ताज़ा खबरें
कैबिनेट ने नये आयकर बिल को मंजूरी दी, अगले हफ्ते संसद में होगा पेश
जो व्यक्ति इतिहास में रहता है वो वर्तमान का क्या करेगा निर्माण:खड़गे
महाकुंभ क्षेत्र में फ‍िर लगी आग, दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में कहा कि पर्यावरण के बारे में भारतीय से ज्यादा कोई और नहीं बता सकता है। पर्यावरण को बचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मैं परसों इलाहाबाद पहुंचा था। वहां 46 डिग्री तापमान था। राजधानी लखनऊ में भी तापमान काफी अधिक है। सीएम ने कहा कि बचपन से ही पर्यावरण को बचाने की शिक्षा दी गई है। इसका भारतीय परंपरा में विशेष महत्व है। बताते चलें कि योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन है। हालांकि इस मौके पर कोई आयोजन नहीं होगा, क्योंकि मुख्यमंत्री अपना जन्मदिन नहीं मनाते हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख