्बर ने प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर तंज सकते हुए कहा कि सहारनपुर से मिर्जापुर तक केवल मूर्तियां तोड़ी जा रही है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मूर्ति तोड़ कर कांग्रेस की विचारधारा को समाप्त करने की साजिश की जा रही है। इसे कांग्रेसी सफल नहीं होने देगें। वे नगर के आवास विकास कालोनी स्थित राजीव गांधी पार्क में राजीव गांधी की प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में आयोजित धरने को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि देश में महात्मा गांधी की हत्या कर लोगों ने उनकी विचारधारा को समाप्त करने का प्रयास किए पर सफल नहीं हो पाए। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की भी उसी तरह हत्या कर दी गयी, पर उनकी विचारधारा नहीं समाप्त हो पायी। कांग्रेस की विचार धारा कभी समाप्त नहीं होने वाली है। सूबे में जब से नयी सरकार बनी है तभी से सहारनपुर में अम्बेडकर व रविदास की मूर्ति तोड़ी गयी, अब मिर्जापुर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा खण्डित कर दी गयी। इससे हम दुखी नहीं है बल्कि आक्रोशित है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि कुछ लोग देश को खण्डित करना चाहते है पर इसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होने राजीव गांधी की नयी मूर्ति के लिए सांसद निधि से दस लाख रुपये देने का ऐलान किए। कहा यह जिले का सबसे भव्य पार्क बनेगा।
- Details
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में कहा कि पर्यावरण के बारे में भारतीय से ज्यादा कोई और नहीं बता सकता है। पर्यावरण को बचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मैं परसों इलाहाबाद पहुंचा था। वहां 46 डिग्री तापमान था। राजधानी लखनऊ में भी तापमान काफी अधिक है। सीएम ने कहा कि बचपन से ही पर्यावरण को बचाने की शिक्षा दी गई है। इसका भारतीय परंपरा में विशेष महत्व है। बताते चलें कि योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन है। हालांकि इस मौके पर कोई आयोजन नहीं होगा, क्योंकि मुख्यमंत्री अपना जन्मदिन नहीं मनाते हैं।
- Details
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक भीषण सड़क हादसे में 20 से अधिक लोगों की मौत की खबर है. करीब 15 लोग घायल बताए जा रहे है। हादसा रविवार देर रात करीब एक बजे हुआ जब यूपी रोडवेज की एक बस ट्रक से टकरा गई. इस टक्कर के बाद बस में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि सभी यात्रियों को बस से निकलने का मौका नहीं मिल पाया और करीब 20 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आग लगने के करीब 20-25 मिनट बाद घटनास्थल पर दमकल की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पूरी बस जलकर खाक हो चुकी थी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, रविवार देर रात करीब एक बजे गोंडा डिपो की एक बस दिल्ली से लौट रही थी। बस चालक हाईवे पर बस को उल्टी साइट से ले जा रहा था। बरेली में बड़ा बाईपास पर जब बस पहुंची तो इवर्टिस मोड़ पर लखनऊ की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर के बाद दोनों ही वाहनो मे आग लग गई. इससे पहले कि यात्रियों को बस से निकलने का मौका मिल पाता। आग की लपटों से पूरी बस घिर चुकी थी. हादसे में 20 से अधिक यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. यह आकड़ा इससे अधिक भी हो सकता है। कुछ घायलों को निजी अस्पताल में भेजा गया है। सभी की हालत नाजुक बनी हुई है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- भारत ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त को बयानबाजी के मुद्दे पर किया तलब
- 'जो व्यक्ति इतिहास में रहता है- वो वर्तमान का क्या करेगा निर्माण': खड़गे
- विपक्षी दलो ने भारतीयों के निर्वासन के अमेरिकी तरीके पर उठाए सवाल
- पीएम मोदी बोले- "कांग्रेस सरकार की नाकामी पर हिंदुओं ने गाली सुनी"
- भारतीयों संग अमेरिकी र्दुव्यवहार पर हंगामा, लोकसभा कल तक स्थगित
- भारतीय प्रवासियों के साथ अमेरिकी व्यवहार पर जवाब दें पीएम: प्रियंका
- अमेरिका ने भारतीयों को किया डिपोर्ट - हथकड़ी लगा संसद पहुंचा विपक्ष
- जनगणना में विलंब से सामाजिक 'नीतियों-कार्यक्रमों' को नुकसान: कांग्रेस
- गाजा पर ट्रंप का प्रस्ताव अस्वीकार्य, मोदी सरकार रुख स्पष्ट करे: कांग्रेस
- सी-17 अमेरिकी सैन्य विमान से अवैध भारतीय प्रवासियों को वापस भेजा
- पंजाब पुलिस ने अवैध प्रवास की जांच के लिए एसआईटी का किया गठन
- पिछड़े-दलित-अल्पसंख्यक करेंगे बीजेपी को सत्ता से बेदखल: अखिलेश
- महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग में 22 टेंट जलकर हो चुके हैं खाक
- बीजेपी की बनी सरकार तो कौन होगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री?
- दिल्ली विधानसभा चुनाव में 60.44 फीसदी मतदान, 8 को आएंगे नतीजे
- योगी के खिलाफ बयान देने पर सपा के पूर्व विधायक के खिलाफ केस दर्ज
- टीटीडी ने 'गैर हिंदू' कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की
- मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी ने चुनाव प्रक्रिया को ध्वस्त किया: अखिलेश
- दिल्ली चुनाव: 11 एग्जिट पोल्स में से 9 में बीजेपी को बहुमत के आसार
- दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शाम 5 बजे तक 57.70 फीसद वोट पड़े
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी