ताज़ा खबरें
कैबिनेट ने नये आयकर बिल को मंजूरी दी, अगले हफ्ते संसद में होगा पेश
जो व्यक्ति इतिहास में रहता है वो वर्तमान का क्या करेगा निर्माण:खड़गे
महाकुंभ क्षेत्र में फ‍िर लगी आग, दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया

लखनऊ: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद राजबब्बर ने मिर्जापुर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा तोड़ने वालों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं सोमवार को मिर्जापुर जा रहे हैं। इस घटना के विरोध में पार्टी सोमवार को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेगी। रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में राजबब्बर ने कहा कि इस घटना की जितनी भी निन्दा की जाए कम है। भारत रत्न स्व. राजीव गांधी का अपमान करने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। केवल कांग्रेस पार्टी ही नहीं बल्कि पूरा देश स्व. गांधी के प्रति कृतज्ञ है। वह सच्चे अर्थों में आधुनिक भारत के निर्माता थे। देश में संचार क्रांति लाने के अलावा पंचायतों व महिलाओं के सशक्तीकरण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। राजबब्बर ने कहा कि वह सोमवार को मिर्जापुर जा रहे हैं, जहां व जिला व शहर कांग्रेस की ओर से होने वाले विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिला मुख्यालयों पर भी कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि मिर्जापुर के शहर कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल वाहिद ने आवास विकास कॉलोनी के पार्क में स्थापित स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा बीती 3/4 जून की रात में तोड़ दिए जाने की घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर कोतवारी कटरा में तहरीर दे दी है।

इससे पहले उन्होंने प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी, जनान्दोलन समिति के अध्यक्ष एसपी गोस्वामी, प्रदेश प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, अमरनाथ अग्रवाल व जीशान हैदर के साथ आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख